IPL 2026 Points Table में पंजाब किंग्स की बादशाहत कायम, सीजन की पहली जीत के साथ कोलकाता ने भी लगाया छलांग

IPL 2026 Updated Points Table: आईपीएल 2026 के अपडेटेड पॉइंट्स टेबल में पंजाब किंग्स टॉप पर बनी हुई है। पंजाब ने अब तक इस सीजन में एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है।
IPL 2026 Points Table Updates
पंजाब किंग्स (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

IPL 2026 Points Table Updates: आईपीएल 2026 के 29वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने रविवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों से हराया। इस सीजन की पांचवीं जीत दर्ज करने के साथ ही पंजाब किंग्स ने अंक तालिका में अपनी पोजीशन को और मजबूत कर लिया है।

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स ने अब तक 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम को 5 में जीत मिली है, तो एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। पीबीकेएस के कुल 11 प्वाइंट हो गए हैं। वहीं, पंजाब किंग्स के खिलाफ मिली हार के बावजूद लखनऊ सुपर जायंट्स अंक तालिका में 8वें स्थान पर बनी हुई है। इस सीजन ऋषभ पंत की कप्तानी में एलएसजी ने खेले 6 मुकाबलों में से 4 में हार का सामना किया है। वहीं, 2 मुकाबलों में टीम को जीत नसीब हुई है।

IPL 2026 का अपडेटेड पॉइंट्स टेबल

क्रमांक टीम खेले (P) जीते (W) हारे (L) बिना परिणाम (NR) अंक (Pts) नेट रन रेट (NRR)
1 PBKS 6 5 0 1 11 +1.420
2 RCB 6 4 2 0 8 +1.171
3 RR 6 4 2 0 8 +0.599
4 SRH 6 3 3 0 6 +0.566
5 DC 5 3 2 0 6 +0.310
6 GT 5 3 2 0 6 +0.018
7 CSK 6 2 4 0 4 -0.780
8 LSG 6 2 4 0 4 -1.173
9 KKR 7 1 5 1 3 -0.879
10 MI 5 1 4 0 2 -1.076

मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 254 रन लगाए। टीम की तरफ से प्रियांश आर्या ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में 93 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, कूपर कोनोली ने 46 गेंदों में 87 रनों का योगदान दिया। इसके जवाब में एलएसजी की टीम 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 200 रन ही बना सकी। टीम की ओर से ऋषभ पंत ने 23 गेंदों में 43 रन बनाए, जबकि एडेन मार्करम ने 22 गेंदों में 42 रनों का योगदान दिया। वहीं, मिचेल मार्श ने 28 गेंदों में 40 रन बनाए।

IPL 2026 में कोलकाता ने भी खोला जीत का खाता

रविवार को दिन के मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मिली हार के बावजूद भी राजस्थान रॉयल्स अंक तालिका में तीसरे नंबर पर बनी हुई है। रियान पराग की अगुवाई में राजस्थान ने आईपीएल 2026 में खेले 6 मुकाबलों में से 4 में जीत हासिल की है जबकि दो मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, इस सीजन की पहली जीत दर्ज करने के बाद केकेआर अंक तालिका में 9वें स्थान पर आ गई है।

आईपीएल 2026 के 28वें मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 155 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में 46 रन बनाए, तो यशस्वी जायसवाल ने 29 गेंदों में 39 रन बनाए। हालांकि, केकेआर 19.4 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 156 रनों के लक्ष्य को हासिल करने में सफल रही। केकेआर की तरफ से रिंकू सिंह ने 34 गेंदों में 53 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं, अनुकूल रॉय ने 16 गेंदों में नाबाद 29 रन बनाए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com