-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricketer Shreyas Iyer Discharged From Sydney Hospital Bcci Releases New Medical Update
क्रिकेटर श्रेयस अय्यर को सिडनी अस्पताल से मिली छुट्टी, BCCI ने जारी किया मेडिकल अपडेट
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Shreyas Iyer: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को सिडनी अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। ऑस्ट्रेलिया वनडे के दौरान उन्हें पेट में गंभीर चोट लगी थी। बीसीसीआई ने उनकी तेज रिकवरी पर संतोष जताया है।

श्रेयस अय्यर को मिली सिडनी हॉस्पिटल से छुट्टी, फोटो- सोशल मीडिया
Shreyas Iyer Injury Update: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोटिल हुए भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की सेहत में शानदार सुधार हुआ है। बीसीसीआई ने नवीनतम मेडिकल अपडेट जारी करते हुए बताया कि उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। हालांकि, पूरी तरह फिट होने तक वह अभी सिडनी में ही रहेंगे।
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी वनडे मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम का उप-कप्तान बनाया गया था। उन्होंने एडिलेड वनडे में शानदार 61 रन बनाकर फॉर्म में होने का सबूत भी दिया था।
गंभीर चोट का खुलासा: तिल्ली में लगा था कट
सिडनी वनडे में फील्डिंग के दौरान श्रेयस अय्यर ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी का कैच लपका था। कैच लेने के दौरान वह जमीन पर गिरे और उन्हें पेट में गंभीर चोट लग गई। इस चोट के कारण उनकी तिल्ली (Spleen) में कट लग गया और आंतरिक रक्तस्राव (अंदरूनी ब्लीडिंग) होने लगा। चोट की तुरंत पहचान कर ली गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
चोट लगने के बाद श्रेयस को सिडनी के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह कुछ दिनों तक आईसीयू (ICU) में भी रहे थे। बीसीसीआई के बयान में कहा गया है कि ब्लीडिंग को पूरी तरह बंद करने के लिए उनका एक सामान्य ऑपरेशन किया गया और उचित मेडिकल मैनेजमेंट किया गया था।
बीसीसीआई ने जारी किया ताजा मेडिकल अपडेट
भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने श्रेयस अय्यर की स्वास्थ्य स्थिति पर ताजा अपडेट दिया है। बीसीसीआई ने बताया कि श्रेयस अय्यर की रिकवरी शानदार तरीके से हो रही है। वर्तमान में उनकी हालत स्थिर है और वह अच्छी तरह से ठीक हो रहे हैं। उनकी रिकवरी से बीसीसीआई की मेडिकल टीम और सिडनी व भारत के विशेषज्ञ खुश हैं। इसी संतोषजनक सुधार के चलते उन्हें शनिवार (1 नवंबर) को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
🚨 Medical update on Shreyas Iyer The BCCI Medical Team, along with specialists in Sydney and India, are pleased with his recovery, and he has been discharged from the hospital today. Details 🔽 | #TeamIndia https://t.co/g3Gg1C4IRw — BCCI (@BCCI) November 1, 2025
अभी भारत नहीं लौटेंगे श्रेयस
अस्पताल से छुट्टी मिलने के बावजूद, श्रेयस अय्यर फिलहाल सिडनी में ही रुकेंगे। बीसीसीआई के बयान के अनुसार, वह आगे की सलाह लेने के लिए कुछ समय सिडनी में ही बिताएंगे। जब वह हवाई यात्रा के लिए फिट हो जाएंगे, तब भारत लौट आएंगे। बीसीसीआई ने श्रेयस की चोट का सर्वोत्तम उपचार सुनिश्चित करने के लिए सिडनी में डॉ. कौरूश हघीगी और उनकी टीम के साथ-साथ डॉ. दिनशॉ पारदीवाला का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
यह भी पढ़ें: महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025: मुंबई में फाइनल पर बारिश का 63% खतरा, ऐसे में कौन बनेगा नया चैम्पियन?
दक्षिण अफ्रीका सीरीज में खेलना मुश्किल
चोट के कारण श्रेयस अय्यर के कुछ समय तक मैदान पर लौटने की उम्मीद नहीं है। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में नहीं चुना गया था। अनुमान है कि वह 30 नवंबर से शुरू होने वाली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में शायद ही खेलते नजर आएं।
Cricketer shreyas iyer discharged from sydney hospital bcci releases new medical update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Viral Video: ओवरहाइट DJ पर बैठा युवक पेड़ से टकराकर सड़क पर गिरा, हरिद्वार पुलिस ने जारी की चेतावनी
Jul 02, 2026 | 03:54 PMPradosh Vrat: आषाढ़ का पहला प्रदोष व्रत किस दिन रखा जाएगा? जानिए सही डेट और पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 03:53 PMटमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 03:52 PMपुणे: शिरूर बाजार समिति का जांबूत उप-बाजार 15 वर्षों से बंद; असामाजिक तत्वों का बना अड्डा, किसानों में आक्रोश
Jul 02, 2026 | 03:51 PMबीच सड़क पर पैर बांधकर नाबालिग छात्र को डंडों से पीटा; वीडियो वायरल होते ही एक आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 03:48 PM‘अदृश्य और बेहद खतरनाक’, AI पर सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी चेतावनी; बोला- इंसानी दखल है जरूरी
Jul 02, 2026 | 03:48 PMनागपुर में HSRP प्लेट पर आरटीओ का महा-अभियान; पहले ही दिन हजारों वाहनों की चेकिंग, सैकड़ों का कटा चालान
Jul 02, 2026 | 03:39 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














