मैनचेस्टर टेस्ट से पहले गंभीर ने भारतीय टीम को कड़ा संदेश, Video हुआ वायरल
Indian Team with Manchester United: भारतीय टेस्ट टीम और मैनचेस्टर यूनाइटेड की फुटबॉल टीम ने रविवार को मुलाकात की। इस मुलकाता का वीडियो बीसीसीआई ने शेयर किया है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारतीय टीम और मैनचेस्टर यूनाइडेट (फोटो-सोशल मीडिया)
Indian Team with Manchester United: भारतीय टेस्ट टीम इस समय इंग्लैंड में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। तीसरे टेस्ट के बाद भारतीय टीम को 8 दिनों का ब्रेक मिला है। चौथे टेस्ट से पहले भारतीय टीम ने मैनचेस्टर यूनाइटेड फुटबॉल टीम से मुलाकात की। इस दौरान सभी खिलाड़ियों ने एक दूसरे से मुलाकात की। वहीं भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर और मैनचेस्टर यूनाइटेड के मैनेजर रूबेन अमोरिम के बीच लंबी चर्चा हुई।
दोनों के बीच इस बात पर चर्चा हुई कि क्या कोई खिलाड़ी टीम के साथ तालमेल बिठाता है या टीम खिलाड़ी के साथ तालमेल बिठाती है। गंभीर और अमोरिम की स्थिति काफी हद तक एक जैसी है। अमोरिम की देखरेख में यूनाइटेड को पिछले 10 मैचों में से छह में शिकस्त का सामना करना पड़ा है। गंभीर की कप्तानी में भारत ने अपने पिछले 11 टेस्ट मैचों में से आठ गंवाए हैं।
भारतीय टीम ने मैनचेस्टर यूनाइटेड के खिलाड़ियों से की मुलाकात
भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को दुनिया के मशहूर फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड के खिलाड़ियों से कैरिंगटन स्थित उनके प्रशिक्षण मुख्यालय में मुलाकात की थी। दोनों टीमों की मुलाकात ओल्ड ट्रैफर्ड स्थिति यूनाइटेड के घरेलू स्टेडियम की जगह प्रायोजक के एक कार्यक्रम में हुई जहां उनके खिलाड़ी भारतीय टीम का स्वागत करने के लिए मौजूद थे। इस मौके पर दोनों टीमों ने जर्सी का आदान-प्रदान किया।
सम्बंधित ख़बरें
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, अगले मैच में ऐसा होगा जीत का पक्का प्लान
IND vs IRE: आयरलैंड ने किया बड़ा उलटफेर, भारत को 34 रनों से हराकर रचा इतिहास, कप्तानी डेब्यू में अय्यर फ्लॉप
51 पर 4 विकेट गंवाने के बाद आयरलैंड ने भारत को दिया 183 रन का टारगेट, टकर-डेलानी ने पलटा मैच
Ire vs Ind: वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला मौका, डेब्यू के लिए अभी और इंतजार, टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग
गंभीर ने क्या कहा?
गंभीर ने ‘बीसीसीआई डॉट टीवी’ से कहा कि यह टीम खेलों को लेकर उनकी और मेरी सोच से जुड़ी एक अच्छी बातचीत थी। टीम खेलों की मूल भावना बहुत सरल है। मुझे लगता है कि खिलाड़ी टीम की जरूरतों के हिसाब से ढलता है, न कि टीम किसी खास व्यक्ति के हिसाब से ढलती है। यही वह संस्कृति है जिसे हम बनाना चाहते हैं।
An epic crossover 🔝 Indian Cricket Team 🤝🏻 Manchester United#TeamIndia | @ManUtd pic.twitter.com/VNcovRIs5X — BCCI (@BCCI) July 21, 2025
फुटबॉल के दीवाने और बार्सीलोना के बड़े प्रशंसक कुलदीप यादव मैनचेस्टर यूनाइटेड के मैचों पर भी नजर रखते है। उन्होंने अमोरिम की रणनीति के बारे में बात की। कुलदीप ने कहा, ‘‘मैं रूबेन अमोरिम से बात करने के लिए उत्सुक था। मैं स्पोर्टिग (लिस्बन) के समय से ही उनका अनुसरण कर रहा हूं। मैंने उनसे रणनीति के बारे में कुछ पूछा, क्या वह इस सत्र में 3-4-3 पर ही टिके रहेंगे। मुझे कासेमिरो से बात करने का भी मौका मिला। मैंने उन्हें बताया कि खिलाड़ी के तौर पर मैं उनका काफी सम्मान करता हूं।”
यह भी पढ़ें: मैनचेस्टर की पिच देखकर भारतीय टीम की बढ़ी मुश्किलें, इंग्लैंड ने सीरीज जीतने…
भारतीय कप्तान शुभमन गिल और यूनाइटेड के कप्तान ब्रूनो फर्नांडीस ने भी एक-दूसरे से मुलाकात की जबकि हैरी मैग्वायर ने चेहरे पर बड़ी मुस्कान के साथ मोहम्मद सिराज के साथ बातचीत की। गिल ने कहा कि दूसरे खेल के दुनिया के शीर्ष खिलाड़ियों से मिलना, उनकी कहानियां और मानसिकता जानना बेहद रोमांचक है। जब आप मैदान पर कदम रखते हैं, तो लोग आपसे जो उम्मीद करते हैं, उससे कहीं ज्यादा जरूरी होता है कि आप अपने खेल का आनंद ले पाएं। (भाषा इनपुट के साथ)
