ऋषभ पंत ने कप्तानी खुद छोड़ी या फिर निकाले गए? लखनऊ सुपर जायंट्स में सब कुछ ठीक नहीं! जानें अंदर की असल कहानी
LSG captaincy Change: खेल जगत में सोशल मीडिया का बाजार 29 मई को उस वक्त गर्म हो गया जब LSG की तरफ से ऋषभ पंत की छोड़ने को लेकर बयान आया। इस दौरान LSG ने कहा कि कप्तानी छोड़ने का फैसला पंत ने खुद किया।
- Written By: संजय बिष्ट
ऋषभ पंत (फोटो- सोशल मीडिया)
Rishabh Pant Resignation: ऋषभ पंत ने आईपीएल 2026 के बाद लखनऊ की कप्तानी छोड़ दी है। इसकी जानकारी खुद एलएसजी ने सोशल मीडिया पर दी। फ्रेंचाइजी ने डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट टॉम मूडी का बयान भी साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि ऋषभ पंत ने कप्तानी छोड़ने की इच्छा जताई थी, जिसे टीम प्रबंधन ने स्वीकार कर लिया, लेकिन कई फैंस के मन में पंत की कप्तानी छोड़ने को लेकर संशय पैदा हो रहा है। वहीं, अब तक ऋषभ पंत की तरफ से इस बारे में कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
पंत की कप्तानी छोड़ने पर उठ रहे हैं कई सवाल
लोगों के मन में ये सवाल उत्पन्न हो रहा है कि क्या वाकई ऋषभ पंत ने कप्तानी छोड़ने का फैसला खुद किया या फिर उनसे फ्रेंचाइजी ने कोई जबरदस्ती की। गौरतलब है कि पंत ने नेतृत्व में LSG का प्रदर्शन बीते दो सालों से निचले स्तर पर जा रहा था। इसी कारण इस टीम के कप्तान लगातार चर्चाओं में बने थे। खेल जगत के पंडितों का मानना है कि कप्तानी के प्रेशर के चक्कर में पंत अपना स्वाभाविक खेल नहीं दिखा पा रहे थे, जिस कारण हो सकता है कि मैनेजमेंट और मालिक संजीव गोयनका ने इस बारे में उनसे जरूर चर्चा की होगी। खैर LSG के अंदर क्या चल रहा है आने वाले दिनों में इसके बारे में तो पता चल ही जाएगा।
🚨 LSG MANAGEMENT EXPOSED 🚨 Rishabh Pant stepping down as captain isn’t the real story here. The bigger question is: what pushed a World Cup-winning player to walk away after just one season? LSG spent a record amount to acquire Pant, handed him the captaincy, and then… pic.twitter.com/KWWXtFOFIO — Rahul Gupta (@R_astro_market) May 29, 2026
सम्बंधित ख़बरें
क्वालीफायर-2 के टॉस पर मचा भयंकर गदर, अंपायर के फैसले से भड़के GT के कप्तान शुभमन गिल, दोबारा करना पड़ा टॉस
वैभव सूर्यवंशी को मिला बंपर ऑफर, इस एक बड़ी डील के लिए 12 करोड़ रुपये तक देने को तैयार हुई ये बड़ी कंपनी
क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान ने जीता टॉस, गुजरात को दिया गेंदबाजी का न्योता, देखें प्लेइंग XI
ऋषभ पंत ने छोड़ी लखनऊ सुपर जांयट्स की कप्तानी, फ्रेंचाइजी ने पोस्ट कर दी जानकारी
Rishabh Pant requested to relieve him from Captaincy. Pic unrelated. pic.twitter.com/yOMDsTpQMp — ZUHAIR ALAM (@AlamZuhiar) May 29, 2026
I have to watch the interview of Goenka with Rishabh Pant again. 🤣🤣🤣 — Faiz Fazel (@theFaizFazel) May 29, 2026
LSG को नए कप्तान की तलाश
अब माना जा रहा है कि लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका टीम मैनेजमेंट के साथ मिलकर अगले साल होने वाले आईपीएल की तैयारियां शुरु करेंगे। इसके साथ ही टीम मैनेजमेंट को अब नया कप्तान भी तलाशना होगा। अब लखनऊ सुपर जायंट्स का अगला कप्तान कौन होगा और पंत कब तक इस टीम के साथ जुड़ें रहेंगे? इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
LSG के डायरेक्टर ने अपने बयान में क्या कहा?
लखनऊ सुपर जायंट्स के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट टॉम मूडी का भी बयान शेयर किया है। अपने बयान में उन्होंने कहा, “ऋषभ अपनी रिक्वेस्ट लेकर फ्रेंचाइजी के पास आए थे, जिसे हमने पूरे सम्मान के साथ स्वीकार किया। ऐसे फैसले लेना कभी आसान नहीं होता। बतौर कप्तान उन्होंने ड्रेसिंग रूम के लिए जो योगदान दिया, उसके लिए हम उनके बेहद आभारी हैं। अब हमारा पूरा ध्यान टीम को दोबारा मजबूत बनाने और नए सिरे से तैयार करने पर है, ताकि आने वाले समय में बेहतर नतीजे हासिल किए जा सकें।”
LSG के लिए कप्तानी में पंत का प्रदर्शन
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आईपीएल 2025 से पहले ही लखनऊ सुपर जाएंट्स के साथ कप्तान के तौर पर जुड़े थे। उन्होंने टीम की दो सीजन तक कप्तानी की। इस दौरान लखनऊ ने कुल 28 मुकाबले खेले, जिनमें टीम को सिर्फ 10 मैचों में जीत मिली, जबकि 18 मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी। आईपीएल 2025 में लखनऊ अंकतालिका में सातवें स्थान पर रही थी, जबकि 2026 सीजन में टीम 10वें नंबर पर खत्म हुई। कप्तान के तौर पर पंत का जीत प्रतिशत 35.7 रहा।
ये भी पढ़ें: ऋषभ पंत ने छोड़ी लखनऊ सुपर जांयट्स की कप्तानी, फ्रेंचाइजी ने पोस्ट कर दी जानकारी
LSG के लिए पंत के ओवरऑल आंकड़ें
ऋषभ पंत ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए कुल 28 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से महज 581 रन निकले, जिसमें उन्होंने एक शतक और दो अर्शशतक भी लगाए हैं। यदि हम पंत का LSG के लिए प्रदर्शन देंखे तो इस टीम के साथ जुड़ने के बाद उसमें गिरावट देखने को मिली है।
