Women’s T20 World Cup 2026: इंग्लैंड ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत, आयरलैंड को 4 विकेट से हराया
ENG vs IRE: महिला टी20 विश्व कप 2026 में इंग्लैंड ने आयरलैंड को 4 विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। नैट साइवर-ब्रंट और हीथर नाइट की साझेदारी जीत की नींव बनी।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 (फोटो-@T20WorldCup)
Women’s T20 World Cup ENG vs IRE: महिला टी20 विश्व कप 2026 में इंग्लैंड ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इंग्लिश टीम ने साउथेम्प्टन के रोज बाउल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में आयरलैंड को 4 विकेट से हराया। आयरलैंड से मिले 119 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। एमी जोन्स महज 9 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। पिछले मुकाबले में शतकीय पारी खेलनी वाली डैन व्याट भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं और 16 रन बनाकर आउट हुईं।
कप्तान के साथ मिलकर नाइट ने की अहम साझेदारी
एलिस कैप्सी भी सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हुईं। 35 रनों के स्कोर पर 3 विकेट खोकर मुश्किल में दिख रही इंग्लिश टीम की पारी को कप्तान नैट साइवर-ब्रंट और हीथर नाइट ने संभाला। दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 49 गेंदों में 64 रनों की अहम साझेदारी निभाई।
नैट साइवर 48 रन पर रिटायर्ड आउट
नाइट ने 23 गेंदों में 26 रनों का योगदान दिया, जबकि नैट साइवर 48 रन बनाने के बाद रिटायर्ड आउट हुईं। 48 रनों की अपनी पारी में इंग्लिश कप्तान ने 4 चौके लगाए। फ्रेया केम्प महज 2 रन बनाकर रनआउट हुईं। डैनी गिब्सन 4 और चार्ली डीन चार रन बनाकर नाबाद रहीं और इंग्लैंड को जीत दिलाकर लौटीं। गेंदबाजी में आयरलैंड की तरफ से एमी मग्वायर और ओर्ला प्रेंडरगैस्ट ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।
सम्बंधित ख़बरें
FIFA World Cup 2026: पहले ही मैच में एमबाप्पे का धमाका, मेसी का ऐतिहासिक रिकॉर्ड किया चकनाचूर
Lionel Messi ने FIFA World Cup में रचा नया कीर्तिमान, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बने
महिला टी20 वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर! 150 रन भी नहीं बचा पाई न्यूजीलैंड, रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका की जीत
वैभव सूर्यवंशी से पंगा पड़ा महंगा! श्रीलंकाई खिलाड़ियों पर एक्शन, बीच-बचाव करने वाले डिकवेला पर भी गिरी गाज
इससे पहले, आयरलैंड ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 118 रन लगाए। टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और एमी हंटर महज 6 रन बनाकर आउट हुईं। कप्तान गैबी लुईस बिना खाता खोले पवेलियन लौटीं। अलाना डेलजेल 18 गेंदों का सामना करने के बाद 14 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, प्रेंडरगैस्ट 18 गेंदों में 26 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। रेबेका स्टोकेल 9 रन ही बना सकीं, जबकि लिआ पॉल 10 रन बनाकर आउट हुईं।
ये भी पढ़ें: महिला टी20 वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर! 150 रन भी नहीं बचा पाई न्यूजीलैंड, रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका की जीत
अंत के ओवरों में लुईस लिटिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 5 चौके लगाए। गेंदबाजी में इंग्लैंड की तरफ से सोफी एक्लेस्टोन ने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जबकि चार्ली डीन ने महज 11 रन खर्च करते हुए 2 विकेट झटके। गिब्सन ने भी दो विकेट निकाले। एजेंसी इनपुट के साथ
