- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Experienced Zimbabwe All Rounder Sean Williams Has Been Ruled Out Team Due To Drug Use
क्रिकेट जगत में मचा कोहराम! नशेड़ी निकला ये खिलाड़ी, ड्रग्स के कारण खत्म हुआ करियर, टीम से हुआ बाहर
Sean Williams Drug Addiction: एक दिग्गज ऑलराउंडर का करियर ड्रग्स की लत के कारण अचानक खत्म हो गया। बोर्ड ने खिलाड़ी को टीम से बाहर कर दिया है। ये सब ड्रग्स के नशे के कारण किया गया है।
- Written By: संजय बिष्ट

ड्रग्स ने खत्म किया जिम्बाब्वे के खिलाड़ी का करियर (प्रतिकात्मक फोटो)
Zimbabwe Cricket Sean Williams: जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के अनुभवी ऑलराउंडर सीन विलियम्स का करियर अब लगभग समाप्त माना जा रहा है। जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड (ZC) ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि उन्हें भविष्य में नेशनल टीम के लिए चयनित नहीं किया जाएगा। यह फैसला तब आया जब टी20 वर्ल्ड कप अफ्रीका क्वालिफायर 2025 की शुरुआत से ठीक पहले विलियम्स ने खुद को टीम से अलग कर लिया था।
बोर्ड के मुताबिक, उसी समय खिलाड़ियों का एंटी-डोपिंग टेस्ट होना था और विलियम्स ने उस दौरान स्वीकार किया था कि वह ड्रग्सलत से जूझ रहे हैं। इस खुलासे ने पूरे जिम्बाब्वे क्रिकेट जगत को हिला दिया।
बोर्ड ने जताई गहरी चिंता
जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने अपने बयान में कहा कि एक नेशनल खिलाड़ी के लिए अनुशासन, प्रोफेशनलिज्म और टीम के नियमों का पालन बेहद जरूरी होता है। बोर्ड ने यह भी बताया कि विलियम्स पहले भी कई बार अनुशासनात्मक मामलों में फंसे हैं और कई मौकों पर टीम के लिए उपलब्ध नहीं रहे, जिससे टीम की रणनीति और तैयारियों पर असर पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
Canada Cricket: क्रिकेट कनाडा अध्यक्ष अरविंदर खोसा के घर पर फायरिंग, पुलिस को रंगदारी का शक
पाकिस्तान की एक और शर्मनाक हार…बांग्लादेश ने 78 रन से हराया दूसरा टेस्ट, 2-0 से सीरीज जीत किया क्लीन स्वीप
इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ भारतीय मूल के आरोन राय का नाम, गोल्फ के सबसे बड़े मंच पर लहराया परचम, फैंस गदगद
थाईलैंड ओपन में सिल्वर जीतने के बाद सात्विक-चिराग ‘मलेशिया मास्टर्स’ से हटे, जानिए क्या है कारण?
सीन विलियम्स (फोटो- सोशल मीडिया)
बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया कि भले ही उन्होंने रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम में शामिल होकर सुधार की कोशिश की है, लेकिन टीम की छवि और भविष्य को देखते हुए उन्हें दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा। साथ ही, उनका सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 31 दिसंबर 2025 के बाद नवीनीकृत नहीं किया जाएगा।
शानदार लेकिन विवादित करियर
सीन विलियम्स ने 2005 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। अपने करियर के दौरान उन्होंने जिम्बाब्वे क्रिकेट को कई अहम जीत दिलाई और टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक माने गए। उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद टीम के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया और कप्तानी भी संभाली। हालांकि, अब ड्रग्स विवाद ने उनकी पूरी छवि पर दाग लगा दिया है। बोर्ड के फैसले के बाद विलियम्स का अंतरराष्ट्रीय करियर लगभग खत्म माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें: एशेज 2027 में खेलना चाहते हैं बेन स्टोक्स, इस नए सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट से मिले संकेत
अब आगे का रास्ता क्या है?
वर्तमान में सीन विलियम्स रिहैबिलिटेशन पर ध्यान दे रहे हैं और अपने जीवन को दोबारा पटरी पर लाने की कोशिश कर रहे हैं। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि वह क्रिकेट से जुड़े किसी नए रोल जैसे कि कोचिंग, कमेंट्री या मेंटरिंग में वापसी कर सकते हैं। हालांकि, यह साफ है कि जिम्बाब्वे क्रिकेट का यह कभी भरोसेमंद नाम अब मैदान पर नहीं दिखाई देगा, और उनकी यह कहानी क्रिकेट इतिहास के सबसे विवादास्पद अंतों में से एक के रूप में दर्ज हो सकती है।
Experienced zimbabwe all rounder sean williams has been ruled out team due to drug use
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Intermittent Fasting: क्या है इंटरमिटेंट फास्टिंग जिससे वजन कंट्रोल होता है, लेकिन दिल पर करता है बुरा असर
May 23, 2026 | 12:38 PMमहाराष्ट्र बोर्ड का नया प्लान: NEET पेपर लीक के बाद बड़ा कदम, 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा होगी डिजिटल
May 23, 2026 | 12:35 PMHigh Court Bharti 2026: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में क्लर्क की निकली बंपर भर्तियां, ग्रेजुएट तुरंत करें अप्लाई
May 23, 2026 | 12:30 PMपीएम मोदी का युवाओं को बड़ा तोहफा, 19वें रोजगार मेले में 51 हजार को मिली सरकारी नौकरी
May 23, 2026 | 12:27 PM5’10 से ज्यादा हाइट वालों के लिए बेस्ट हैं ये Bikes, लंबी राइड में नहीं होगा पीठ दर्द, हर सफर बनेगा आरामदायक
May 23, 2026 | 12:21 PMHamza Burhan Funeral: हमजा बुरहान के जनाजे में भारी हथियारों के साथ पहुंचा हिजबुल चीफ सलाउद्दीन
May 23, 2026 | 12:14 PMट्विशा शर्मा केस: जबलपुर से भोपाल लाया गया पति समर्थ सिंह, पुलिस आज कोर्ट में पेश कर मांगेगी रिमांड
May 23, 2026 | 12:13 PMवीडियो गैलरी

धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM














