आज मिलेगा DPL 2025 का नया बादशाह, फाइनल में ट्रॉफी के लिए ये टीम आमने-सामने
Delhi Premier League Final 2025: इस बार के सीजन में एक से बढ़कर एक मुकाबले देखने को मिले हैं। इस दौरान मुकाबले में रोमांच के साथ-साथ खिलाड़ियों के कहासुनी भी देखने को मिली।
- Written By: संजय बिष्ट
दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 (फोटो- सोशल मीडिया)
DPL 2025 Final: इस साल दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 का आगाज बीते 2 अगस्त को हुआ था। अब ये लीग अपने समापन के अंतिम चरण में है। इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 31 अगस्त 2025 यानी आज शाम को खेला जाएगा। इस लीग में भारत के फ्यूचर स्टार्स खेल रहे हैं। अब तक टूर्नामेंट में एक से बढ़कर एक मुकाबला देखने को मिला है। वहीं, मैच में रोमांच के साथ तू-तू, मैं-मैं का भी तड़का लगते हुए दिख रहा है।
DPL 2025 में ये दो टीम आमने-सामने
दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 में वेस्ट दिल्ली लायंस और सेंट्रल दिल्ली लायंस के बीच खिताबी मुकाबला होने वाला है। इस सीजन में दोनों टीमों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया है। ये ही कारण है कि दोनों टीमों ने फाइनल में दस्तक दी है। एक तरफ सेंट्रल दिल्ली ने क्वालीफायर 1 जीतकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, क्वालीफायर 2 में वेस्ट दिल्ली ने जीत दर्ज कर फाइनल का दरवाजा खटखटाया। अब दोनों टीमें खिताबी जंग के लिए दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आमने-सामने होंगी।
West Delhi Lions have qualified for the final of the Adani Delhi Premier League 2025! 🏏 West Delhi Lions | Nitish Rana | Hrithik Shokeen | Adani Delhi Premier League 2025 | #AdaniDPL2025 #DPL2025 #DPL #Delhi #Cricket pic.twitter.com/hycho7qAP8 — Delhi Premier League T20 (@DelhiPLT20) August 30, 2025
सम्बंधित ख़बरें
CSK vs SRH: चेपॉक में हैदराबाद ने चेन्नई को 180 रन पर रोका, कप्तान कमिंस ने 3 तो साकिब हुसैन ने झटके 2 विकेट
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, नहीं रहे दिग्गज कप्तान स्मिथ, भारत के खिलाफ ही जड़ा था अपने करियर का पहला शतक
CSK फैंस को लगा सबसे बड़ा झटका! SRH के खिलाफ मैच में नहीं खेल रहे MS Dhoni, ऋतुराज ने बताया बड़ा कारण
इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ भारतीय मूल के आरोन राय का नाम, गोल्फ के सबसे बड़े मंच पर लहराया परचम, फैंस गदगद
लीग स्टेज में वेस्ट दिल्ली किंग्स को मिली थी शिकस्त
अब तक सेंट्रल दिल्ली किंग्स और वेस्ट दिल्ली लायंस के बीच लीग स्टेज में एक मुकाबला खेल गया है। इस मुकाबले में वेस्ट दिल्ली का सेंट्रल दिल्ली पर पलड़ा भारी पड़ा था। वहीं, अब सेंट्रल किंग्स इस हार को भुलाकर फाइनल में वापसी कर उसे हराना चाहेगी। कुल मिलाकर दोनों टीमों के पास डीपीएल 2025 में खिताब अपने नाम करने का सुनहरा मौका है।
सेंट्रल दिल्ली किंग्स और वेस्ट दिल्ली लायंस का स्क्वॉड
वेस्ट दिल्ली लायंस का स्क्वॉड: नीतीश राणा (कप्तान), कृष यादव, ऋतिक शौकीन, आयुष दोसेजा, अनिरुद्ध चौधरी, मंयक गुसैन, मनन भारद्वाज, अनिरुद्ध चौधरी, रवनीत तंवर, भगवान सिंह, शुभम दुबे, तिषांत डाबला, नमन तिवारी, लक्ष्मण शांतनु यादव, विशाल अभुआ, विकास राणा, अक्षय कपूर, कबीर सचदेवा, वेदांत सहवाग, इशांत शर्मा, ऋषभ सिंह राणा और शिवांक वशिष्ट।
यह भी पढ़ें: Asia Cup से पहले पाकिस्तानी टीम की खुली पोल, गेंदबाजी हुई बेनकाब, हसन अली ने जमकर लुटाए रन
सेंट्रल दिल्ली किंग्स का स्क्वॉड: जोंटी सिद्धू (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, कौशल सुमन, युगल सैनी, आर्यन राणा, जसवीर सहरावत, आदित्य भंडारी, तेजस बरोका, सिमरजीत सिंह, मनी ग्रेवाल, गाविंश खुराना, अरुण पुंडीर, यमित सहरावत, ऋषि शर्मा, हर्षित सेठी, निखिल मलिक, सम्पूर्ण त्रिपाठी, सिद्धार्थ जून, विवेक कुमार तिवारी, अर्णव कौल, सुमित चिकारा और प्रांशु विजयरण
