- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- England Women Squad Announced For T20 Series Against India 2025
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम का किया ऐलान, स्टार खिलाड़ी की धमाकेदार वापसी
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने टीम इंडिया के खिलाफ 13 जून से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए अपनी महिला टीम का ऐलान कर दिया।
- Written By: मृणाल पाठक

इंग्लैंड क्रिकेट टीम (सोर्स- सोशल मीडिया)
लंदन: भारतीय पुरुष टीम जहां 20 जून से इंग्लैंड की पुरुष टीम के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेलेगी, वहीं भारतीय महिला टीम भी इंग्लैंड के दौरे पर है, जहां वह मेजबान टीम के खिलाफ पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलने पहुंची है। इसी बीच अब टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान हो गया है।
दरअसल, टीम इंडिया की टीम का ऐलान पहले ही हो चुका था, वहीं इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने 13 जून को पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया। इंग्लैंड महिला टीम की टीम की बात करें तो इसमें स्टार ऑलराउंडर सोफी एक्लेस्टोन की वापसी हुई है, जो फिलहाल क्रिकेट से ब्रेक पर हैं।
इसके अलावा तेज गेंदबाज लॉरेन फिलर को भी इस सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम में जगह मिली है, जबकि लेग स्पिनर सारा ग्लेन को शामिल नहीं किया गया है। पिछले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के दौरान चोटिल हुई हीथर नाइट इस टी20 सीरीज में खेलती नजर नहीं आएंगी। सोफी एक्लेस्टोन इस समय आईसीसी महिला गेंदबाजी रैंकिंग में नंबर एक पर हैं।
सम्बंधित ख़बरें
जयुपर में वैभव सूर्यवंशी का दिखा स्कूल बॉय क्लास, RR ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 7 विकेट हराकर टॉप-4 में की एंट्री
लखनऊ सुपर जायंट्स के नए नवाब बने मिचेल मार्श, छू लिया 500 रनों का जादुई आंकड़ा, ऐसा करने वाले इकलौते बल्लेबाज
RR vs LSG: शतक से चूके मिचेल मार्श, जयपुर में राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए बनाने होंगे 221 रन
IND vs AFG: जडेजा-अक्षर की जगह सुथार और दुबे की टेस्ट में एंट्री, फर्स्ट क्लास में ऐसा रहा है रिकॉर्ड
वहीं, इंग्लैंड महिला टीम की मुख्य कोच चार्लोट एडवर्ड्स ने उनकी टीम में वापसी पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, “सोफी की टीम में वापसी हम सभी के लिए अच्छी खबर है। वह हमारी टीम की मैच विनर खिलाड़ी हैं।” पांच मैचों की इस टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया की टीम का ऐलान काफी पहले ही हो चुका है, जिसमें हरमनप्रीत कौर कप्तानी संभालती नजर आएंगी।
इंग्लैंड महिला टीम
नेट साइवर-ब्रंट (कप्तान), एम अर्लट, टैमी ब्यूमोंट, लॉरेन बेल, एलिस कैप्सी, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फाइलर, एमी जोन्स, पैगे स्कोल्फील्ड, लिंसे स्मिथ, डैनी वायट-हॉज, इस्सी वोंग।
लो जी टूट गया 50 साल पुराना रिकॉर्ड, कुछ ऐसे मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड बने ICC फाइनल के किंग
भारतीय टीम का स्क्वाड
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरलीन देयोल, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, राधा यादव, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, सयाली सतघरे।
England women squad announced for t20 series against india 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: तुला-धनु वालों के सुधरेंगे हालात, मकर-मीन वाले रहें सावधान; जानें सभी 12 राशियों का भाग्यफल
May 20, 2026 | 12:15 AMजयुपर में वैभव सूर्यवंशी का दिखा स्कूल बॉय क्लास, RR ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 7 विकेट हराकर टॉप-4 में की एंट्री
May 19, 2026 | 11:29 PMकर्नाटक में फिर CM बदलने की अटकलें तेज! सिद्धारमैया सरकार की तीसरी बरसी पर ही पकी खिचड़ी, गुपचुप मिले 4 मंत्री
May 19, 2026 | 11:03 PMप्रशांत किशोर बनेंगे राकांपा के संकटमोचक, कलह से बाहर निकलने के लिए सुनेत्रा पवार लेंगी सलाह
May 19, 2026 | 11:03 PMभोपाल के बाद अब ग्वालियर से सामने आया बहू की मौत का संदिग्ध मामला; सोशल मीडिया पोस्ट ने दिया केस में नया एंगल
May 19, 2026 | 10:56 PMफर्जी लाडली बहनों को सरकार का झटका, अपात्र लाभार्थियों से वसूली की तैयारी
May 19, 2026 | 10:47 PMMP News: हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला; निजी मंदिरों के प्रबंधन में सरकार का कोई हक नहीं
May 19, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM













