Weather Update: देश के इन राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, जानिए यूपी-बिहार में कैसा रहेगा आज का मौसम
IMD ने 28 जुलाई को देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव के चलते दिल्ली, यूपी और बिहार समेत कई राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के आसार हैं।
- Written By: अमन उपाध्याय
आज का मौसम, सांकेतिक एआई फोटो
IMD Weather Update Today: उत्तर भारत से लेकर दक्षिण तक मानसून एक बार फिर अपनी रफ्तार पकड़ चुका है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 28 जुलाई 2026 के लिए एक बड़ा अपडेट जारी करते हुए देश के कई राज्यों में अगले कुछ घंटों के भीतर भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक गहरा डिप्रेशन सक्रिय हुआ है, जिसके प्रभाव से मैदानी इलाकों में 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं।
बंगाल की खाड़ी में बना गहरा सिस्टम
IMD के अनुसार, इस गहरे दबाव के कारण पूर्वी, मध्य, पश्चिमी और उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल जाएगा। अगले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड, ओडिशा, झारखंड और छत्तीसगढ़ में अचानक बाढ़ आने का खतरा जताया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
यूपी में कहर बरपाने लगा मानसून: 75 जिलों में झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट
महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज: मुंबई-ठाणे में यलो तो रायगढ़ में ऑरेंज अलर्ट, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम
कई दिनों की उमस से मिलेगी राहत, तापमान में आएगी गिरावट; महीने के अंत तक रुक-रुक कर बारिश का अनुमान
बारिश बनेगी मुसीबत; दिल्ली-उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
प्रशासन को पूरी तरह मुस्तैद रहने की सलाह दी गई है। साथ ही, मछुआरों को 29 जुलाई की सुबह तक ओडिशा, पश्चिम बंगाल और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों से दूर रहने की चेतावनी दी गई है, क्योंकि समुद्र में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं।
The Deep Depression over northwest Bay of Bengal and adjoining areas of West Bengal-North Odisha coasts moved slowly west-northwestwards with the speed of 7 kmph during past 6 hours and lay centred at 1730 hrs IST of today, the 27th July 2026, over northwest Bay of Bengal close… pic.twitter.com/m8a76GS258 — India Meteorological Department (@Indiametdept) July 27, 2026
यूपी और बिहार में मूसलाधार बारिश की चेतावनी
उत्तर प्रदेश और बिहार के निवासियों के लिए अगले तीन-चार दिन चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। यूपी के मेरठ, आगरा, मथुरा, बरेली, झांसी और प्रयागराज समेत कई जिलों में 28 से 31 जुलाई तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। विशेषकर पश्चिमी यूपी में बहुत भारी बारिश की संभावना है।
वहीं बिहार के पटना, गया, मुजफ्फरपुर और भागलपुर जैसे शहरों में 28 जुलाई से 2 अगस्त तक व्यापक वर्षा का अनुमान है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में बिजली गिरने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की आशंका है।
दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
देश की राजधानी दिल्ली में आज आसमान में बादलों का डेरा रहेगा और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि 30 जुलाई से बारिश की रफ्तार बढ़ सकती है।
पहाड़ी राज्यों में रेड अलर्ट
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मानसून की बारिश आफत बन सकती है। मौसम विभाग ने देहरादून, नैनीताल, शिमला और मंडी जैसे जिलों में भारी वर्षा के कारण भूस्खलन और फ्लैश फ्लड की चेतावनी दी है। जम्मू-कश्मीर में भी 30-31 जुलाई के दौरान बेहद खराब मौसम रहने की आशंका है, जहां 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?
राजस्थान में भी मानसून मेहरबान है। रिपोर्ट के अनुसार, 30 जुलाई से 2 अगस्त के बीच पश्चिमी राजस्थान में आंधी-तूफान और भारी बारिश होने की संभावना है। जयपुर, कोटा, झालावाड़, अजमेंर, बांसवाड़ा और उदयपुर में मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान है।
प्रमुख शहरों का अनुमानित तापमान (28 जुलाई)
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
|---|---|---|
| दिल्ली | 31°C | 28°C |
| लखनऊ | 34°C | 28°C |
| पटना | 34°C | 28°C |
| कोलकाता | 29°C | 27°C |
