शुभमन गिल ने दिलाई विराट कोहली की याद, लॉर्ड्स में ‘प्रिंस’ बन गए ‘किंग’…
शुभमन गिल को जैसा गुस्सा शनिवार को जैक क्रॉली के खिलाफ आया था, ठीक वैसा ही गुस्सा साल 2021 में विराट कोहली को जो रूट के खिलाफ आया था। इसी वजह से फैंस को गिल में विराट का रूप दिख रहा है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
शुभमन गिल, जैक क्रॉली, विराट कोहली और जो रूट (फोटो- सोशल मीडिया)
भारतीय टीम इस वक्त इंग्लैंड के दौरे में है। इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में ‘शुभमन सेना’ इंग्लिश टीम के खिलाफ तीसरा टेस्ट मुकाबला खेल रही है। इस सीरीज में कप्तान शुभमन गिल का मैदान पर अलग रूप देखने को मिल रहा है। वो पूरे जोश और विश्वास के साथ मैदान पर दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा गिल बल्ले से भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके इस रूप को देखते हुए फैंस को गिल के रूप में विराट कोहली की याद आ रही है।
इंग्लैंड सीरीज में शुभमन गिल लीडिंग फ्राम द फ्रंट का उदाहरण पेश करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि वो पहली पारी में बल्ले से कुछ कमाल नहीं कर पाए, लेकिन वो कप्तान के तौर पर टीम की जिम्मेदारी बखूबी उठा रहे हैं। लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन वो अंपायर से भिड़ते हुए नजर आए। इसके बाद तीसरे दिन वो बल्लेबाज जैक क्रॉली से भिड़े।
टेस्ट फॉर्मेट में टीम इंडिया के नए कप्तान शुभमन गिल का ये रूप देखते हुए फैंस विराट कोहली को याद कर रहे हैं। साल 2021 में विराट कोहली को इंग्लिश टीम के खिलाफ कुछ इस प्रकार का गुस्सा आया था। उस दौरान मैदान पर बवाल मच गया। ठीक ऐसा ही शनिवार को लॉर्ड्स के मैदान पर भी देखा गया।
सम्बंधित ख़बरें
IND A vs SL A Final: श्रीलंका से बदला लेने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला
हार्दिक पंड्या का खराब दौर बरकरार, अफगानिस्तान के बाद इंग्लैंड सीरीज से बाहर, कोहली पर भी आया बड़ा अपडेट
IND vs AFG: शतकवीर ईशान किशन वनडे फॉर्मेट में वापसी पर बेहद खुश, कहा- जर्सी दोबारा पहनकर गर्व महसूस हो रहा
खेल के मैदान में अफगानिस्तान की दुर्गति! भारत ने 170 रनों से हराया, झेली ODI इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी शिकस्त
STAR SPORTS POSTER FOR VIRAT KOHLI & SHUBMAN GILL. 👑🔥 pic.twitter.com/fjoP3xeNCA — Tanuj (@ImTanujSingh) July 13, 2025
क्रॉली से भिड़े गिल
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड खेल खत्म होने से करीब 6 मिनट पहले मैदान पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरी। इस दौरान जैक क्रॉली ने स्ट्राइक ली। ऐसे में उन्होंने गेंदबाज बुमराह को आखिरी ओवर में 2 बार गेंद करने से रोका। जिसके बाद इस ओवर को पूरा होने में करीब 6 मिनट लगे। ऐसे में कप्तान गिल खुश नहीं थे। वो जैक क्रॉली के साथ जाकर भिड़ गए। गिल का ये गुस्सा साल 2021 में विराट कोहली के गुस्से जैसा था।
ये भी पढें: केएल राहुल ने दिखाया इंग्लिश टीम को आइना, बोले- आखिर में जो हुआ…
विराट ने 2021 में दिखाया था रौद्र रूप
टीम इंडिया इससे पहले साल 2021 के दौरान इंग्लैंड के दौरे पर आई थी। उस वक्त भी बीते शनिवार के जैसा माहौल पैदा हो गया। उस वक्त टीम इंडिया की कप्तानी विराट कोहली करते थे। उन्होंने मैच के दौरान इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट के साथ झगड़ा किया था। ऐसे में कोहली ने टीम के अन्य खिलाड़ियों का भी हौसला बढ़ाया था। जिसके कारण टीम इंडिया उस मुकाबले को अपने नाम करने में कामयाब हो पाई थी।
