Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

क्वालीफायर-2 के टॉस पर मचा भयंकर गदर, अंपायर के फैसले से भड़के GT के कप्तान शुभमन गिल, दोबारा करना पड़ा टॉस

GT vs RR: आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-2 में टॉस के दौरान अजीब स्थिति देखने को मिली। मैच रेफरी रियान पराग की कॉल नहीं सुन सके, जिसके बाद दोबारा टॉस कराया गया।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: May 29, 2026 | 07:45 PM

आरसीबी बनाम आरआर (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

IPL 2026 Qualifier 2 Toss Controversy: आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हो रही है। मैच शुरू होने से पहले टॉस के समय ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने सभी को हैरान कर दिया। टॉस के दौरान कुछ सेकेंड के लिए मैदान पर भ्रम की स्थिति बन गई और बाद में दोबारा सिक्का उछालना पड़ा।

रियान पराग की कॉल नहीं सुन पाए मैच रेफरी

टॉस के लिए गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल और राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग मैदान पर पहुंचे। शुभमन गिल ने सिक्का उछाला, जबकि कॉल करने की जिम्मेदारी रियान पराग की थी। पराग ने ‘हेड’ कहा, लेकिन मैच रेफरी प्रकाश भट्ट उनकी आवाज साफ तौर पर नहीं सुन पाए। सिक्का जमीन पर गिरने के बाद कुछ पल के लिए असमंजस की स्थिति बन गई।

मौके पर मौजूद रवि शास्त्री ने भी साफ किया कि कॉल स्पष्ट नहीं सुनाई दी, इसलिए दोबारा टॉस कराया जाएगा। इसके बाद फिर से सिक्का उछाला गया। दूसरी बार रियान पराग ने जोर से ‘हेड’ कहा और इस बार सिक्का भी हेड्स की तरफ ही गिरा।

सम्बंधित ख़बरें

वैभव सूर्यवंशी को मिला बंपर ऑफर, इस एक बड़ी डील के लिए 12 करोड़ रुपये तक देने को तैयार हुई ये बड़ी कंपनी

क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान ने जीता टॉस, गुजरात को दिया गेंदबाजी का न्योता, देखें प्लेइंग XI

ऋषभ पंत ने कप्तानी खुद छोड़ी या फिर निकाले गए? लखनऊ सुपर जायंट्स में सब कुछ ठीक नहीं! जानें अंदर की असल कहानी

ऋषभ पंत ने छोड़ी लखनऊ सुपर जांयट्स की कप्तानी, फ्रेंचाइजी ने पोस्ट कर दी जानकारी

Something really shocking happened at the toss between #GTvRR. When Gill spun the coin for the first time, it was not clear from both sides. so they spin it again, then #RR won the toss. Actually #GT won the toss when they spun for the first time. pic.twitter.com/18c8u9bNHS — Caesar (@cae_sar__) May 29, 2026

राजस्थान ने चुनी पहले बल्लेबाजी

दोबारा टॉस जीतने के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टॉस के बाद उन्होंने कहा कि विकेट शुरुआत में ठीक नजर आ रही है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, पिच धीमी हो सकती है। पराग का मानना था कि उनकी टीम के गेंदबाज बाद में इस परिस्थिति का फायदा उठा सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस मुकाबले में वही टीम जीत हासिल करेगी जो पूरे 40 ओवर बेहतर क्रिकेट खेलेगी। राजस्थान की कोशिश फाइनल में जगह बनाने की है और टीम इस अहम मुकाबले में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती।

शुभमन गिल दिखे निराश

दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल टॉस के नतीजे से पूरी तरह खुश नजर नहीं आए। गिल भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। टॉस खत्म होने के बाद वह तुरंत टीम के हेड कोच आशीष नेहरा के पास गए और पूरी स्थिति पर बातचीत करते दिखाई दिए।

ये भी पढ़ें: क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान ने जीता टॉस, गुजरात को दिया गेंदबाजी का न्योता, देखें प्लेइंग XI

गिल ने कहा कि उनकी टीम भी पहले बल्लेबाजी करना पसंद करती। उनके मुताबिक पिच पर पहले से काफी क्रिकेट हो चुकी है और अब इसमें ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। उन्होंने इस मुकाबले को ‘करो या मरो’ जैसा बताते हुए कहा कि टीम अपना पूरा दम लगाने वाली है।

Gt vs rr qualifier 2 toss controversy riyan parag shubman gill mullanpur ipl 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 29, 2026 | 07:45 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • Gujarat Titans
  • IPL 2026
  • Rajasthan Royals
  • Shubman Gill

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.