दिनेश कार्तिक ने फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज, IPL 2026 से पहले घर आया ‘छोटा DK’, सोशल मीडिया पर रिवील किया नाम
Dinesh Karthik: दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल तीसरी बार माता-पिता बने हैं। कार्तिक ने सोशल मीडिया पर खुशखबरी दी। इससे पहले 2021 में दोनों जुड़वां बच्चों के पैरेंट्स बने थे।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
दिनेश कार्तिक अपनी पत्नी के साथ (फोटो- सोशल मीडिया)
Dinesh Karthik and Dipika Pallikal: पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक और स्क्वैश स्टार दीपिका पल्लीकल के घर एक बार फिर खुशियां आई हैं। यह जोड़ी तीसरी बार माता-पिता बनी है। 19 मार्च को कार्तिक ने सोशल मीडिया के जरिए इस खुशखबरी को साझा किया, जिसके बाद फैंस और खेल जगत से उन्हें बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया।
सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी
दिनेश कार्तिक ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए तीसरी बार पिता बनने की जानकारी दी। उन्होंने इस खास मौके पर अपनी खुशी जाहिर की और परिवार में नए सदस्य के आगमन को लेकर आभार व्यक्त किया।
दिनेश कार्तिक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘इंस्टाग्राम’ पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि “दिल में ढेर सारी खुशियां और असीम कृतज्ञता के साथ, हम अपनी अनमोल बेटी का इस दुनिया में स्वागत करते हैं। कबीर और जियान अपनी छोटी बहन राहा पल्लीकल कार्तिक को दुनिया से मिलवाकर बेहद खुश हैं। ढेर सारा प्यार, दीपिका और दिनेश।”
सम्बंधित ख़बरें
फ्री हिट, इम्पैक्ट प्लेयर और DRS से जुड़े नियमों में बदलाव, BCCI और ICC भी कर सकते हैं विचार
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
कीरोन पोलार्ड बने टी20 क्रिकेट के नए रन किंग, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़कर बोले- ‘सॉरी यूनिवर्स बॉस’
एक ओवर में ठोक दिए 5 लगातार छक्के, छठा लगाने के चक्कर में आउट हुआ कैरेबियाई बल्लेबाज; टला युवराज जैसा रिकॉर्ड
पहले से हैं दो बेटे
इससे पहले साल 2021 में दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल जुड़वां बेटों के माता-पिता बने थे। उनके बेटों के नाम कबीर और जियान हैं। अब बेटी के जन्म के साथ उनका परिवार और भी पूरा हो गया है। दोनों ने साल 2015 में हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों से शादी की थी। यह जोड़ी हमेशा से अपने मजबूत रिश्ते और आपसी समझ के लिए जानी जाती है। खेल जगत की यह चर्चित जोड़ी अब तीन बच्चों के माता-पिता बन चुकी है।
दिनेश कार्तिक का क्रिकेट करियर
दिनेश कार्तिक ने भारत के लिए 26 टेस्ट मैचों में 1025 रन, 94 वनडे मैचों में 1752 रन और 60 टी20 मैचों में 686 रन बनाए हैं। उन्होंने 2004 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया और 2022 तक टीम इंडिया का हिस्सा रहे। लंबे करियर के दौरान उन्होंने कई अहम पारियां खेलीं। संन्यास के बाद वह अब कमेंट्री में सक्रिय हैं।
ये भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले BCCI की बड़ी जीत, केरल हाई कोर्ट ने नाम पर आपत्ति वाली याचिका को किया खारिज
दीपिका पल्लीकल की उपलब्धियां
वहीं दीपिका पल्लीकल भारतीय स्क्वैश की दिग्गज खिलाड़ियों में गिनी जाती हैं। वह विश्व रैंकिंग में टॉप-10 में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। इसके अलावा उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया जा चुका है और राष्ट्रमंडल व एशियाई खेलों में उन्होंने कई पदक जीते हैं। इस तरह यह जोड़ी अपने-अपने खेल में शानदार उपलब्धियों के साथ-साथ निजी जीवन में भी खुशियों के नए अध्याय का आनंद ले रही है।
