Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

RCB की जीत का इंटरनेशनल क्रेज, बेंगलुरु के चैंपियन बनते ही खुशी से झूम उठे ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री

IPL 2026 Final में RCB की जीत के चर्चे सिर्फ भारत में नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हो रहे हैं। अब ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री ने टीम के स्टार खिलाड़ी Virat Kohli की जमकर सराहना की है।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Jun 02, 2026 | 07:50 AM

विराट कोहली और ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्लेस (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Richard Marles Comments on Virat Kohli: आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चैंपिनय बनते देख पूरी दुनिया के क्रिकेट प्रेमी जमकर जश्न मना रहे हैं। 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर आईपीएल 2026 के खिताब में दूसरी बार लगातार कब्जा जमाया था। इसके बाद रजत पाटीदार ऐसे तीसरे कप्तान बने जिन्होंने आईपीएल की ट्रॉफी को लगातार दो बार जीता हो।

RCB की इस खिताबी जीत के सबसे बड़े हीरो स्टार बल्लेबाज विराट कोहली रहे। वो गुजरात के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए अंत तक क्रीज पर बने रहे। उन्होंने 75 रन की नाबाद पारी खेलकर गुजरात टाइटंस के ट्रॉफी जीतने के सपने पर पानी फेरते हुए आरसीबी को खिताबी जीत दिलाई थी। उनकी इस बल्लेबाजी व आरसीबी को दोबारा चैंपियन बनते देख ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्लेस ने खुशी जताई। रिचर्ज मार्लेस ने विराट कोहली को उनके देश ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा नाम करार दिया।

रिचर्ड मार्लेस ने दिया दोनों देशों की बढ़ती हुई साझेदारी का उदाहरण

फाइनल मुकाबले मुकाबले में विराट कोहली को उनकी तेज-तर्रार व नाबाद 75 रनों की पारी के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड दिया गया। आरसीबी की इस जीत में विराट के अलावा दो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जोश हेजलवुड और टिम डेविड ने भी अहम भूमिका निभाई। अब इसी को लेकर ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री ने इसे दोनों देशों के बीच बढ़ती हुई साझेदारी का उदाहरण बताया।

सम्बंधित ख़बरें

French Open Controversy: महिला अंपायर पर अभद्र टिप्पणी कर फंसा ये खिलाड़ी, लगा लाखों का जुर्माना

RCB फैंस को लगा 440 वोल्ट का झटका! चैंपियन बनते ही इस स्टार खिलाड़ी पर लगा बैन, फाइनल मैच में किया था ‘कांड’

Anushka Kisses Virat: RCB की जीत के बाद अनुष्का ने लुटाया विराट पर प्यार, किस कर जाहिर की खुशी, पोस्ट वायरल

मैदान पर खूब जची विराट-अनुष्का की जोड़ी, फैंस को पसंद आई Virushka की कैमिस्ट्री, जश्न की तस्वीरें हुई वायरल

उन्होंने कहा, “पिछले साल भी IPL फाइनल के अगले दिन मैं यहां था और इस बार भी वही मौका है। कल रात RCB ने फिर जीत हासिल की। मुझे अच्छा लगा कि विराट कोहली मैन ऑफ द मैच बने, लेकिन उनके साथ जोश हेजलवुड और टिम डेविड भी थे। यह पूरी तरह भारत-ऑस्ट्रेलिया का मिला-जुला माहौल था।”

ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्लेस ने भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली की लोकप्रियता की जमकर सराहना की है। नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में ऑस्ट्रेलिया में विराट कोहली क्रिकेट के सबसे चर्चित नामों में शामिल हैं। मार्लेस ने अपने बचपन के क्रिकेट दिनों को याद करते हुए भारतीय क्रिकेट के पुराने दौर का भी जिक्र किया।

रिचर्ड मार्लेस ने कहा, “जब मैं बड़ा हो रहा था, तब भारतीय क्रिकेट टीम के जिन कप्तानों को मैंने करीब से जाना, उनमें बिशन बेदी का नाम प्रमुख था। उस दौर के क्रिकेट सितारे अलग थे, लेकिन आज विराट कोहली की लोकप्रियता का स्तर बेहद ऊंचा है और उनका नाम ऑस्ट्रेलिया में हर क्रिकेट प्रशंसक की जुबान पर है।”

क्रिकेट से मजबूत होते हैं भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्ते

मार्लेस का मानना है कि क्रिकेट दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत बनाने का काम करता है। उन्होंने कहा कि यह खेल सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं है, बल्कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के लोगों को भावनात्मक रूप से भी जोड़ता है। कार्यक्रम के दौरान 1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव से मुलाकात को उन्होंने खास अनुभव बताया।

ये भी पढ़ें: मैदान पर खूब जची विराट-अनुष्का की जोड़ी, फैंस को पसंद आई Virushka की कैमिस्ट्री, जश्न की तस्वीरें हुई वायरल

उन्होंने कहा, “कपिल देव जैसे महान खिलाड़ी के साथ मंच साझा करना मेरे लिए बेहद रोमांचक पल है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंध इस समय काफी मजबूत हैं। दोनों देशों के लोगों का जीवन और खेल के प्रति जो जुनून है, वह क्रिकेट के प्रति हमारे साझा प्रेम में साफ दिखाई देता है।”

Deputy prime minister richard marles said virat kohli biggest name in australia

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 02, 2026 | 07:50 AM

Topics:  

  • Cricket News
  • IPL 2026
  • Royal Challengers Bengaluru
  • Sports News
  • Virat Kohli

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.