Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

DC vs MI Highlight, IPL 2025: मुंबई ने दिल्ली को 12 रन हराया, कर्ण शर्मा बनें जीत के हीरो, करुण नायर की पारी गई बेकार

IPL 2025, DC vs MI Highlight: आज का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस वक्त दिल्ली अंक तालिका में पहले तो मुंबई इंडियंस आठवें स्थान पर है।

  • By संजय बिष्ट
Updated On: Apr 14, 2025 | 12:12 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

DC vs MI Highlight Updates, IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स को रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 12 रन के अंतर से शिकस्त दी। मुंबई की इस जीत में स्पिन गेंदबाज कर्ण शर्मा ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने मुकाबले में दिल्ली के तीन महत्वपूर्ण बल्लेबाजों को पेवेलियन भेजा। दिल्ली की बल्लेबाजी में जब कमबैक कर रहे करुण नायर बल्लेबाजी कर रहे थे, तब लग रहा था कि दिल्ली इस मैच को आसानी से जीत जाएगी। लेकिन 12वें ओवर की चौथी बॉल में मिचेल सेंटन की गेंद पर करुण नायर बोल्ड हो गए। इसके बाद ही मुंबई मैच में वापस आ सकी और अंत में दिल्ली की टीम को ऑलआउट कर मुकाबले को अपने नाम कर लिया।

मुंबई के द्वारा 206 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मुंबई के लिए पहले ही ओवर की पहली ही गेंद में दीपक चाहर ने जैक फ्रैजर मैकगर्क ने आउट कर दिया। इसके बाद तीसरे विकेट के लिए करुण नायर ने दिल्ली की पारी को शानदार तरीसे संभाला। उन्होंने आज दिल्ली के लिए कमबैक किया था। इस कमबैक पारी में करुण नायर ने 40 गेंदों में 222.50 के स्ट्राइक रेट के साथ 89 रन बनाए। जब तक नायर क्रीज पर मौजूद थे, तब तक लग रहा था कि दिल्ली मुकाबले को आसानी से अपने नाम कर लेगी। लेकिन 12वें ओवर की चौथी गेंद पर वो मिचेल सेंटनर का शिकार बन गए। इसके बाद मुंबई इंडियंस की टीम मुकाबले में वापस आ गई।

मुंबई इंडियंस के लिए कर्ण शर्मा के अलावा मिचेल सेंटरन ने दो विकेट लिए। मिचेल सेंटरन ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबीज कर रहे करुण नायर और विपराज निगम को पेवेलियन भेजा। इसके अलावा दीपक चाहर मैच की पहली ही गेंद पर जैक-फ्रैजर-मैकगर्क के रूप में एक विकेट मिला।

 

 

The liveblog has ended.
  • 13 Apr 2025 11:17 PM (IST)

    13 Apr 2025 11:17 PM (IST)

    DC vs MI Live Score Update: मुंबई ने दिल्ली को 12 रन से हराया

    आईपीएल 2025 के 29वें  मुकाबले को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने अपने नाम कर लिया है। रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन के अंतर से शिकस्त दे दी है। मुंबई की इस जीत में स्पिन गेंदबाज कर्ण शर्मा ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने मुकाबले में दिल्ली के तीन महत्वपूर्ण बल्लेबाजों को पेवेलियन भेजा। दिल्ली की बल्लेबाजी में जब कमबैक कर रहे करुण नायर बल्लेबाजी कर रहे थे, तब लग रहा था कि दिल्ली इस मैच को आसानी से जीत जाएगी। लेकिन 12वें ओवर की चौथी बॉल में मिचेल सेंटन की गेंद पर करुण नायर बोल्ड हो गए। इसके बाद ही मुंबई मैच में वापस आ सकी और अंत में दिल्ली की टीम को ऑलआउट कर मुकाबले को अपने नाम कर लिया।

  • 13 Apr 2025 10:59 PM (IST)

    13 Apr 2025 10:59 PM (IST)

    DC vs MI Live Score Update: कर्ण शर्मा ने केएल राहुल को भेजा पेवेलियन

    मुंबई और दिल्ली के बीच का मुकाबला रोमांचक मोड़ पर आ चुका है। कर्ण शर्मा को केएल राहुल के रूप में उनका तीसरा विकेट मिल चुका है। इसके साथ ही दिल्ली के छह विकेट पेवेलियन चले गए हैं। अब दिल्ली को जीत के लिए 27 गेंद में 46 रन की जरूरत है।

  • 13 Apr 2025 10:50 PM (IST)

    13 Apr 2025 10:50 PM (IST)

    DC vs MI Live Score Update: दिल्ली को लगा 5वां झटका, स्टब्स आउट

    मुकाबले में रोमांच बढ़ गया है। अब मुंबई इंडियंस को ट्रिस्टन स्टब्स के रूप में पांचवां झटका लग चुका है। स्टब्स को स्पिन गेंदबाज कर्ण शर्मा ने पेवेलियन भेजा। अब दिल्ली की टीम को जीत के लिए 37 गेंद में 56 रन की जरूरत है।

    Match 29. WICKET! 13.3: Tristan Stubbs 1(4) ct Naman Dhir b Karn Sharma, Delhi Capitals 145/5 https://t.co/sp4ar866UD #DCvMI #TATAIPL #IPL2025

    — IndianPremierLeague (@IPL) April 13, 2025

  • 13 Apr 2025 10:46 PM (IST)

    13 Apr 2025 10:46 PM (IST)

    DC vs MI Live Score Update: दिल्ली को लगा चौथा झटका

    दिल्ली कैपिटल्स को कप्तान अक्षर पटेल के रूप में चौथा झटका लग गया है। अक्षर को मुंबई के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पेवेलियन का रास्ता दिखाया। अब दिल्ली की टीम को मुकाबले में जीत के लिए 42 गेंद में 61 रन की जरूरत है।

  • 13 Apr 2025 10:39 PM (IST)

    13 Apr 2025 10:39 PM (IST)

    DC vs MI Live Score Update: करुण बनें सेंटनर का शिकार

    दिल्ली के लिए ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करने वाले बल्लेबाज करुण नायर को मिचेल सेंटरन ने पेवेलियन का रास्ता दिखा दिया। करुण ने अपनी कमबैक पारी में 40 गेंद में 89 रन का योगदान दिया। करुण के बाद कप्तान अक्षर पटेल बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आए हैं। अब दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 49 गेंदों में 67 रन की जरूरत है।

  • 13 Apr 2025 10:33 PM (IST)

    13 Apr 2025 10:33 PM (IST)

    DC vs MI Live Score Update: दिल्ली कैपिटल्स को लगा दूसरा झटका

    दिल्ली कैपिटल्स को कर्ण शर्मा ने दूसरा झटका दे दिया है। दूसरे विकेट के रूप में उन्होंने अभिषेक शर्मा ने अभिषेक पोरेल को 33 रन पर आउट किया। पोरेल का कैच बाउंड्री लाइन पर खड़े नमन धीर ने पकड़ा। अब दिल्ली की टीम को 55 गेंद में 82 रन की जरूरत है।

  • 13 Apr 2025 10:10 PM (IST)

    13 Apr 2025 10:10 PM (IST)

    DC vs MI Live Score Update: करुण नायर ने लगाया अर्धशतक

    मुंबई इंडियंस के खिलाफ करुण नायर ने शानदार पारी खेलते हुए अर्धशतक जड़ दिया है। करुण नायर ने इस अपना अर्धशतक को पूरा करने के लिए 22 गेंद ली।

    Capital combo clicking! 🤝

    Karun Nair & Abishek Porel's response is all class and counter after the early jolt ⚡#DC are 72/1 at the end of the powerplay.

    Updates ▶ https://t.co/sp4ar866UD#TATAIPL | #DCvMI | @DelhiCapitals pic.twitter.com/jJvNpssniR

    — IndianPremierLeague (@IPL) April 13, 2025

  • 13 Apr 2025 09:56 PM (IST)

    13 Apr 2025 09:56 PM (IST)

    DC vs MI Live Score Update: दिल्ली को लगा पहला झटका

    दिल्ली कैपिटल्स की टीम को जैक-फ्रेजर मैकगर्क के रूप में पहला झटका लग चुका है। उन्हें दीपक चाहर ने बिना खाता खोले पेवेलियन का रास्ता दिखाया। इस वक्त दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 4 ओवर के बाद 44-1 विकेट है।

  • 13 Apr 2025 09:53 PM (IST)

    13 Apr 2025 09:53 PM (IST)

    DC vs MI Live Score Update: दिल्ली को जीत के लिए 206 रन की जरूरत

    मुंबई इंडियंस ने दिल्ली के सामने इस मुकाबले में सामने कुल 206 रन का लक्ष्य रखा। मुंबई की तरफ से मुकाबले में सबसे ज्यादा रन तिलक वर्मा ने बनाए। तिलक ने 33 गेंदों का सामना करते हुए 59 रन बनाए। इसके अलाव रियान रिकल्टन ने 41 तो सूर्यकुमार यादव ने 40 रन का योगदान दिया।

  • 13 Apr 2025 08:46 PM (IST)

    13 Apr 2025 08:46 PM (IST)

    DC vs MI Live Score Update: मुंबई का चौथा विकेट गिरा

    सूर्यकुमार यादव के तुरंत बाद कप्तान हार्दिक पांड्या भी आउट हो चुके हैं। हार्दिक को विपराज निगम ने पेवेलियन का रास्ता दिखाया। विपराज की गेंद को हार्दिक पांड्या छक्का लगाने के चक्कर में ट्रि्स्टन स्टब्स को कैच थमा बैठें। इसके बाद नमन धीर बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आए हैं। इस वक्त मुंबई का स्कोर 14.3 ओवर में 145-4 विकेट है।

    𝙎𝙠𝙮𝙧𝙤𝙘𝙠𝙚𝙩𝙞𝙣𝙜 𝙩𝙝𝙚 𝙩𝙤𝙩𝙖𝙡 ✨

    Tilak Varma & Surya Kumar Yadav notched up a 60-run stand to boost MI's efffort.#MI are 135/3 in the 14th over.

    Updates ▶ https://t.co/sp4ar866UD#TATAIPL | #DCvMI | @mipaltan pic.twitter.com/vp584UIQGo

    — IndianPremierLeague (@IPL) April 13, 2025

  • 13 Apr 2025 08:41 PM (IST)

    13 Apr 2025 08:41 PM (IST)

    DC vs MI Live Score Update: दिल्ली को मिली तीसरी सफलता

    सूर्यकुमार यादव के रूप में मुंबई इंडियंस को उनका तीसरा व बड़ा झटका लग चुका है। सूर्यकुमार यादव को 40 के स्कोर पर कुलदीप यादव ने पेवेलियन भेजा। इस वक्त मुंबई का स्कोर 13.4 ओवर में 137-3 विकेट है।

  • 13 Apr 2025 08:10 PM (IST)

    13 Apr 2025 08:10 PM (IST)

    DC vs MI Live Score Update: मुंबई को लगा दूसरा झटका

    मुंबई इंडियंस को रियान रिकल्टन के रूप में उनका दूसरा झटका लग चुका है। मुंबई को ये झटका स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने दिया। इस वक्त मुंबई इंडियंस का स्कोर 7.04 ओवर के बाद 75-2 विकेट है।

  • 13 Apr 2025 07:59 PM (IST)

    13 Apr 2025 07:59 PM (IST)

    DC vs MI Live Score Update: मुंबई को लगा पहला झटका

    एक बार फिर से रोहित शर्मा का बल्ला खामोश रहा। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 18 रन बनाए। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज विपराज निगम ने पेवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आए हैं।

  • 13 Apr 2025 07:04 PM (IST)

    13 Apr 2025 07:04 PM (IST)

    DC vs MI Live Score Update: दिल्ली ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया

    आईपीएल 2025 के मैच नंबर 29 में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीत लिया है। टॉस जीतकर अक्षर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अब मुंबई इंडियंस पहले बल्लेबाजी करेगा। मुंबई को इस मैच में जीत के लिए दिल्ली के सामने बड़ा स्कोर खड़ा करने की चुनौती रहेगी।

  • 13 Apr 2025 07:00 PM (IST)

    13 Apr 2025 07:00 PM (IST)

    DC vs MI Live Score Update: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

    दिल्ली कैपिटल्स: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, मोहित शर्मा, कुलदीप यादव।

    मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रयान रिकलटन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

  • 13 Apr 2025 06:59 PM (IST)

    13 Apr 2025 06:59 PM (IST)

    DC vs MI Live Score Update: मौसम अपडेट

    माना जा रहा है कि आज का मौसम राजधानी दिल्ली में साफ रहेगा। तापमान लगभग 28°C रहेगा और हवा की रफ्तार 6 किमी/घंटा के आसपास रहने की उम्मीद है। यानी मौसम मैच के लिहाज से एकदम सही रहेगा, क्योंकि ना बारिश की टेंशन होगी और ना ही धूलभरी हवा की परेशानी होगी।

  • 13 Apr 2025 06:58 PM (IST)

    13 Apr 2025 06:58 PM (IST)

    DC vs MI Live Score Update: हेड टू हेड रिकॉर्ड

    दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें मुंबई इंडियंस ने 19 मुकाबले में जीत दर्ज की है। वहीं दिल्ली ने 16 में जीत हासिल की है। दिल्ली के अरुण जेटली ग्राउंड पर खेले गए पिछले 12 मुकाबले में 7 मैचों में जीत दर्ज की है। यह सीजन मुंबई का उतना अच्छा नहीं रहा है। ऐसे में देखना होगा कि मुंबई अपना दबदबा बरकरार रख पाता है या नहीं।

  • 13 Apr 2025 06:58 PM (IST)

    13 Apr 2025 06:58 PM (IST)

    DC vs MI Live Score Update: कैसा है दिल्ली की पिच का मिजाज?

    दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच पर आज बिल्कुल नई सतह  देखने को मिलेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये एकदम सपाट और बल्लेबाजों के लिए मददगार पिच होगी। यानी उम्मीद की जा रही है कि यहां बड़े स्कोर देखने को मिल सकते हैं। गेंदबाजों के लिए ज़्यादा कुछ नहीं, उन्हें अपनी लाइन-लेंथ से ही गेम में बने रहना होगा।

  • 13 Apr 2025 06:57 PM (IST)

    13 Apr 2025 06:57 PM (IST)

    DC vs MI Live Cricket Score Updates: मुंबई बनाम दिल्ली के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है...

    नमस्कार, दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। ये इस सीजन का 29वां मुकाबला होने वाला है। इस साल दिल्ली की टीम ने अक्षर पटेल की कप्तानी में शानदार खेल का प्रदर्शन किया है। दिल्ली के लिए केएल राहुल भी अब फॉर्म में आ चुके हैं। दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस की टीम इस साल बेरंग नजर आ रही है। अब तक उसने पांच में चार मुकाबले में हार का सामना किया है। आज के मैच में मुंबई को प्लेऑफ में बनें रहने के लिए जीतना जरूरी होगा। इस मुकाबले की अपडेट के लिए आप हमारे साथ बने रहें।

Dc vs mi live score ipl 2025 match 29 live cricket score online updates in hindi delhi capitals vs mumbai indians in arun jaitley stadium

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 13, 2025 | 06:51 PM

Topics:  

  • Axar Patel
  • Delhi Capitals
  • Hardik Pandya
  • IPL
  • Mumbai Indians

सम्बंधित ख़बरें

1

बिक जाएगी RCB! विराट कोहली की टीम पर बड़े कारोबारियों नजर, 2 अरब डॉलर में हो सकती है डील

2

एशिया कप के फाइनल से पहले भारत को लगा बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या टीम से हुए बाहर

3

Asia Cup Final 2025: फाइनल से पहले हार्दिक, तिलक और अभिषेक की चोट ने बढ़ाई चिंता, आज होगा रिव्यू

4

WPL में मुंबई इंडियंस का मास्टर स्ट्रोक, विश्व विजेता खिलाड़ी को बना दिया टीम का कोच

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.