-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Dpl 2025 South Delhi Superstarz Won By 3 Wkts Vs New Delhi Tigers
DPL 2025 में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने हासिल की पहली जीत, न्यू दिल्ली टाइगर्स को मिली शिकस्त
- Written By: उज्जवल सिन्हा
New Delhi Tigers vs South Delhi Superstarz, 18th Match: साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स न्यू दिल्ली टाइगर्स को 3 विकेट से हराकर दिल्ली प्रीमियर लीग में पहली जीत हासिल कर ली है।

साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के खिलाड़ी (फोटो-सोशल मीडिया)
DPL 2025, New Delhi Tigers vs South Delhi Superstarz, 18th Match: डीपीएल 2025 में कई कमाल के मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। दिल्ली प्रीमियर लीग के 18वें मुकाबले में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने न्यू दिल्ली टाइगर्स को तीन विकेट से हराकर जीत दर्ज की। इसके साथ ही साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स की टीम ने इस सीजन में जीत का खाता खोल लिया।
दिल्ली सुपरस्टार्स की टीम पांच में से तीन मुकाबले गंवाकर अंकतालिका में सातवें स्थान पर है। वहीं, न्यू दिल्ली टाइगर्स ने सीजन में लगातार चौथा मुकाबला गंवा दिया है। यह टीम सिर्फ एक जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर है। अब दोनों टीमों को प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए सभी मैचों में जीत दर्ज करना होगा।
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए 18वें मुकाबले में दिल्ली सुपरस्टार्स की टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। न्यू दिल्ली टाइगर्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए। हालांकि दिल्ली टाइगर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 14 रन के अंदर ही शिवम गुप्ता 2 और कप्तान हिम्मत सिंह 1 रन बनाकर आउट हो गए।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली में पेट्रोल-डीजल वाहनों की उलटी गिनती शुरू? EV प्लान को मिला FADA का समर्थन, लेकिन सामने आई बड़ी चुनौती
Litton Das Injury Update: लिटन दास जिम्बाब्वे ODI सीरीज से बाहर, बांग्लादेश ने इमोन को टीम में किया शामिल
दिल्ली के रोहिणी में भरभराकर गिरी इमारत से निकले शव, 3 लोगों की दर्दनाक मौत, चश्मदीदों ने बयां किया हादसा
दिल्ली के रोहिणी में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, कई लोग मलबे में दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा प्रशासन
ध्रुव की अर्धशतकीय पारी
उसके बाद ध्रुव कौशिक ने पार्थ बाली के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 79 रनों की साझेदारी करके टीम को मुश्किल से निकाला। पार्थ 26 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं ध्रुव ने 41 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके की मदद से 65 रनों की पारी खेली। इसके बाद दीपक पूनिया ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। दीपक पूनिया ने 24 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 4 छक्के और तीन चौके लगाए। दिल्ली सुपरस्टार्स के लिए गेंदबाजी करते हुए अमन भारती ने 31 रन देकर तीन विकेट चटकाए।
यह भी पढ़ें: ईस्ट दिल्ली राइडर्स की वेस्ट दिल्ली पर 2 रन की रोमांचक जीत, अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची टीम
एक गेंद रहते जीती दिल्ली सुपरस्टार्स की टीम
जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली सुपरस्टार्स की टीम ने 19.5 ओवर में लक्ष्य का पीछा कर लिया। हालांकि दिल्ली सुपरस्टार्स की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। कुंवर बिधूड़ी 6 रन और कप्तान आयुष बदोनी 3 रन बनाकर आउट हो गए। दोनों के आउट होने के बाद अनमोल शर्मा और तेजस्वी दहिया ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 114 रनों की साझेदारी की। इस साझेदारी से दिल्ली सुपरस्टार्स की टीम ने वापसी कर ली।
तेजस्वी और अनमोल का अर्धशतक
तेजस्वी ने 38 गेंदों में 72 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 5 छक्के और तीन चौके लगाए। वहीं अनमोल शर्मा ने 52 गेंदों पर 79 रन बनाए। इन दोनों के बदौलत दिल्ली सुपरस्टार्स ने मुकाबले को जीत लिया। विपक्षी टीम के लिए प्रिंस यादव और राहुल चौधरी ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए, जबकि प्रद्युम्न सनन ने एक सफलता हासिल की।
Dpl 2025 south delhi superstarz won by 3 wkts vs new delhi tigers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
शाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMऐल्फा की बॉक्स ऑफिस रफ्तार पड़ी धीमी, सात दिन में हुई 46.17 करोड़ की कमाई, धमाल 4 से बढ़ी चुनौती
Jul 09, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














