क्वालीफायर-2 में RR के सामने GT की कड़ी चुनौती, आंकड़ों में रियान के रजवाड़ों पर भारी पड़े हैं गिल के टाइटंस
IPL 2026 Qualifier-2: राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच क्वालीफायर-2 में फाइनल की जंग होगी। राजस्थान जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी, जबकि गुजरात वापसी की कोशिश करेगी।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
राजस्थान रॉयल्स और शुभमन गिल (फोटो- सोशल मीडिया)
Gujarat Titans vs Rajasthan Royals Head to Head Record: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के क्वालीफायर-2 में शुक्रवार 29 मई को राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस की टीमें भिड़ेंगी। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम रहने वाला है, क्योंकि जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में जगह बनाएगी। गुजरात को पहले क्वालीफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जबकि राजस्थान ने एलिमिनेटर मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर शानदार अंदाज में क्वालीफायर-2 में एंट्री की।
RR के खिलाफ GT का पलड़ा रहा है भारी
आईपीएल इतिहास में अब तक राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच कुल 10 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें गुजरात ने 7 मैच जीतकर स्पष्ट बढ़त बनाई हुई है, जबकि राजस्थान केवल 3 मुकाबले अपने नाम कर सकी है। ऐसे में गुजरात की टीम इस रिकॉर्ड को बरकरार रखते हुए फाइनल का टिकट हासिल करना चाहेगी। हालांकि मौजूदा फॉर्म को देखते हुए राजस्थान भी पूरी मजबूती के साथ मैदान पर उतरने वाली है।
वैभव सूर्यवंशी गजब की फॉर्म में
एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के लिए लगभग हर खिलाड़ी ने योगदान दिया था, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बल्लेबाजी की रही। उन्होंने केवल 29 गेंदों में 97 रन बनाकर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। वहीं ध्रुव जुरेल ने भी तेज अर्धशतक लगाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा सुशांत मिश्रा और रवींद्र जडेजा ने भी अहम विकेट हासिल किए।
सम्बंधित ख़बरें
FIFA World Cup 2026: फाइनल की दहलीज पर फ्रांस और स्पेन, सेमीफाइनल में होगी दिग्गजों की टक्कर
FIFA 2026: सेमीफाइनल में फिर आमने-सामने होंगे इंग्लैंड और अर्जेंटीना, 24 साल बाद लौटेगी ऐतिहासिक टीमें
इंग्लैंड की धरती पर रोहित शर्मा के धमाकेदार रिकार्ड, देखिए हिटमैन के वनडे मैच में शानदार आंकड़े
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा बदलाव! फ्लेमिंग के बाद अब इन कोचों की भी हो सकती है छुट्टी
ये भी पढ़ें: IPL में नहीं थम रहा सूर्यवंशी का तूफान, अब क्रिस गेल के 100 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ने उतरेगा RR का ‘वैभव’
दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस के लिए पहला क्वालीफायर बेहद निराशाजनक रहा था। 255 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम 162 रन पर सिमट गई थी। कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन जैसे प्रमुख बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके। वहीं गेंदबाज भी महंगे साबित हुए। मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर अपेक्षा के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए। ऐसे में गुजरात की टीम दूसरे मौके का पूरा फायदा उठाकर फाइनल में पहुंचने की कोशिश करेगी।
