Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 28 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वफ़ा न रास आई…! वो पांच खिलाड़ी जिन्होंने अपनी टीम के लिए लड़ाई जान, फिर भी नहीं किए गए रिटेन

पिछले कुछ सालों से एक ही टीम के लिए हिस्सा ले रहे कई दिग्गजों को इस बार उनकी टीमों ने दूध में से मक्खी की तरह उन्हें बाहर निकाल दिया है। ऐसे ही 5 खिलाड़ियों की बात करें जिन्हें उनकी टीमों ने उन्हें रिटेन नहीं किया।

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Mar 10, 2025 | 04:12 PM

ऋषभ पंत और केएल राहुल (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

IPL 2025 Retention: सभी की जिज्ञासा का समाधान हो गया है। आईपीएल के 18वें सीजन के लिए सभी टीमों ने चुन लिया है कि उनके लिए कौन से खिलाड़ी सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। रिटेंशन के दौरान कुछ चौंकाने वाले फैसले भी देखने को मिले।

पिछले कुछ सालों से एक ही टीम के लिए हिस्सा ले रहे कई दिग्गजों को इस बार उनकी टीमों ने दूध में से मक्खी की तरह बाहर निकाल दिया है। ऐसे ही 5 खिलाड़ियों की बात करें जो कई सालों से आईपीएल में हिस्सा ले रहे थे, लेकिन उनकी टीमों ने उन्हें आगामी सीजन के लिए रिटेंशन में नहीं चुना, तो उनके नाम इस प्रकार हैं-

ऋषभ पंत

यह कहना गलत नहीं होगा कि पंत को दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए पहचान मिली। इस टीम ने उन्हें भारतीय टीम तक पहुंचने में मदद की। इतना ही नहीं पंत ने यहीं से कप्तानी भी शुरू की। लेकिन जब दिल्ली ने उनकी कप्तानी में दम नहीं दिखाया तो फ्रेंचाइजी ने उनसे दूरी बनाने का फैसला किया। उन्हें आगामी सीजन के लिए दिल्ली ने रिटेन नहीं किया है। वे 2017 से यहां खेल रहे थे। अब अगले साल वे किसी और टीम के लिए चमकेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

LSG की जर्सी को ऋषभ पंत ने हमेशा के लिए कहा अलविदा, इंस्टाग्राम स्टोरी देख फैंस भी हुए भावुक

IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ

मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम

IPL 2027 में बड़ा बदलाव! कुलदीप यादव और ऋषभ पंत की होगी नई टीम में एंट्री

जोस बटलर

राजस्थान रॉयल्स की रिटेंशन लिस्ट से जोस बटलर का नाम गायब होने पर फैंस हैरान रह गए। इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज 2018 से फ्रेंचाइजी से जुड़े थे, लेकिन इस बार फ्रेंचाइजी ने उनसे दूरी बना ली है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नीलामी के दौरान फ्रेंचाइजी एक बार फिर उन्हें अपने बेड़े में शामिल करने की कोशिश करेगी।

यह भी पढ़ें- वॉशिंगटन सुंदर ने रचिन रविंद्र को किया बोल्ड तो वायरल हो गए सरफराज खान, वीडियो देखकर समझिए पूरी कहानी

भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर कुमार पिछले कई सालों से सनराइजर्स हैदराबाद के बॉलिंग ऑर्डर की रीढ़ थे, लेकिन इस बार फ्रेंचाइजी ने उनसे नाता तोड़ लिया है। इतना ही नहीं, अब इस बात की संभावना बहुत कम है कि हैदराबाद उन्हें आगामी सीजन के लिए रिटेन करने जा रही है। भुवनेश्वर 2014 से SRH से जुड़े थे। टीम के लिए हिस्सा लेते हुए उनका प्रदर्शन भी काफी सराहनीय रहा था। इस बीच वह ऑरेंज कैप हासिल करने में भी कामयाब रहे। हालांकि, अब सनराइजर्स हैदराबाद ने उनसे मुंह मोड़ लिया है।

केएल राहुल

इस फेहरिस्त में एक और नाम लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल का है। राहुल फ्रेंचाइजी की शुरुआत से ही एक LSG के कप्तान थे। दो सीजन में उनकी कप्तानी में टीम प्ले ऑफ तक पहुंची। लेकिन पिछले सीजन में टीम का प्रदर्शन खराब रहा। जिसका सारा ठीकरा मैनेजमेंट ने के एल राहुल पर फोड़ दिया। पिछली बार एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें संजीव गोयनका राहुल से रूडली बात करते हुए भी दिखाई दिए थे। यही वजह है कि फ्रेंचाइजी ने राहुल को रिलीज कर दिया है।

ईशान किशन

जॉस बटलर, भुवनेश्वर कुमार, ऋषभ पंत और के एल राहुल की तरह ही कुछ ईशान किशन के साथ भी हुआ है। ईशान किशन लंबे समय से मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। लेकिन इस बार उन्हें रिलीज कर दिया गया है। जबकि ईशान किशन मुंबई में रोहित के साथ सलामी बल्लेबाजी करते थे। कई मौकों पर उन्होंने अदभुत प्रदर्शन भी किया है।

Five players who fought for their team but were still not retained ipl 2025 retention

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 01, 2024 | 01:36 PM

Topics:  

  • IPL 2027
  • KL Rahul
  • Rishabh Pant

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.