- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ecb Announced England Lions Squad For India A Series
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम घोषित, क्रिस वोक्स की हुई वापसी; फ्लिंटॉफ के बेटे को भी मिली जगह
भारत ए खिलाफ इंग्लैंड लायंस टीम की घोषणा कर दी गई है। इस टीम में क्रिस वोक्स की वापसी हुई है। वहीं इस टीम में एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी फ्लिंटॉफ को शामिल किया गया है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

इंग्लैंड लायंस की टीम का ऐलान (फोटो-सोशल मीडिया)
लंदन: इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने भारत ए के खिलाफ दो अनाधिकारिक टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड लायंस की टीम का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड क्रिकेट ने भारत ए के खिलाफ मुकाबले के लिए 14 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। भारत के खिलाफ समरसेट के जेम्स रेव को कप्तानी सौंपी गई है।
इंग्लैंड की इस टीम में कई सीनियर खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है। इस टीम में क्रिस वोक्स की वापसी हुई है। वोक्स को टखने में चोट लग गई थी। जिसके बाद उन्हें वापसी करने में देर हुई है। इसके साथ ही दो भाईयों को भी इस टीम में शामिल किया गया है। रेहान अहमद के साथ फरहान अहमद को भी इस टीम में जगह मिली है। यह पहली बार है, जब दो भाईयों को एक साथ टीम में जगह मिली है।
पहले मुकाबले के बाद रेहान टी20 टीम में होंगे शामिल
रेहान को सिर्फ पहले मुकाबले के लिए टीम में शामिल किया गया है। उसके बाद वो वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के इंग्लैंड की टीम में शामिल हो जाएंगे। वहीं इस अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज के लिए एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेट रॉकी फ्लिंटॉफ को शामिल किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
10828 रन और 380 विकेट लेने वाले मैच-विनर ने बीच सीजन लिया संन्यास, टीम इंडिया के खिलाफ किया था डेब्यू
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लिश टीम घोषित, रॉबिन्सन की वापसी, 3 नए खिलाड़ियों की एंट्री
इंग्लैंड क्रिकेट ने उठाया बड़ा कदम, मार्कस नॉर्थ बने मेंस टीम के नेशनल सिलेक्टर
वनडे वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान की बड़ी प्लानिंग, ट्राई सीरीज के जरिए खंगालेगा अपनी ताकत
फ्लिंटॉफ के बेटे को भी किया गया इस टीम में शामिल
17 वर्षीय रॉकी ने जनवरी 2025 में ब्रिस्बेन में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया XI के खिलाफ शतक बनाया था। इस युवा खिलाड़ी ने पांच प्रथम श्रेणी के मैच और सात लिस्ट-ए गेम भी खेले हैं। पहला मैच शुक्रवार 30 मई से कैंटरबरी के सेंट लॉरेंस के स्पिटफायर ग्राउंड में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच शुक्रवार 6 जून से नॉर्थम्प्टन के काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा।
भारत ए के खिलाफ इंग्लैंड लायंस की टीम
जेम्स रेव (समरसेट – कप्तान), फरहान अहमद (नॉटिंघमशायर), रेहान अहमद (लीसेस्टरशायर), सन्नी बेकर (हैम्पशायर), जॉर्डन कॉक्स (एसेक्स), रॉकी फ्लिंटॉफ (लंकाशायर), एमिलियो गे (डरहम), टॉम हेन्स (ससेक्स), जॉर्ज हिल (यॉर्कशायर), जोश हल (लीसेस्टरशायर), एडी जैक (हैम्पशायर), बेन मैकिनी (डरहम), डैन मूसली (वार्विकशायर), अजीत सिंह डेल (ग्लूसेस्टरशायर), क्रिस वोक्स (वार्विकशायर)
इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान, इस खिलाड़ी को मिली कमान
भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस शेड्यूल
- 30 मई, 2025 (शुक्रवार) – भारत ए बनाम चार दिवसीय मैच – कैंटरबरी
- 6 जून, 2025 (शुक्रवार) – भारत ए बनाम चार दिवसीय मैच – नॉर्थम्प्टन
Ecb announced england lions squad for india a series
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Weather Update: यूपी-असम समेत 10 राज्यों में भारी बारिश के संकेत, 14 मई के लिए IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट
May 14, 2026 | 08:14 AMमुंबई में जलभराव रोकने के लिए BMC का विशेष अभियान, 31 मई तक पूरी होगी नालों की सफाई
May 14, 2026 | 08:12 AMताइवान पर संकट के बादल! ट्रंप के चीन दौरे से मची हलचल, क्या महाशक्तियों के खेल में मोहरा बनेगा ताइवान?
May 14, 2026 | 08:10 AMCBSE 12वीं रिजल्ट में नागपुर के छात्रों का जलवा, 98.4% अंक के साथ कॉमर्स टॉपर; कई स्कूलों का 100% परिणाम
May 14, 2026 | 08:10 AMभोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट विवाद: कब्रिस्तान और वक्फ जमीन पर निर्माण को लेकर आज सुनवाई, रोक लगाने की है मांग
May 14, 2026 | 08:06 AM2008 रेलवे भर्ती हिंसा मामले में ठाणे कोर्ट पहुंचे राज ठाकरे, सभी आरोपों से किया इनकार
May 14, 2026 | 08:02 AMअसम यूसीसी बिल 2026: CM हिमंता का बड़ा ऐलान, असम में भी लागू होगा UCC बिल, आदिवासियों के लिए बनाया खास प्लान
May 14, 2026 | 08:00 AMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM














