जानिए बेन स्टोक्स और एटकिंसन से नाइट क्लब में भिड़ने वाला कौन है वो ‘महाबली’? हाइट 6.5 फीट और वजन 125 किलो
Ben Stokes Nightclub Incident: बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन लंदन के एक नाइटक्लब में हुए विवाद के बाद सुर्खियों में हैं। झड़प में शामिल रग्बी खिलाड़ी की पहचान 21 वर्षीय टोटोआ औवा के रूप में हुई है।
- Written By: संजय बिष्ट
टोटोआ औवा और बेन स्टोक्स (फोटो- सोशल मीडिया)
Ben Stokes Investigation: मौजूदा वक्त में इंग्लैंड के टीम के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स एक बार फिर से विवादों में घिर चुके हैं। दरअसल, स्टोक्स और इंग्लैंड टीम के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन के साथ नाइटक्लब के एक विवाद की खूब चर्चा हो रही है। पूरे क्रिकेट जगत को इस खबर ने हिलाकर रखा है। अब जिसके साथ इन दोनों का विवाद हुआ है वो भी एथलीट ही है। जो कि रग्बी प्लेयर बताया जा रहा है।
वह भी कोई नार्मल प्लेयर नहीं बल्कि जिसका वजन 125 किलो और लंबाई 6 फुट 5 इंज है। इस खिलाड़ी का नाम टोटोआ औवा है। जैसे ही औवा की पहचान सामने आई तो इस खबर ने और ज्यादा तूल पकड़ लिया। अब हर कोई इस महाबली खिलाड़ी के बारे में जानने को उत्सुक नजर आ रहा है।
हल्के विवाद ने लिया बड़ा रूप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बेन स्टोक्स वाली ये घटना 8 जून सुबह की है, जो कि चेल्सी स्थित रूम्स नाइटक्लब में हुई। दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत के बाद बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन क्लब के VIP एरिया में मौजूद थे। इसी बीच रग्बी के कुछ प्लेयर्स का वहां हल्का फुल्का झगड़ा हो गया, जिसने की बाद में बड़ा रूप ले लिया।
सम्बंधित ख़बरें
टेनिस कोर्ट पर लौटेंगे रोजर फेडरर, न्यूयॉर्क एग्जीबिशन मैच के साथ US Open में ग्रैंड वापसी को तैयार
‘क्योंकि यह जगह घर है…,’ Virat Kohli ने RCB के लगातार 2 बार चैंपियन बनने पर लिखा भावुक संदेश
IPL में मचाया था कोहराम, श्रीलंका में हुए फ्लॉप, वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू रहा फ्लॉप, 14 रन बनाकर लौटे पवेलियन
FIFA World Cup 2026: ब्राजील की नजर छठे खिताब पर, मेजबानों समेत कई टीमें इतिहास रचने को तैयार, देखें लिस्ट
सुरक्षा गार्ड हुआ घायल
इस विवाद में टोटोआ औवा भी मौजूद थे। टेलीग्राफ की रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि औवा ने गस एटकिंसन पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन गलती से पंच इंग्लैंड टीम के सुरक्षा गार्ड को जाकर लग गया। जिसके बाद गार्ड घायल हो गया। अब इंग्लैंड के क्रिकेट बोर्ड ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
स्टोक्स और एटकिंसन की परेशानी बढ़ी
इस घटना के बाद अब कप्तान बेन स्टोक्स और एटकिंसन के क्रिकेट भविष्य पर तलवार लटक गई है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड यानी ECB के अपने जारी बयान में कहा है कि टीम प्रोटोकॉल के उल्लघंन की जांच की जा रही है। वहीं, बोर्ड ने ये पुष्टि की है कि बेन स्टोक्स और एटकिंसन 8 जून की सुबह को चेल्सी के नाइटक्लब में मौजूद थे। अब संभावना है कि 17 जून से न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मुकाबले में ये दोनों खिलाड़ी बाहर हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें: ICC की रडार पर लॉर्ड्स और गद्दाफी स्टेडियम, पिचों को दिया डिमेरिट पॉइंट, रेफरी ने अपनी रिपोर्ट में क्या कहा?
कौन हैं टोटोआ औवा?
यदि टोटोआ औवा की बात करें तो इस वक्त उनकी उम्र मात्र 21 साल की बताई जा रही है। वो रग्बी के हौनहार युवा खिलाड़ी हैं। उनकी खेल की प्रमुख ताकक उनका विशाल शरीर है और फुर्ती है। जिस कारण को रग्बी सर्किट में अपनी तेजी से पहचान बना रहे हैं। पिछले सीजन में उन्होंने लोन पर इंग्लैंड की सेकेंड डिवीजन टीम एम्पथिल के लिए खेला था। इस दौरान औवा ने 17 मैच खेले। इससे पहले वो अंडर 20 और समोआ A टी के लिए कप्तानी भी कर चुके हैं। फिलहाल इस विवाद के बाद अब उनका करियर भी खतरे में आ गया है।
