यूएई हो या बांग्लादेश फर्क नहीं पड़ता, इस बार ट्रॉफी का इंतजार खत्म करेगी दीप्ति शर्मा
महिला टी20 विश्व कप 2024 पहले बांग्लादेश में खेला जाना था लेकिन अब टूर्नामेंय की जगह बदल दी गई है। लेकिन इसका असर भारतीय महिला टीम पर नहीं दिखेगा। भारत की स्टार क्रिकेटर दीप्ति शर्मा ने इसकी पुष्टि की।
- Written By: प्रिया जैस
दीप्ति शर्मा
मुंबई: महिला टी20 विश्व कप 2024 पहले बांग्लादेश में खेला जाना था लेकिन अब टूर्नामेंय की जगह बदल दी गई है। आगामी महिला टी20 विश्व कप अब यूएई में खेला जाएगा, जिसका असर टीम की तैयारियों में देखने नहीं मिलेगा।
भारत की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा आगामी महिला टी20 विश्व कप में अपनी टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं और उन्हें लगता है कि आयोजन स्थल में अचानक परिवर्तन से उनकी टीम की तैयारियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को बांग्लादेश में अशांति के बाद टी20 विश्व कप को यूएई में स्थानांतरित कर दिया। 3 से 20 अक्टूबर तक होने वाला यह टूर्नामेंट अब दुबई और शारजाह में होगा जिसमें बांग्लादेश मेजबानी के अधिकार को बरकरार रखेगा। इससे यह सुनिश्चित होगा कि उसे राजस्व का अपना हिस्सा मिले।
सम्बंधित ख़बरें
महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, हरमनप्रीत की कप्तानी में दूसरे ICC खिताब पर होगी नजर
Women’s T20 World Cup 2026 के लिए प्राइज मनी का हुआ ऐलान, विजेता टीम पर होगी पैसों की बारिश
Mann Ki Baat में PM Modi ने वर्ल्ड कप जीत को बताया ऐतिहासिक, जम्मू-कश्मीर टीम को भी दी बधाई
शुरू हुई T20 World Cup 2028 की तैयारी, 12 टीमों का स्लॉट बुक, बाकी 8 के लिए मचेगा घमासान
जगह बदलने से फर्क नहीं पड़ता
दीप्ति ने यहां एक कार्यक्रम के इतर पीटीआई वीडियो को दिए विशेष साक्षात्कार में कहा, ‘‘इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि विश्व कप कहां हो रहा है, मैं सिर्फ इस बात पर ध्यान केंद्रित करती हूं कि एक ऑलराउंडर के रूप में मैं टीम की सफलता में कैसे योगदान दे सकती हूं।”
उन्होंने कहा, ‘‘मैं बस अपना सब कुछ देना चाहती हूं और पिछले चार-पांच महीने हमारे लिए अच्छे रहे हैं। उम्मीद करते हैं कि अच्छा प्रदर्शन जारी रहेगा और इस बार हम ट्रॉफी के इंतजार को खत्म करेंगे। हमें थोड़ी जानकारी है कि यूएई के विकेट कैसे होंगे।”
यह भी पढ़ें- CEAT क्रिकेट रेटिंग पुरस्कार से सम्मानित भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा
इस ऑलराउंडर ने हाल के महीनों में बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया है और इस समय वह अपने क्रिकेट का लुत्फ उठा रही हैं। दीप्ति ने कहा, ‘‘मैं इस समय अपने क्रिकेट का लुत्फ उठा रही हूं और इससे मुझे अपने ऊपर से दबाव हटाने में मदद मिली है। मैंने अन्य अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों से सीखा है कि जब आप खेल का आनंद लेना शुरू करते हैं, तो आप मैदान पर बेहतर प्रदर्शन करते हैं।”
लंदन स्पिरिट को दिलाई जीत
दीप्ति ने लंदन स्पिरिट वुमेन के लिए द हंड्रेड 2024 टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और अपनी टीम को विजयी छक्का लगाकर उसका पहला खिताब दिलाया। उन्होंने कहा, ‘‘वह क्षण (लॉर्ड्स में हंड्रेड फाइनल में विजयी रन मारना) अद्भुत था, यही वह चीज है जिसकी मुझे कमी खल रही थी। यह हमेशा बहुत अच्छा होता है कि आप अपनी टीम के लिए मैच जीतें। मैंने भगवान को उनके आशीर्वाद के लिए धन्यवाद दिया क्योंकि ऐसी परिस्थितियों में आपको खुद पर विश्वास करने की जरूरत होती है। अगर आप ऐसा करते हैं, तो आप सफल होते हैं।”
यह भी पढ़ें- लुसाने डायमंड लीग में जलवा बिखेरने को तैयार नीरज चोपड़ा
(एजेंसी इनपुट के साथ)
