Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

संन्यास के बाद भी कायम है इस दिग्गज का जलवा, ये है टी20 में छक्कों की बरसात करने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Sixes in T20I Cricket: टी20 क्रिकेट में कई धुरंधर बल्लेबाजों ने छक्कों की बरसात की है। इस तेज़ फॉर्मेट में खिलाड़ी आते ही तूफानी बल्लेबाजी करते हैं। आइए ऐसे 5 बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं।

  • By संजय बिष्ट
Updated On: Oct 29, 2025 | 08:49 PM

सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Cricket Record: टी20 क्रिकेट अपनी तेज रफ्तार और रोमांचक अंदाज के लिए जाना जाता है। इस फॉर्मेट में बल्लेबाज आते ही चौके-छक्कों की बरसात करने लगते हैं। कई खिलाड़ी तो मानो ड्रेसिंग रूम से ही सेट होकर उतरते हैं। रन और विकेट की बात तो अक्सर होती है, लेकिन आज जानिए उन खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के जड़कर इतिहास रच दिया।

रोहित शर्मा

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल में छक्कों के असली बादशाह हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान खेले गए 159 मैचों की 151 पारियों में 32.78 की औसत से 4231 रन बनाए हैं। इसी के साथ रोहित के नाम टी20I में सबसे ज्यादा 5 शतक लगाने का भी रिकॉर्ड है। लेकिन जो बात उन्हें सबसे खास बनाती है, वह है उनके छक्के। हिटमैन ने अब तक 205 छक्के जड़कर इस फॉर्मेट में नंबर 1 बल्लेबाज का स्थान हासिल किया है।

मुहम्मद वसीम

यूएई के धाकड़ बल्लेबाज मुहम्मद वसीम इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने अपने करियर में खेले 91 टी20 मैचों की सभी 91 पारियों में शानदार प्रदर्शन किया है। वसीम ने अब तक 3 शतक और 35 अर्धशतक लगाए हैं, साथ ही कुल 3184 रन बनाए हैं। छक्के जड़ने के मामले में वह सिर्फ रोहित शर्मा से पीछे हैं। उन्होंने 187 छक्कों का आंकड़ा पार करते हुए इस लिस्ट में अपनी मजबूत पकड़ बनाई हुई है।

मार्टिन गप्टिल

न्यूजीलैंड के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल लंबे समय तक विपक्षी गेंदबाजों के लिए सिरदर्द रहे हैं। गप्टिल ने अपने टी20 करियर में 122 मैचों की 118 पारियों में 3531 रन बनाए हैं। उन्होंने अपनी दमदार हिटिंग से 173 छक्के लगाकर तीसरा स्थान हासिल किया है। गप्टिल का नाम टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे भरोसेमंद ओपनरों में गिना जाता है।

जोस बटलर

इंग्लैंड के तूफानी ओपनर जोस बटलर फिलहाल भी इंटरनेशनल क्रिकेट में सक्रिय हैं। उन्होंने 144 मैचों की 132 पारियों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अब तक 172 छक्के लगाए हैं। बटलर की खासियत है कि वे किसी भी स्थिति में मैच का रुख पलट सकते हैं। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी इंग्लैंड की टी20 टीम की बड़ी ताकत है।

ये भी पढ़ें: इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के साथ हुआ फिल ह्यूज जैसा हादसा, लाइफ सपोर्ट पर मौत से जंग लड़ रहा क्रिकेटर

निकोलस पूरन / सूर्यकुमार यादव

वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन ने 153 मैचों की 150 पारियों में 149 छक्के लगाकर पांचवां स्थान हासिल किया है। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी की दुनिया भर में चर्चा होती है। वहीं, भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव भी अब इस लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैनबरा में खेले गए पहले टी20 मैच में उन्होंने दो छक्के जड़कर अपने करियर में 150 छक्कों का आंकड़ा पूरा किया। वह ऐसा करने वाले दुनिया के सिर्फ पांचवें और भारत के दूसरे खिलाड़ी बने। खास बात यह है कि सूर्या ने यह मुकाम रोहित शर्मा की तुलना में काफी कम पारियों में हासिल किया।

Five batsmen with the most sixes in t20is suryakumar yadav

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 29, 2025 | 08:49 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • Sports
  • Sports News

सम्बंधित ख़बरें

1

IPL 2026 के ऑक्शन में RTM कार्ड का इस्तेमाल होगा या नहीं? जानें फ्रेंचाइजी के लिए क्या हैं नियम

2

‘मैं बिहार से…’ वैभव ने मैच के बाद स्लेज करने वाले UAE के विकेटकीपर को दिया करारा जवाब

3

ICC और JioStar के बीच डील कायम, टी20 वर्ल्ड कप देखने को लेकर भारतीय फैंस की टेंशन हुई खत्म

4

IPL 2026 मिनी ऑक्शन से पहले क्विंटन डिकॉक का धमाका, होंगे मालामाल, तूफानी पारी से जीता सबका दिल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.