DPL 2025 : दिल्ली सुपरस्टार्स का जलवा, बेनीवाल-खंडेलवाल की जोड़ी ने पलट दिया मैच
Delhi Superstars defeated Purani Delhi: डीपीएल 2025 के 25वें मुकाबले में दिल्ली सुपरस्टार्स ने पुरानी दिल्ली को 46 रन से धूल चटाई। इस दौरान सुमित बेनीवाल और अभिषेक खंडेलवाल कुल 9 विकेट झटके।
- Written By: संजय बिष्ट
डीपीएल 2025 का 25वां मैच (फोटो- IANS)
Delhi Premier League 2025: बीते रविवार 17 अगस्त को दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 (DPL) में इस सीरीज का 25वां मुकाबला खेला गया। ये मैच साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स और पुरानी दिल्ली 6 के बीच खेला गया। इस मुकाबले में दिल्ली सुपरस्टार्स ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस दौरान दिल्ली सुपरस्टार्स ने पुरानी दिल्ली को 46 रन से धूल चटाई। इससे पहले पुरानी दिल्ली के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली सुपरस्टार्स के सलामी बल्लेबाजों ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। इस दौरान अंकुर कौशिक और अनमोल शर्मा ने 6.4 ओवर में टीम का स्कोर 70 पहुंचा दिया। इस साझेदारी में अंकुर ने 17 गेंदों में 21 रन बनाए। जिसके बाद वो पवेलियन चले गए। वहीं, अनमोल शर्मा ने दूसरी तरफ मोर्चा संभालते हुए टीम का स्कोर आगे बढ़ाया।
अनमोल ने लगाया अर्धशतक
अनमोल ने 37 गेंदों का सामना करते हुए 58 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से तीन छक्के और पांच चौके निकले। इनके अलावा कुंवर बिधूड़ी ने टीम के खाते में 22 रन का योगदान दिया, जबकि पांचाल ने 18 गेंदों में 31 रन बनाए। विपक्षी टीम की ओर से रजनीश दादर और ललित यादव ने सर्वाधिक तीन-तीन विकेट झटके, जबकि आयुष सिंह के हाथ दो विकेट लगे। इनके अलावा प्रदीप पाराशर ने एक शिकार किया।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत, ईडन गार्डन्स में KKR को 40 रनों से दी करारी शिकस्त
‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
IPL 2026 के आखिरी लीग में DC और KKR आमने-सामने, दिल्ली ने कोलकाता को जीत के लिए दिया 204 रनों विशाल का टारगेट
MI को हराकर IPL 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली अंतिम टीम बनी राजस्थान, वानखेड़े में 30 रनों से जीता मुकाबला
138 रन पर सिमटी पुरानी दिल्ली
इसके जवाब में पुरानी दिल्ली 6 की टीम 20वें ओवर की अंतिम गेंद पर 138 के स्कोर पर सिमट गई। टीम शुरुआत से ही लड़खड़ाती नजर आई। सात रन तक पुरानी दिल्ली ने तीन विकेट गंवा दिए थे। यहां से ललित यादव ने 28 गेंदों में 22 रन बनाते हुए टीम को संभालने की कोशिश की।
सुमित और अभिषेक का जलवा
ललित यादव जब आउट हुए, उस समय तक टीम 74 के स्कोर तक सात विकेट गंवा चुकी थी। यहां से एकांश डोभाल ने रजनीश दादर के साथ आठवें विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी की। एकांश 42 गेंदों में 63 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस जुझारू पारी में तीन छक्के और सात चौके शामिल थे, लेकिन टीम जीत हासिल नहीं कर सकी।
ये भी पढ़ें: कॉलिन मुनरो के बल्ले ने मचाया तहलका, 200 के स्ट्राइक रेट से जड़ा शतक
विपक्षी टीम की ओर से सुमित बेनीवाल ने 19 रन देकर पांच विकेट चटकाए, जबकि अभिषेक खंडेलवाल ने चार विकेट अपने नाम किए। इनके अलावा अमन भारती ने एक शिकार किया। सुमित को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
एजेंसी इनपुट के साथ
