DPL 2025: क्रिकेट मैदान बना 'कुश्ती का अखाड़ा', आपस में भिड़ें नितीश राणा और दिग्वेश राठी- VIDEO

Nitish Rana Digvesh Rathi in heated Fight: जैसे-जैसे दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 का सीजन आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे इसमें रोमांच व खिलाड़ियों के बीप विवादों का सिलसिला भी बढ़ता जा रहा है।
डीपीएल नॉकआउट में भिड़े नितीश राणा और दिग्वेश राठी, मैदान पर मचा बवाल – VIDEO VIRAL
नितीश राणा और दिग्वेश राठी (फोटो- सोशल मीडिया)
Updated on

Delhi Premier League 2025: जैसे-जैसे दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 का सीजन आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे इसका रोमांच भी बढ़ता जा रहा है। बीते शुक्रवार को कुछ ऐसा ही देखने को मिला। इस मुकाबले में रोमांच के साथ-साथ खिलाड़ियों की बीच तीखी बहस होती देखी गई। दरअसल, अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली लायन्स और साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला गया। इस दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच झड़प देखने को मिली।

लायन्स और सुपरस्टार्स के मुकाबले में पहले नितीश राणा और दिग्वेश राठी के बीच तगड़ी बसह हुई। ये मुकाबले का पहला वक्त था जब महौल काफी गर्म हो गया। इस दौरान दिग्वेश राठी ने झड़प की शुरुआत की। जिसके अंत नीतिश राणा ने किया। वीडियो में देखा गया कि नीतिश राणा ने गेंदबाज दिग्वेश राठी को बहतु कुछ कहा।

नितीश-दिग्वेश के बीच तीखी बहस

नीतिश कुमार ने दिग्वेश राठी की ओवर में बेहतरीन रिवर्स स्वीप शॉट खेला। जिसके बाद गेंद सीदी बाउंड्री से बाहर गई और फील्ड अंपायर ने इसे छक्का करार दिया। नितीश छक्का लगाने के बाद अपने अंदाज में सेलिब्रेशन करते है। ऐसे में गेंदबाज दिग्वेश राठी ने राणा को कुछ कहा। इसके बाद नितीश राणा का पारा गर्म हो गया। फिर उन्होंने दिग्वेश को जमकर खरी-खोटी सुनाई। अब मुकाबले की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

अमन भारती बनाम सुमित माथुर

दिग्वेश राठी और नितीश राणा के बाद सुमित माथुर और अमन भारती के बीच भी तनाव देखा गया। दरअसल, अमन भारती की गेंद पर कृष्ण यादव ने लॉन्ग-ऑफ- बाउंड्री पर करने की कोशिश की। लेकिन यादव का कैच फील्डर अनमोल शर्मा के लपक लिया। इसके बाद बल्लेबाज व गेंदबाज के बीच बहस हुई। जिसके बाद सुमित माथुर, अमन यादव और गेंदबाज अमन भारती के बीच काफी नोकझोंक हो गई। मामला इतना गंभीर को गया कि खिलाड़ी आपस में धक्का मुक्की करने लगे।

मैच का हाल

वहीं, मुकाबले में अपनी टीम वेस्ट दिल्ली के लिए नितीश राणा ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की। जिसके बाद उनकी टीम ने एलिमिनेटर मुकाबले को 7 विकेट से अपने नाम कर लिया। इससे पहले साउथ दिल्ली ने 201 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जिसके बाद वेस्ट दिल्ली ने इसे 17.1 ओवर में हासिल कर लिया। इस दौरान नितीश राणा ने 55 गेंदों का सामना करते हुए 134 रनों की नाबाद पारी खेली। उनकी इस पारी में 8 चौके और 15 छक्के शामिल थे।

Navbharat Live
navbharatlive.com