GT Vs LSG Highlight Score Updates, IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 64वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस को 33 रन से करारी शिकस्त दे दी है। LSG के लिए इस जीत के हीरो मिचेल मार्श रहे। उन्होंने तूफानी अंदाज में शतक लगाकर टीम को स्कोर को 200 के बार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। मैच से पहले गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने 235 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। LSG के स्कोर का पीछा कनरे उतरी गुजरात टाइटंस 20 ओवर में 202 रन बना सकी। इस हिसाब से LSG इस मैच को 33 रन से जीत गया।
लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए इस जीत के हीरो सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श रहे। उन्होंने इस मैच में 64 गेंदों का सामना करते हुए 117 रन बनाए। इस दौरान उन्होने 180 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की। मिचेल मार्श का निकोलस पूरन ने बखूबी साथ दिया। निकोलस पूरन ने 27 गेंदों का सामना करते हुए 56 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 207 का रहा। इसके अलावा एडन मार्करम ने 36 और कप्तान ऋषभ पंत ने 16 रन बनाए।
22 May 2025 11:36 PM (IST)
गुजरात टाइटंस की आखिरी उम्मीद शाहरुख खान भी पवेलनयन चले गए हैं। उन्हें आवेश खान ने अपना शिकार बनाया। अब जीटी के हाथ से मुकाबला दूर जा चुका है। गुजरात को अब जीत के लिए 7 गेंद में 37 रन चाहिए।
22 May 2025 11:29 PM (IST)
गुजरात टाइटंस को रोहित तेवतिया के रूप में पांचवां झटका लग चुका है। दूसरी तरफ 53 के स्कोर पर शाहरुख खान क्रीज पर मौजूद हैं। अब गुजरात को जीत के लिए 16 गेंद में 47 रन की जरूरत है।
22 May 2025 11:27 PM (IST)
गुजरात टाइटंस को शेरफेन रदरफोर्ड के रूप में चौथा झटका लगा है। अभी मैच रोमांचक मोड पर है। गुजरात को जीत के लिए अभी 19 गेंद में 50 रन की जरूरत है।
22 May 2025 10:44 PM (IST)
गुजरात टाइटंस को जोस बटलर के रूप में तीसरा झटका लग चुका है। उन्हें युवा गेंदबाज आकाश महाराज सिंह ने बोल्ड आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर शाहरुख खान आए हैं। अब गुजरात को जीत के लिए 63 गेंद में 140 रन की जरूरत है।
22 May 2025 10:34 PM (IST)
कप्तान गिल के रूप में गुजरात टाइटंस ने बड़ा विकेट खो दिया है। गिल ने इस मुकाबले में 20 गेंदों का सामना करते हुए 35 रन बनाए। उन्हें तेज गेंदबाज आवेश खान ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर शेरफेन रदरफोर्ड आए हैं। अब गुजरात को जीत के लिए 69 गेंद में 148 रन की जरूरत है।
22 May 2025 09:34 PM (IST)
लखनऊ की टीम ने 20 ओवर में 235 रन बनाए। मिचेल मार्श ने 117 रनों की पारी खेली। उसके अलावा मारक्रम ने 36, निकोलस ने 56 और ऋषभ पंत ने 16 रन बनाए। लखनऊ की टीम 2 विकेट के नुकसान पर 235 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। गुजरात के लिए अरशद ने 1 और साई किशोर ने 1 विकेट चटकाए।
22 May 2025 09:24 PM (IST)
लखनऊ सुपर जायंट्स के ताबड़तोड़ बल्लेबाज मिचेल मार्श 117 रन बनाकर आउट हो गए। मिचेल मार्श इस दौरान 64 गेंदों का सामना किया। मार्श ने इस मैच में 10 चौके और 8 छक्के लगाए। अरशद खान ने गुजरात को यह सफलता दिलाई।
22 May 2025 09:11 PM (IST)
लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आज मिचेल मार्श का बल्ला आग उगल रहा है। उन्होंने महज 56 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया है। दूसरी तरफ निकोलस पूरन भी विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। इस वक्त लखनऊ का स्कोर 16.5 ओवर के बाद 193-1 विकेट है।
22 May 2025 08:31 PM (IST)
लखनऊ सुपर जायंट्स को एडन मार्करम के रूप में पहली झटका लग चुका है। उन्हें गुजरात टाइटंस के स्पिन गेंदबाज साई किशोर ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर निकोलस पूरन आए हैं। दूसरी तरफ मिचेल मार्श फिप्टी लगाकर क्रीज में मौजूद हैं। इस वक्त लखनऊ का स्कोर 10 ओवर के बाद 97-1 विकेट है।
22 May 2025 08:28 PM (IST)
लखनऊ सुपर जायंट्स के सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने अर्धशतक लगा दिया है। उन्होंने महज 33 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की।
22 May 2025 08:14 PM (IST)
आईपीएल 2025 के 18वें संस्करण में राष्ट्रगान बचा। इस दौरान मैच से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ी राष्ट्रगान समारोह में शामिल हुए। मैच शुरु होने से पहले दोनों टीमों की तरफ से भारतीय सैनिकों को सम्मान दिया गया।
22 May 2025 08:01 PM (IST)
गुजरात टाइटंस के लिए अरशद खान दूसरा ओवर लेकर आए। इस ओवर में उन्हे एक बार नहीं, बल्कि तीन बार गिरते हुए देखा गया। इस ओवर की पहली ही गेंद पर जब अरशद खान गिरे तब लग रहा था कि वो घायल हो चुके हैं। लेकिन इसके कुछ ही देर बाद वो फिर से गेंदबाजी करने के लिए आए। इसके अलावा मोहम्मद सिराज भी चोटिल हुए। गुजरात के लिए तीसरा ओवर में मोहम्मद सिराज लेकर आए। इस दौरान सामने मिचेल मार्श बल्लेबाजी कर रहे थे। सिराज की गेंद में मार्श ने सामने तेज शॉट मारा और गेंद जाकर सीधे सिराज के हाथ में लगी।
22 May 2025 07:10 PM (IST)
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
लखनऊ सुपर जायंट्स: मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, शाहबाज़ अहमद, आकाश दीप, अवेश खान, विलियम ओ'रूर्के।
22 May 2025 07:07 PM (IST)
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता। इसके बाद उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अब लखनऊ पहले बल्लेबाजी करते हुए दिखेगा। शुभमन गिल ने टॉस जीतने के बाद कहा कि "हम पहले गेंदबाजी करेंगे, विकेट अच्छा लग रहा है। बोर्ड पर लक्ष्य रखना अच्छा रहेगा। हम क्वालीफायर में जाने से पहले लय बनाए रखना चाहते हैं, ये दोनों मैच समान रूप से महत्वपूर्ण होने जा रहे हैं। (साई सुदर्शन के साथ साझेदारी पर) जिस तरह से हम एक-दूसरे की तारीफ करते हैं, वह शानदार है, हम इस बात पर चर्चा नहीं करते कि कौन गेंदबाजों को मात देगा। हम सिर्फ सकारात्मक इरादे से खेलते हैं और पल-पल खेलते हैं। कोई बदलाव नहीं।"
वहीं, LSG के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि "पहले गेंदबाजी करनी चाहिए थी, विकेट अच्छा लग रहा है। जब आप पहले ही बाहर हो जाते हैं तो चुनौती होती है, लेकिन हमें क्रिकेट खेलने पर गर्व है। एक टीम के रूप में, हम अलग-अलग विकल्प आजमा रहे हैं जो हमें जीतने का सबसे अच्छा मौका देते हैं। कुछ भी जो हमें अगले सीजन के लिए तैयार करने में मदद कर सकता है। आकाश दीप आते हैं, और हमारे लिए कुछ और बदलाव होते हैं।"
22 May 2025 07:05 PM (IST)
गुजरात टाइटंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मैच के दौरान मौसम की अहम भूमिका होगी। इस मैच में 25 प्रतिशत संभावना है कि बारिश होगी। अगर ऐसा होता है तो यकीनन मैच पर खलल पड़ेगा। इसके अलावा अहमदाबाद का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। ये दोनों टीमों मौसम को ध्यान में रखते हुए मैदान पर उतरेंगी।
22 May 2025 07:04 PM (IST)
आईपीएल में अब तक गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान गुजरात लखनऊ पर हावी नजर आई है। 6 मुकाबलों में कुल 4 बार लखनऊ और 2 बार लखनऊ मुकाबला अपने नाम करने में कामयाब हो पाई है। इस मैच में भी गुजरात टाइटंस का ही पलड़ा भारी नजर आ रहा है।
22 May 2025 07:04 PM (IST)
दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट ग्राउंड की पिच पर बल्लेबाज हावी होते हुए नजर आते हैं। वहीं, शुरुआती ओवर्स में यहां पर स्पिन व तेज गेंदबाज विकेट भी लेते हैं। इस पिच पर पहली पारी का औसत करीब 170 रन है। अब तक यहां पर कुल 38 आईपीएल के मुकाबले खेले गए हैं। इश दौरान 17 पहले बल्लेबाजी करने वाली, जबकि 21 मुकाबले दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। इस पिच पर बल्लेबाज गेंदबाज पर हावी होते हुए दिखाई दिए हैं।