RCB vs DC: चिन्नास्वामी में गरजा डेविड मिलर का बल्ला, पोलार्ड को छोड़ा पीछे, अब निशाने पर MS Dhoni का रिकॉर्ड
David Miller: आरसीबी के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की 6 विकेट से जीत में डेविड मिलर ने 10 गेंदों पर नाबाद 22 रन बनाकर अहम भूमिका निभाई। साथ ही छक्कों के मामले में उन्होंने कायरन पोलार्ड को पीछे छोड़ दिया।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
डेविड मिलर (फोटो- सोशल मीडिया)
David Miller breaks Kieron Pollard Record: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 26वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली, जिसमें दिल्ली ने 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा था। जवाब में दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने शुरुआती विकेट जल्दी गंवा दिए। हालांकि, मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने पारी को संभालते हुए मैच में वापसी की।
आखिरी ओवर में मिलर का धमाका
मैच का असली रोमांच आखिरी दो ओवरों में देखने को मिला, जब दिल्ली को जीत के लिए 25 रनों की जरूरत थी। ऐसे दबाव भरे समय में डेविड मिलर ने जिम्मेदारी संभाली और शानदार फिनिशिंग का नमूना पेश किया। उन्होंने आखिरी ओवर में लगातार दो छक्के जड़कर मैच पूरी तरह दिल्ली की झोली में डाल दिया। मिलर ने सिर्फ 10 गेंदों में नाबाद 22 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
छक्कों के मामले में पोलार्ड को छोड़ा पीछे
इस पारी के साथ ही डेविड मिलर ने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। आईपीएल में सफल रन चेज के दौरान 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में उन्होंने कायरन पोलार्ड को पीछे छोड़ दिया। अब इस सूची में मिलर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इस दौरान 26 गेंदों में 9 छक्के लगाए हैं, जबकि पोलार्ड 7 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ तुम्हें देखने आए हैं, वैभव सूर्यवंशी से मिलने राजस्थान से जिम्बाब्वे पहुंचीं बुजुर्ग फैन; देखें VIDEO
अफगानिस्तान क्रिकेट को बड़ा झटका, हश्मतुल्लाह शाहिदी ने छोड़ी कप्तानी; सामने आई ये बड़ी वजह
BCCI और ललित मोदी को बड़ी राहत, ट्रिब्यूनल ने पलटा ED का फैसला; IPL 2009 से जुड़ा है मामला
Tilak Varma: देश के लिए खेल रहा हूं, स्ट्राइक रेट के लिए नहीं; आलोचनाओं पर तिलक वर्मा का करारा जवाब
इस लिस्ट में सिर्फ धोनी आगे
आईपीएल इतिहास में इस खास रिकॉर्ड में अब भी एमएस धोनी सबसे आगे हैं। धोनी ने रन चेज के दौरान 20वें ओवर में 14 छक्के लगाए हैं। वहीं मिलर का रिकॉर्ड भी शानदार रहा है, जिन्होंने 36 पारियों में 98.81 की औसत से 1087 रन बनाए हैं।
आईपीएल में 20वें ओवर में टारगेट का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी
- एमएस धोनी – 14 छक्के (57 गेंदें)
- डेविड मिलर – 9 छक्के (26 गेंदें)
- कायरन पोलार्ड – 7 छक्के (22 गेंदें)
ये भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा का पावरप्ले में कोहराम, महज 15 गेंदों में कूटा अर्धशतक, चकनाचूर किया अपना ही पुराना रिकॉर्ड
आरसीबी का जीत का सिलसिला टूटा
इस हार के साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का शानदार फॉर्म भी टूट गया। टीम इस मैच से पहले लगातार पांच मुकाबले जीत चुकी थी, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स ने उनकी इस जीत की लय को रोक दिया। यह सीजन में आरसीबी की दूसरी हार रही, जबकि घरेलू मैदान पर उनका लगातार जीत का सिलसिला भी खत्म हो गया।
