Women’s WC: वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को मिलेगी रिकॉर्डतोड़ पुरस्कार राशि, रनरअप भी होगा मालामाल!
CWC 2025: इस बार महिला वनडे वर्ल्ड कप में दुनिया को नया विजेता मिलने जा रहा है। वो टीम भारत या फिर साउथ अफ्रीका की होगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि विजेता और उपविजेता को कितनी इनाम राशी मिलेगी।
- Written By: संजय बिष्ट
हरमनप्रीत कौर और लॉरा वोल्वार्ड्ट (फोटो- सोशल मीडिया)
IND W vs SA W, ICC World Cup Final 2025: ऑस्ट्रेलिया की मजबूत टीम को सेमीफाइनल में हराकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। इस जीत के साथ ही न सिर्फ हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत ने वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में जगह बना ली है, बल्कि करोड़ों की कमाई भी सुनिश्चित कर ली है।
रिकॉर्ड 339 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया को करीब 19.85 करोड़ रुपये (लगभग 20 करोड़) की इनामी राशि मिलनी तय है। हालांकि, खिलाड़ियों की नज़र अब फाइनल ट्रॉफी पर है। जहां अगर भारत दक्षिण अफ्रीका को मात देता है तो करीब 39.70 करोड़ रुपये की विशाल राशि उसके खाते में जाएगी।
Two nations. One dream 🇮🇳🇿🇦 Harmanpreet Kaur and Laura Wolvaardt stand on the precipice of #CWC25 history 🏆 pic.twitter.com/Kyq4WBSjqe — ICC (@ICC) November 1, 2025
सम्बंधित ख़बरें
महिला क्रिकेट में दीप्ति शर्मा का रिकॉर्ड, बनीं तीनों फॉर्मेट में 5 विकेट हॉल लेने वाली दुनिया की चौथी गेंदबाज
T20 World Cup 2026 के मेगा इवेंट से पहले कितने मैच खेलेगी टीम इंडिया? यहाँ देखें पूरा शेड्यूल
Ind W vs SA W T20: लगातार 3 हार के बाद भारत को मिली जीत, दीप्ति शर्मा के आगे साउथ अफ्रीको ने टेके घुटने
IND-W vs SA-W: सीरीज गंवाने के बाद साख बचाने उतरेगी टीम इंडिया, जोहान्सबर्ग में टॉस बनेगा गेम चेंजर
2025 वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड प्राइज मनी
आईसीसी ने इस बार महिला वर्ल्ड कप की इनामी राशि में ऐतिहासिक इजाफा किया है। कुल 13.88 मिलियन डॉलर (करीब 116 करोड़ रुपये) पुरस्कार राशि के रूप में तय की गई है, जो पिछले संस्करण की तुलना में लगभग 297% अधिक है। 2022 में न्यूजीलैंड में हुए वर्ल्ड कप की कुल प्राइज मनी 3.5 मिलियन डॉलर थी। खास बात यह है कि अब महिला और पुरुष दोनों विश्व कपों में समान इनाम राशि दी जाएगी। यह फैसला आईसीसी की ‘जेंडर पे-पैरिटी पॉलिसी’ का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य महिला और पुरुष खिलाड़ियों को बराबर आर्थिक सम्मान देना है।
विजेता और रनर-अप टीमों को कितनी राशि मिलेगी?
टूर्नामेंट विजेता को 4.48 मिलियन डॉलर (करीब 39.7 करोड़ रुपये) और उपविजेता टीम को 2.24 मिलियन डॉलर (करीब 19.8 करोड़ रुपये) की धनराशि दी जाएगी। वहीं, सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को 1.12 मिलियन डॉलर (लगभग 9.9 करोड़ रुपये) का पुरस्कार मिलेगा।
ग्रुप स्टेज टीमों के लिए भी खुशखबरी
आईसीसी ने यह भी सुनिश्चित किया है कि ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली टीमों को खाली हाथ न लौटना पड़े। हर भाग लेने वाली टीम को 2.5 लाख डॉलर (करीब 2.2 करोड़ रुपये) मिलेंगे। इसके अलावा, हर ग्रुप मैच की जीत पर 34,314 डॉलर (लगभग 28.8 लाख रुपये) दिए जाएंगे। जो टीमें पांचवें और छठे स्थान पर रहेंगी उन्हें 7 लाख डॉलर (करीब 6.1 करोड़ रुपये) और सातवें-आठवें स्थान पर रहने वाली टीमों को 2.8 लाख डॉलर (करीब 2.4 करोड़ रुपये) की रकम दी जाएगी।
ये भी पढ़ें: क्रिकेटर श्रेयस अय्यर को सिडनी अस्पताल से मिली छुट्टी, BCCI ने जारी किया मेडिकल अपडेट
इस वर्ल्ड कप ने न केवल भारतीय टीम के आत्मविश्वास को नई ऊंचाई दी है, बल्कि महिला क्रिकेट के आर्थिक स्तर को भी नई दिशा दी है। समान वेतन और रिकॉर्ड इनामी राशि से यह साबित होता है कि अब महिला क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं, बल्कि सम्मान और पहचान की नई मिसाल बन चुका है।
