आज की ताजा खबर 23 जुलाई: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर आज भी संसद में सरकार को घेरने की तैयारी
Aaj Ki Taza Khabar: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आज लोकसभा और राज्यसभा में हंगामे की स्थिति बनने की संभावना है। वहीं, अयोध्या में आज दोपहर 2:30 बजे प्रमुख साधु-संतों की बैठक होगी।
- Written By: अमन उपाध्याय
ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
23 Jul 2026 08:03 AM (IST)
23 Jul 2026 08:03 AM (IST)TMC विधायक कुणाल घोष को हटाए जाने पर बोले मंत्री दिलीप घोष
पश्चिम बंगाल में TMC विधायक कुणाल घोष को हटाए जाने के मुद्दे पर मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि कुणाल घोष क्रांतिकारी बनना चाहते हैं। वे पहली बार विधायक बने हैं। जिस गुट का वे नेतृत्व कर रहे हैं, उसमें उनका कोई समर्थक नहीं है, वे अकेले नेता हैं।
New Town, West Bengal: On the Forceful Removal of TMC MLA Kunal Ghosh, Minister Dilip Ghosh says, "Kunal Ghosh wants to become a revolutionary. He has become an MLA for the first time. The group that he is leading , there is no one at his back, he is the only leader. They are… pic.twitter.com/t81yVCyaxp
— IANS (@ians_india) July 23, 2026
23 Jul 2026 07:24 AM (IST)
23 Jul 2026 07:24 AM (IST)CJP प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद
CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र दिल्ली मेट्रो ने 16 मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला किया है। हालांकि, यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुछ प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी।
Delhi Metro stations- Lok Kalyan Marg, Rajiv Chowk, Patel Chowk, Ramakrishna Ashram Marg, Barakhamba Road, Supreme Court, Seva Teerth, Janpath, Mandi House, Central Secretariat, ITO, Delhi Gate, Indraprastha, Khan Market, Jor Bagh and Shivaji Stadium will be closed from 07:30 AM… pic.twitter.com/44M8xkPlzi
— ANI (@ANI) July 23, 2026
23 Jul 2026 07:03 AM (IST)
23 Jul 2026 07:03 AM (IST)महाराष्ट्र के कई शहरों में लगातार बरस रहे बादल
महाराष्ट्र के कई शहरों में भारी बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
Palghar, Maharashtra: Heavy rains continue to lash several parts of the city. pic.twitter.com/iAHT6Krx7G
— IANS (@ians_india) July 23, 2026
23 Jul 2026 06:53 AM (IST)
23 Jul 2026 06:53 AM (IST)अयोध्या में आज 2:30 बजे संतों की अहम बैठक
अयोध्या में आज दोपहर 2:30 बजे प्रमुख साधु-संतों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। इस बैठक में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी भी शामिल होंगे।
Breaking News Today: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष आज भी संसद में सरकार को घेरने की तैयारी में है। ऐसे में लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान हंगामे के आसार हैं। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में वंचित बहुजन आघाड़ी के प्रमुख प्रकाश अंबेडकर ने आज मुंबई बंद का आह्वान किया है। बंद को लेकर विभिन्न संगठनों की गतिविधियों पर नजर रहेगी। दोपहर 2:30 बजे अयोध्या में प्रमुख साधु-संतों की अहम बैठक आयोजित होगी। इस बैठक में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ पदाधिकारियों के भी शामिल होने की संभावना है।
वहीं, समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल आज रामपुर पहुंचेगा। प्रतिनिधिमंडल जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मुद्दों पर आंदोलन को आगे बढ़ाने की रणनीति बनाएगा। इसका नेतृत्व विधानसभा में विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडे करेंगे। संसद की एक संसदीय समिति की बैठक आज आयोजित होगी, जिसमें इथेनॉल से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। भारतीय क्रिकेट टीम आज से जिम्बाब्वे दौरे का आगाज करेगी। दोनों टीमों के बीच पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला हरारे में भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे खेला जाएगा। देश और दुनिया की हर बड़ी खबर के ताजा अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
