Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

GT vs MI Live Score: नमन धीर को प्रसिद्ध कृष्णा ने भेजा पवेलियन, मुंबई इंडियंस को लगा चौथा झटका

GT vs MI Live Score Updates: आईपीएल 2026 का 30वां मुकाबला नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम अहमदाबाद में खेला जा रहा है। यहां पर गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Apr 20, 2026 | 08:42 PM
LIVE

GT vs MI Match Live Update

Follow Us
Close
Follow Us:
  • 20 Apr 2026 08:42 PM (IST)

    20 Apr 2026 08:42 PM (IST)

    GT vs MI Live Score Update: गुजरात टाइटंस के हाथ लगी चौथी सफलता

    गुजरात टाइटंस को नमन धीर के रूप में चौथा विकेट मिल चुका है। ये विकेट प्रसिद्ध कृष्णा को मिला। नमन ने 32 गेंदों का सामना करते हुए 45 रन बनाए। इस वक्त क्रीज पर तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या मौजूद हैं। 14.2 ओवर के बाद MI का स्कोर 113-4 है।

  • 20 Apr 2026 08:00 PM (IST)

    20 Apr 2026 08:00 PM (IST)

    GT vs MI Live Score Update: क्लीन बोल्ड हुए सूर्यकुमार यादव

    कगिसो रबाडा ने मुंबई इंडियंस को सूर्यकुमार यादव के रूप में तीसरा बड़ा झटका दिया है। उन्होंने सूर्या को क्लीन बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। इससे पहले रबाडा ने राशिद और डी कॉक को भी आउट किया था। 6 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 46 रन है।

  • 20 Apr 2026 07:50 PM (IST)

    20 Apr 2026 07:50 PM (IST)

    GT vs MI Live Score Update: कगिसो रबाडा ने फिर झटका विकेट

    दानिश मालेवर के बाद कगिसो रबाडा ने दूसरे सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक को अपना शिकार बनाया है। इसके साथ ही मुंबई इडयंस को दूसरा बड़ा झटका लग चुका है। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर सूर्यकुमार यादव आए हैं। 5 ओवर के बाद MI का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 27 रन है।

  • 20 Apr 2026 07:40 PM (IST)

    20 Apr 2026 07:40 PM (IST)

    GT vs MI Live Score Update: मुंबई इंडियंस को लगा पहला झटका

    डेब्यू खिलाड़ी दानिस मालेवर को कगिसो रबाडा ने आउट कर दिया है। इससे साथ ही मुंबई इंडियंस को पहला झटका लगा है। 2 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 11 रन है।

  • 20 Apr 2026 07:17 PM (IST)

    20 Apr 2026 07:17 PM (IST)

    GT vs MI Live Score Update: गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन

    शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, अशोक शर्मा।

  • 20 Apr 2026 07:14 PM (IST)

    20 Apr 2026 07:14 PM (IST)

    GT vs MI Live Score Update: मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

    दानिश मालेवर, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, कृष भगत, जसप्रित बुमरा, एएम गजनफर।

  • 20 Apr 2026 07:03 PM (IST)

    20 Apr 2026 07:03 PM (IST)

    GT vs MI Live Score Update: शुभमन गिल ने टॉस जीता

    गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। अब अपने घर से बाहर मुंबई इंडियंस पहले बल्लेबाजी करते हुए दिखाई देगी।

  • 20 Apr 2026 06:59 PM (IST)

    20 Apr 2026 06:59 PM (IST)

    GT vs MI Live Score Update: पिच रिपोर्ट

    अहमदाबाद की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जा रही है, जहां 2025 से पहली पारी का औसत स्कोर 212 रहा है, जो आईपीएल में सबसे ज्यादा है। काली मिट्टी और बड़ी बाउंड्री के बावजूद यहां 200+ स्कोर बन सकता है।

  • 20 Apr 2026 06:58 PM (IST)

    20 Apr 2026 06:58 PM (IST)

    GT vs MI Live Score Update: रोहित शर्मा के खेलने पर संशय

    रोहित शर्मा के खेलने पर अब भी सस्पेंस बना हुआ है, हालांकि उन्होंने रविवार शाम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बल्लेबाजी का अभ्यास किया। मिचेल सेंटनर फिट होकर उपलब्ध हैं, लेकिन विल जैक्स की वापसी को लेकर अभी कोई स्पष्ट अपडेट नहीं है।

  • 20 Apr 2026 06:57 PM (IST)

    20 Apr 2026 06:57 PM (IST)

    GT vs MI Live Score Update: गुजरात टाइटंस का स्क्वॉड

    गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अशोक शर्मा, कगीसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, शाहरुख खान, इशांत शर्मा, जयंत यादव, जेसन होल्डर, ल्यूक वुड, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, अर्शद खान, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु, कॉनर एस्टरहुइज़न।

     

  • 20 Apr 2026 06:57 PM (IST)

    20 Apr 2026 06:57 PM (IST)

    GT vs MI Live Score Update: मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड

    क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (c), रयान रिकेलटन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रित बुमराह, रोहित शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, कॉर्बिन बॉश, मिशेल सैंटनर, अश्वनी कुमार, विल जैक्स, मयंक मारकंडे, रघु शर्मा, राज बावा, रॉबिन मिंज, एएम ग़ज़नफ़र, दानिश मालेवार, कृष भगत।

Indian Premier League 2026, 30th Match GT vs MI Live Update: आईपीएल 2026 का 30वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में गुजरात के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है, जिसके चलते मुंबई इंडियंस की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है।

गुजरात टाइटंस ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है और वही टीम मैदान में उतरी है, जिसने पिछले मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया था। दूसरी ओर मुंबई इंडियंस ने इस मैच में कुछ नए चेहरों को मौका दिया है। टीम के लिए दानिश मलेवार और कृष भगत ने डेब्यू किया है, जिससे टीम संयोजन में बदलाव देखने को मिला है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि ये नए खिलाड़ी अपने पहले ही मैच में कैसा प्रदर्शन करते हैं और टीम को किस तरह से मजबूती देते हैं।

GT vs MI: दोनों टीमों की प्लेइंग XI

मुंबई इंडियंस: दानिश मालेवार, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सेंटनर, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर

सम्बंधित ख़बरें

60 दिन का खेल और अरबों डॉलर का साम्राज्य, निवेशकों की पहली पसंद बना IPL, दुनिया देख रही BCCI की ताकत

PCB ने राजस्थान रॉयल्स के इस खिलाड़ी पर लगाया बैन, 1 साल तक PSL में खेलने पर लगी पाबंदी

GT vs MI: गुजरात ने जीता टॉस, दो बदलाव के साथ मुंबई पहले करेगी बल्लेबाजी, ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

IPL 2026 के दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स को मिली बड़ी खुशखबरी, इस दिन टीम के साथ जुड़ेंगे Josh Inglis

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, अशोक शर्मा।

Gt vs mi live score hindi commentary ipl 2026 gujarat titans vs mumbai indians update scorecard

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 20, 2026 | 06:50 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • Gujarat Titans
  • IPL 2026
  • Live
  • Mumbai Indians

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.