Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स में हुई पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी की एंट्री; जानें कौन है ये मिस्ट्री प्लेयर

Delhi Capitals: आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा था, जब बेन डकेट ने नाम वापस ले लिया। अब टीम ने उनके रिप्लेसमेंट खिलाड़ी का ऐलान कर दिया है।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Apr 23, 2026 | 09:58 PM

रेहान अहमद (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Rehan Ahmed Joins Delhi Capitals: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 19वें सीजन में कई टीमें चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से जूझ रही हैं, जबकि कुछ खिलाड़ी सीजन शुरू होने से पहले ही बाहर हो गए। इसी कड़ी में दिल्ली कैपिटल्स के ओपनिंग बल्लेबाज बेन डकेट का नाम भी शामिल है, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट पर फोकस करने के चलते इस सीजन में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया। ऐसे में टीम को उनके विकल्प की तलाश करनी पड़ी।

रेहान अहमद को मिला मौका

दिल्ली कैपिटल्स ने बेन डकेट के रिप्लेसमेंट के तौर पर इंग्लैंड के युवा लेग स्पिनर रेहान अहमद को टीम में शामिल किया है। 21 वर्षीय रेहान पाकिस्तानी मूल के हैं और पहली बार आईपीएल का हिस्सा बने हैं। फ्रेंचाइजी ने उन्हें 75 लाख रुपये में अपने स्क्वाड में शामिल किया है। टीम प्रबंधन का मानना है कि उनकी एंट्री से स्पिन गेंदबाजी और मजबूत होगी, जो आगे के मैचों में टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

ऑलराउंड क्षमता से मजबूत विकल्प

रेहान अहमद ने अपने टी20 करियर में अब तक 97 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 85 विकेट लिए हैं और उनका इकॉनमी रेट 8.13 का रहा है। इसके अलावा वह निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। टी20 क्रिकेट में उनके नाम 1071 रन दर्ज हैं, जिससे उनकी ऑलराउंड क्षमता का अंदाजा लगाया जा सकता है। दिल्ली कैपिटल्स को उनसे गेंद और बल्ले दोनों से योगदान की उम्मीद होगी।

सम्बंधित ख़बरें

MI vs CSK: आईपीएल 2026 संजू सैमसन ने ठोका दूसरा शतक, चेन्नई ने मुंबई के सामने खड़ा किया 207 रन का स्कोर

PSL 2026 में आपा खो बैठा बल्लेबाज, मोहम्मद आमिर की कुटाई के लिए उठा लिया बल्ला; देखें VIDEO

मुंबई में Mumbai Indians के खिलाफ काली पट्टी पहनकर उतरे CSK के खिलाड़ी, जानिए क्या है कारण?

वानखेड़े में ‘थाला’ का इंतजार रह गया अधूरा! ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस पर बताया- क्यों नहीं खेल रहे एमएस धोनी?

दिल्ली कैपिटल्स का मिला-जुला प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन अब तक उतार-चढ़ाव भरा रहा है। अक्षर पटेल की कप्तानी में टीम ने शुरुआत शानदार की और पहले दो मैच जीते। इसके बाद अगले दो मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। फिर टीम ने दो और मैच खेले, जिसमें एक में जीत और एक में हार मिली। इस तरह दिल्ली ने 6 मैचों में 3 जीत और 3 हार के साथ संतुलित प्रदर्शन किया है।

ये भी पढ़ें: आईपीएल 2026 संजू सैमसन ने ठोका दूसरा शतक, चेन्नई ने मुंबई के सामने खड़ा किया 207 रन का स्कोर

अब दिल्ली कैपिटल्स के लिए आने वाले मुकाबले बेहद महत्वपूर्ण होने वाले हैं। टीम का लक्ष्य टॉप-4 में जगह बनाना है, जिसके लिए लगातार जीत जरूरी होगी। उनका अगला मुकाबला 25 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ है, जहां टीम जीत हासिल कर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी।

Delhi capitals rehan ahmed replacement ben duckett ipl 2026 squad update

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 23, 2026 | 09:58 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • Delhi Capitals
  • IPL 2026

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.