Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

संजीव गोयनका ने कहा- मुझे पागल कहने वालों को मिला जवाब, IPL पर दिया हैरान करने वाला बयान

Sanjiv Goenka Big Statement: आईपीएल फ्रेंचाइजी LSG के मालिक संजीव गोयनका आए दिन चर्चा का कारण बन जाते हैं। अब वो आईपीएल में निवेश करने वाले बयान को लेकर एक बार फिर से चर्चा में आ चुके हैं।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Aug 13, 2025 | 10:27 AM

संजीव गोयनका और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Sanjiv Goenka News: आईपीएल की टीम लखनऊ सुपर जाएंट्स से ज्यादा चर्चा उसके मालिक संजीव गोयनका (Sanjeev Goenka) की होती है। आए दिन वो सोशल मीडिया में किसी न किसी वजह से चर्चा का विषय बन जाते हैं। साल 2022 के इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में उन्होंने लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) को खरीदा था। इस टीम को खरीदने के लिए उन्होंने 900 मिलियन डॉलर की रकम खर्च की थी। उनके इस निर्णय से हर कोई हैरान था। उस वक्त लोगों का कहना था कि आखिर संजीव गोयनका ने एक टीम को खरीदने के लिए इतने पैसे क्यों खर्च गिए।

दूसरी तरफ संजीव ने आईपीएल 2025 के दौरान एक और बड़ा कारनामा कर दिखाया। उन्होंने अपनी टीम के कप्तान ऋषभ पंत को खरीदने के लिए 27 करोड़ रुपये की रकम खर्च कर दी थी। उनके इस फैसले ने एक बार फिर से सभी को हैरान कर दिया था। इसके साथ ही ऋषभ पंत (Rishabh Pant) आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी भी बन गए थे। अब संजीव गोयनका ने इन्हीं सब बातों के उत्तर दिया है। इस दौरान उन्होंने ज्यादा पैसे खर्च करने की वजह का खुलासा किया है।

आईपीएल के बाद संजीव गोयनका ने इंग्लैंड की लीग द हंड्रेड में भी दस्तक दे दी है। हाल में ही उन्होंने इस लीग की टीम मैनचेस्टर ऑरिजिन्स में 70 फीसदी की हिस्सेदारी हासिल की है। जिसके बाद उन्होंने बीबीसी को एक इंटरव्यू दिया। उन्होंने इस दौरान आईपीएल की टीम LSG को खरीदने पर बात की।

सम्बंधित ख़बरें

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स का धमाका, 160 रन का टारगेट सफलतापूर्वक किया डिफेंड, पॉइंट्स टेबल में लगाई लंबी छलांग

LSG vs RR: राजस्थान के गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन, लखनऊ को नहीं बनाने दिए 159 रन, जोफ्रा आर्चर ने लिए 3 विकेट

क्रिकेट जगत में सनसनी: कोच पर हमले और हत्या के प्रयास में 3 क्रिकेटर सस्पेंड, तत्काल प्रभाव से हुई कार्रवाई

VIDEO: लगातार 4 विकेट पर भी सिर्फ हैट्रिक? अली रजा के साथ मैदान पर हुआ कुछ ऐसा, देखें पूरा ड्रामा

जब मैंने IPL टीम खरीदी तो दुनिया में मुझे पागल समझा- संजीव गोयनका

संजीव गोयनका बताया है कि “जब मैंने आईपीएल की टीम खरीदने को लेकर 90 करोड़ का निवेश किया, तो पूरी दुनिया को लगा कि मैं पागल हो गया हूं। साढें तीन साल के बाद में इसकी कीमत शायद 1.5 अरब डॉलर हो गई है। आईपीएल एक बेजोड़ लीग है, लेकिन द हंड्रेड का विकास जारी रहेगा और हमें विश्वास है कि यह बहुत तेजी के साथ आगे बढ़ेंगी। आप नाम में बदलाव देखेंगे और हम निश्चित रूप से सुपर जायंट्स को इसमें शामिल करेंगे। यह एक ऐसी चीज है जिसे हम सुपर जायंट्स को अपने सभी फ्रेंचाइजियों में एकीकृत करने का प्रयास कर रहे हैं।

🚨Sanjiv Goenka exclusive on BBC Sports. 🚨 “When I invested $900m to buy an IPL team, the entire world thought I was mad. In the space of three and a half years, it is probably worth $1.5bn. The IPL is a league like no other, but The Hundred can only grow, and we do believe… pic.twitter.com/TTyspa4zuA — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) August 12, 2025


ये भी पढें: सुरेश रैना को ED ने थमाया समन, आज होगी पूछताछ

संजीव गोयनका की टीम मैनचेस्टर ऑरिजिनल्स का द हंड्रेड 2025 में अब तक प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। इस टीम की कप्तानी फिल साल्ट कर रहे हैं। हंड्रेड ने इस सीजन में कुल 3 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से उसे 1 में जीत नसीब हुई है। वहीं, शेष 2 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। इस वक्त वो अंक तालिका में छठे स्थान पर है।

Sanjeev goenka big disclosure about buying team in ipl

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 13, 2025 | 10:22 AM

Topics:  

  • Cricket News
  • IPL 2026
  • Lucknow Super Giants

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.