इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के साथ हुआ फिल ह्यूज जैसा हादसा, लाइफ सपोर्ट पर मौत से जंग लड़ रहा क्रिकेटर

Australian Cricketer Ventilator: भारत-ऑस्ट्रेलिया T20 सीरीज के बीच ऑस्ट्रेलिया से दुखद खबर आई है। प्रैक्टिस के दौरान एक युवा क्रिकेटर की गर्दन पर चोट लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर के साथ हुआ फिल ह्यूज जैसा हादसा, लाइफ सपोर्ट पर ये युवा खिलाड़ी
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर के साथ हुआ फिल ह्यूज जैसा हादसा, लाइफ सपोर्ट पर ये युवा खिलाड़ी (फोटो सोर्स- @7NewsMelbourne)
Published on
Updated on

17 Years Old Australian Cricketer on Life Support: टीम इंडिया इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां दोनों देशों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इसी बीच एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया में एक 17 वर्षीय स्थानीय क्रिकेटर को प्रैक्टिस के दौरान गंभीर चोट लगी है, जिसके बाद उसे मेलबर्न के अस्पताल में लाइफ सपोर्ट पर रखा गया है। यह युवा खिलाड़ी इस समय जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।

मेलबर्न में हुआ हादसा

ऑस्ट्रेलिया की मीडिया रिपोर्ट्स (7 न्यूज) के अनुसार, यह हादसा मंगलवार शाम करीब 5 बजे हुआ। यह घटना फर्नट्री गली के वैली ट्यू रिजर्व ग्राउंड पर प्रैक्टिस सत्र के दौरान घटी। 17 वर्षीय खिलाड़ी को गेंद सीधे गर्दन पर लगी, जिससे वह तुरंत गिर पड़ा। साथी खिलाड़ियों और कोच ने बिना देर किए उसे पास के मोनाश मेडिकल सेंटर पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि स्थिति बेहद नाजुक है और फिलहाल खिलाड़ी को लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और क्रिकेट विक्टोरिया इस घटना पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और परिवार को हर जरूरी सहायता दे रहे हैं।

फिल ह्यूज हादसे की हुई याद ताजा

इस हादसे की तुलना अब ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फिल ह्यूज के दर्दनाक हादसे से की जा रही है। साल 2014 में सिडनी में खेले जा रहे शेफील्ड शील्ड मैच के दौरान ह्यूज को सीन एबॉट की बाउंसर गर्दन पर लगी थी। चोट इतनी गंभीर थी कि वह मैदान पर गिर पड़े और कुछ ही दिनों बाद उनकी मौत हो गई थी।

क्रिकेट जगत इस घटना को आज भी सबसे दुखद क्षणों में से एक मानता है। अब जब मेलबर्न के इस युवा खिलाड़ी के साथ भी वैसा ही हादसा हुआ है, तो पूरे क्रिकेट समुदाय में चिंता की लहर दौड़ गई है। सभी दुआ कर रहे हैं कि वह जल्द स्वस्थ होकर मैदान पर लौटे।

श्रेयस अय्यर भी अस्पताल में भर्ती

भारतीय टीम के लिए भी एक चिंताजनक खबर है। वनडे टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर सिडनी के एक अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान अय्यर बुरी तरह चोटिल हो गए थे। उनकी बाईं पसली में गंभीर चोट लगी थी, जिसके चलते उन्हें ICU में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों की देखरेख में अब उनका इलाज चल रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com