RCB vs DC: डेविड मिलर ने पलटा पासा, दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया

RCB vs DC: डेविड मिलर ने अंतिम ओवर में दो छक्के लगाकर मुकाबले जीत दिलाया। दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया। इस जीत के साथ दिल्ली की टीम ने अंक तालिका में छलांग लगाई है।
Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals
केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals: आईपीएल 2026 का 26वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स (RCB vs DC) के खिलाफ खेला गया। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से जीत हासिल कर ली है। इस जीत के साथ दिल्ली ने तीसरी जीत दर्ज कर ली है। अब दिल्ली की टीम अंकतालिका में चौथे नंबर पर पहुंच गई है।

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 175 रन बनाए। आरसीबी को विराट कोहली और फिल सॉल्ट ने शानदार शुरुआत दिलाई। 52 के स्कोर पर पहला विकेट गिरा। कोहली 19 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद देवदत्त पडिक्कल 18 रन बनाकर चलते बने। इस दौरान सॉल्ट एक छोर पर जमे रहे और अपना अर्धशतक पूरा किया।

सॉल्ट की अर्धशतकीय पारी

पडिक्कल के आउट होने के बाद फिल सॉल्ट भी आउट हो गए। सॉल्ट 38 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों के साथ 63 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान रजत पाटीदार भी ज्यादा कुछ नहीं कर सके और 8 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद टिम डेविड ने 17 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 26 रन, जबकि जितेश शर्मा ने 14 रन टीम के खात में जोड़े। क्रुणाल पंड्या ने 12 रन का योगदान दिया। विपक्षी खेमे से लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट अपने नाम किए, जबकि मुकेश कुमार ने 1 विकेट हासिल किया।

दिल्ली की शुरुआत रही बेहद खराब

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद खराब रही। पथुम निसांका 1 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद करुण नायर 5 रन बनाकर चलते बने। समीर रिजवी भी 2 रन बनाकर आउट हो गए। दिल्ली को तीसरा झटका 18 के स्कोर पर लगा। एख छोर पर केएल राहुल टिके रहे। वहीं राहुल को ट्रिस्टन स्टब्स का साथ मिला।

मिलर ने अंतिम ओवर में पलटा पासा

केएल राहुल ने एक छोर संभाले रखा और 34 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 57 रन बनाए। वहीं ट्रिस्टन स्टब्स ने 47 गेंदों में नाबाद 60 रनों की पारी खेली। इस दौरान स्टब्स ने 4 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं डेविड मिलर ने अंत में 10 गेंदों का सामना करते हुए 22 रन बनाए और मुकाबले को जीत लिया। अंतिम ओवर में दिल्ली को जीत के लिए 15 रनों की जरूरत थी। मिलर ने अंतिम ओवर में 2 छक्का लगाकर टीम को जीत दिला दी। अक्षर पटेल ने भी 26 रनों का योगदान दिया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए भुवनेश्वर कुमार ने 3 और क्रुणाल पांड्या को 1 विकेट मिला।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com