Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

RCB के ड्रेसिंग रूम में KKR कोच की ‘सीक्रेट’ एंट्री! विराट कोहली से हार के बाद आखिर क्या हुई बात?

Virat Kohli: आईपीएल 2026 में आरसीबी ने केकेआर को 6 विकेट से हराया। मैच के बाद ड्वेन ब्रावो आरसीबी ड्रेसिंग रूम पहुंचे और विराट कोहली से लंबे समय तक क्रिकेट खेलने की खास अपील की।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: May 14, 2026 | 05:22 PM

विराट कोहली और देवदत्त पाडिक्कल (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Dwayne Bravo meet Virat Kohli: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराकर आईपीएल 2026 की अंक तालिका में टॉप पर कब्जा कर लिया। आरसीबी के इस खास जीत के हीरो उसके स्टार बल्लेबाज विराट कोहली रहे। विराट कोहली ने केकेआर के खिलाफ 105 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली। इस जीत के बाद RCB के ड्रेसिंग रूम में काफी खुशी का माहौल दिखा।

ऐसे में युवा खिलाड़ियों को विराट कोहली के साथ हंस्ते-मुस्कुराते हुए देखा गया। इसी बीच अचानक से आरसीबी के ड्रेसिंग रूम में कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर ड्वेन ब्रावो घुस आए। जिसके बाद उन्होंने विराट कोहली की बल्लेबाजी की सराहना करते हुए एक खास अपील भी कर दी।

केकेआर के मेंटर ड्वेन ब्रावो पहुंचे आरसीबी ड्रेसिंग रूम

आईपीएल 2026 में केकेआर पर जीत के बाद आरसीबी ड्रेसिंग रूम में जश्न का माहौल था। विराट कोहली की शतकीय पारी की जमकर तारीफ हुई। इसी दौरान केकेआर के मेंटर ड्वेन ब्रावो आरसीबी ड्रेसिंग रूम पहुंचे और विराट कोहली से मुलाकात की। ब्रावो ने विराट से एक जर्सी पर ऑटोग्राफ लिया और उन्हें गले लगाते हुए लंबे समय तक क्रिकेट खेलने की खास अपील की। उन्होंने कहा कि क्रिकेट को अभी भी विराट कोहली की जरूरत है।

सम्बंधित ख़बरें

वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में हुई एंट्री, श्रीलंका में होने वाली ODI ट्राई सीरीज के लिए स्क्वॉड का ऐलान

AI IPL Video Trend: बिना स्टेडियम जाए बन जाइए VIP फैन, सोशल मीडिया पर छाया ये नया AI ट्रेंड

क्रिकेट जगत में कोहली के नाम दर्ज हुआ एक और ‘विराट’ रिकॉर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज

रायपुर में KKR पर भारी पड़ा कोहली का शतक, ‘चेजमास्टर’ ने खेली नाबाद 105 रन की शतकीय पारी, 6 विकेट से जीता RCB

मैच का हाल

आरसीबी ने केकेआर को 6 विकेट से हराकर आईपीएल 2026 में शानदार जीत दर्ज की। रायपुर में खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 192 रन बनाए। टीम के लिए अंगकृष रघुवंशी ने 46 गेंदों में 71 रन की शानदार पारी खेली, जबकि रिंकू सिंह 49 रन बनाकर नाबाद लौटे। जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने विराट कोहली की दमदार बल्लेबाजी के दम पर लक्ष्य हासिल कर लिया। विराट कोहली ने 60 गेंदों में नाबाद 105 रन बनाए। वहीं देवदत्त पडिक्कल ने 39 रन का योगदान देकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में हुई एंट्री, श्रीलंका में होने वाली ODI ट्राई सीरीज के लिए स्क्वॉड का ऐलान

IPL 2026 की अंक तालिका

रैंक टीम मैच जीत हार नो रिजल्ट अंक नेट रन रेट
1 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 12 8 4 0 16 +1.053
2 गुजरात टाइटंस 12 8 4 0 16 +0.551
3 सनराइजर्स हैदराबाद 12 7 5 0 14 +0.331
4 पंजाब किंग्स 11 6 4 1 13 +0.428
5 चेन्नई सुपर किंग्स 11 6 5 0 12 +0.185
6 राजस्थान रॉयल्स 11 6 5 0 12 +0.082
7 दिल्ली कैपिटल्स 12 5 7 0 10 -0.993
8 कोलकाता नाइट राइडर्स 11 4 6 1 9 -0.198
9 मुंबई इंडियंस 11 3 8 0 6 -0.585
10 लखनऊ सुपर जायंट्स 11 3 8 0 6 -0.907

Dwayne bravo special request to virat kohli after rcb win vs kkr ipl 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 14, 2026 | 05:21 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • IPL 2026
  • Kolkata Knight Riders
  • Royal Challengers Bengaluru
  • Virat Kohli

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.