MI vs CSK: आईपीएल 2026 संजू सैमसन ने ठोका दूसरा शतक, चेन्नई ने मुंबई के सामने खड़ा किया 207 रन का स्कोर

Sanju Samson Century: मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के सामने जीत के लिए 208 रनों का लक्ष्य खड़ा कर दिया है। मुंबई के लिए संजू सैमसन ने 54 गेंदों पर 101 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली।
संजू सैमसन ने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर पूरा किया शतक, MI को जीत के लिए 208 रन की जरूरत
संजू सैमसन (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

MI vs CSK Match 1st Inning Highlight: आईपीएल 2026 के 33वें लीग मैच में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में जोरदार टक्कर देखने को मिली। मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन चेन्नई के बल्लेबाजों ने इस फैसले को गलत साबित करते हुए शानदार बल्लेबाजी की।

संजू सैमसन का नाबाद 101 रन का तूफान

चेन्नई सुपर किंग्स की पारी में सबसे बड़ा आकर्षण संजू सैमसन की विस्फोटक बल्लेबाजी रही। उन्होंने 54 गेंदों में नाबाद 101 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। यह आईपीएल 2026 में उनका दूसरा शतक है। सैमसन ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और मुंबई के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। उनकी इस पारी की बदौलत चेन्नई ने बड़ा स्कोर खड़ा किया।

सैमसन के अलावा ऋतुराज गायकवाड ने 22 रन बनाए, जबकि डेवाल्ड ब्रेविस ने 21 रनों की उपयोगी पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों ने सैमसन का अच्छा साथ दिया, जिससे टीम मजबूत स्थिति में पहुंच सकी। हालांकि बाकी बल्लेबाज ज्यादा बड़ी पारी नहीं खेल सके, लेकिन अहम मौकों पर रन जोड़ते रहे।

मुंबई की गेंदबाजी रही महंगी

मुंबई इंडियंस के गेंदबाज इस मैच में खास प्रभाव नहीं छोड़ सके। गजनफर और अश्विन कुमार ने जरूर 2-2 विकेट हासिल किए, लेकिन रन रोकने में सफल नहीं रहे। वहीं जसप्रीत बुमराह और मिशेल सैंटनर को 1-1 विकेट मिला। चेन्नई के बल्लेबाजों ने पूरे 20 ओवर में 207 रन बनाकर मुंबई के सामने बड़ा लक्ष्य खड़ा कर दिया। अब देखना होगा कि मुंबई की टीम इस लक्ष्य का पीछा कैसे करती है। आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई ने 6 में से सिर्फ 2 मैच जीते हैं। वहीं चेन्नई का हाल भी ऐसा ही है, जिसने 6 में से केवल 2 मुकाबले जीते हैं, इसलिए यह मैच दोनों के लिए बेहद अहम है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, जसप्रीत बुमराह, कृष भगत, अल्लाह गजनफर, अश्विनी कुमार।

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफ़राज़ खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, मुकेश चौधरी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com