Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 28 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

SL vs IND Test Series 2026: श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी; सुंदर हुए बाहर

SL vs IND Squad: BCCI ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे, जबकि जसप्रीत बुमराह की वापसी फिटनेस पर निर्भर करेगी।

  • Written By: सृष्टि मौर्य
Updated On: Jul 28, 2026 | 10:01 AM

जसप्रीत बुमराह (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Sri Lanka vs India Test Series Squad Announcement: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। शुभमन गिल को एक बार फिर टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है।

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को टीम में शामिल किया गया है, हालांकि उनकी और साई सुदर्शन की उपलब्धता बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) से फिटनेस मंजूरी मिलने पर निर्भर करेगी। वहीं, अनुभवी ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं हैं, जिसके चलते उन्हें टीम में जगह नहीं मिली है।

🚨 News 🚨#TeamIndia‘s squad for the 2⃣-match Test Series against Sri Lanka announced Note: Washington Sundar was not available for selection for the first Test. More Details ▶️ https://t.co/Vk0Xd8Axmq #SLvIND pic.twitter.com/NuCcKBohMj — BCCI (@BCCI) July 28, 2026

सम्बंधित ख़बरें

IND vs SL Test Series 2026: श्रीलंका दौरे के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान? बुमराह और सुंदर पर बड़ा अपडेट

हॉकी इंडिया सब जूनियर अकादमी चैंपियनशिप: राउंडग्लास पंजाब का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन, तमिलनाडु को 41-0 से रौंदा

CWG 2026: भारत के युवा वेटलिफ्टर वल्लुरी अजय बाबू ने जीता सिल्वर, रोमांचक मुकाबले में 1 किलो से फिसला गोल्ड

CWG 2026: शर्मिला धनकर ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया पैरा एथलेटिक्स का पहला स्वर्ण; एक दिन में आए कई मेडल

नए सदस्य को मिली जगह

इस बीच, टीम चयन में सबसे अनोखी खबर 33 वर्षीय मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैनरहे के शामिल होने की आ रही है, जिन्हें पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली है। घरेलू क्रिकेट में एक दशक से ज्यादा समय तक लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाले सारांश को आखिरकार सीनियर टीम का बुलावा मिला।

दाएं हाथ के ऑफ स्पिनर और बाएं हाथ के बल्लेबाज सारांश जैन ने हाल ही में इंडिया ए के श्रीलंका दौरे पर भी शानदार प्रदर्शन किया था। दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में उन्होंने श्रीलंका ए की पहली पारी में चार विकेट और दूसरी पारी में दो विकेट झटके। इसके अलावा नाबाद 70 रन की पारी खेलकर भारत ए को 10 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। भारत ए ने दो मैचों की सीरीज 1-0 से अपने नाम की थी।

सारांश का हालिया अनुभव

श्रीलंका की परिस्थितियों में हालिया अनुभव को देखते हुए सारांश का चयन टीम के लिए काफी अहम माना जा रहा है। वॉशिंगटन सुंदर पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं हैं, ऐसे में सारांश जैन टीम को ऑफ स्पिन का अतिरिक्त विकल्प देने के साथ निचले क्रम की बल्लेबाजी भी मजबूत करेंगे।

सारांश जैन ने 2014-15 सीजन में मध्य प्रदेश के लिए अपना प्रथम श्रेणी डेब्यू किया था। लंबे समय तक घरेलू क्रिकेट में लगातार प्रदर्शन के बाद उन्हें अब भारतीय टेस्ट टीम में मौका मिला है। युवा खिलाड़ियों के विपरीत सारांश अनुभवी खिलाड़ी हैं और रेड बॉल क्रिकेट का अच्छा अनुभव रखते हैं।

यह भी पढ़ें- CWG 2026: शर्मिला धनकर ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया पैरा एथलेटिक्स का पहला स्वर्ण; एक दिन में आए कई मेडल

7 अगस्त से शुरु होगी ट्रेनिंग

श्रीलंका दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय टीम ने स्पिन विभाग को भी मजबूत रखा है। रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव के साथ मानव सुथार और सारांश जैन को भी टीम में शामिल किया गया है, क्योंकि श्रीलंका की पिचों पर स्पिन गेंदबाजों की भूमिका काफी अहम रहने की उम्मीद है।

भारतीय टीम टेस्ट सीरीज की तैयारी 7 अगस्त से कोलंबो में होने वाले चार दिवसीय अभ्यास मैच से करेगी। इसके बाद दोनों देशों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी।

श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम-

श्रेणी खिलाड़ी
नेतृत्व शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान)
बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल
विकेटकीपर ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)
ऑलराउंडर / स्पिनर रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, सारांश जैन
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़

Ind vs sl test series 2026 india squad announced

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 28, 2026 | 09:34 AM

Topics:  

  • Cricket News
  • India vs Sri Lanka
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.