DC vs LSG IPL 2025 Highlight Updates: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 40वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को करारी शिकस्त दे दी है। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फेसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ 20 ओवर में 159 रन बना सकी। इस स्कोर को दिल्ली कैपिटल्स ने 17.5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। दिल्ली के लिए इस जीत के हीरो तेज गेंदबाज मुकेश कुमार बने। इसके अलावा केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने भी लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार फिफ्टी लगाई। वहीं लखनऊ के लिए उसकी हार की प्रमुख वजह फिल्डिंग और बल्लेबाजी बनी।
लखनऊ सुपर जायंट्स की इस जीत के असली हीरो तेज गेंदबाज मुकेश कुमार बने। उन्होंने लखनऊ सुपर जाएंट्स के चार मुख्य बल्लोबाजों को पेवेलियन का रास्ता दिखाया। मुकेश कुमार ने पहले मिचेल मार्श औऱ अब्दुल समद को आउट किया। इसके बाद विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे आयुष बढोनी को पेविलियन भेजा। अंत में लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान ऋषभ पंत को शून्य पर आउट कर दिल्ली की जीत में अहम भूमिका निभाई। दिल्ली के लिए मुकेश कुमार के अलावा मिचेल स्टार्क और दुष्मंथा चमीरा ने 1-1 विकेट लिया।
A match-turning 4-fer 🎯
Mukesh Kumar’s brilliance earns him the Player of the Match as he guides #DC to a convincing victory! 💪
Relive his spell▶️ https://t.co/ofD4kAIVdj#TATAIPL | #LSGvDC | @DelhiCapitals pic.twitter.com/OQEPbP3tyV
— IndianPremierLeague (@IPL) April 22, 2025
22 Apr 2025 11:05 PM (IST)
दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 के 40वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स को शिकस्त दे दी है। दिल्ली के लिए इस जीत के हीरो मुकेश कुमार और केएल राहुल रहे। मुकेश कुमार ने 4 विकेट लिए तो वहीं, केएल राहुल ने 57 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
22 Apr 2025 10:21 PM (IST)
लखनऊ सुपर जाएंट्स के स्पिम गेंदबाज ने दिल्ली कैपिटल्स को दूसरा झटका दे दिया है। उन्होंने इस बार फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को अपना शिकार बनाया। अब दिल्ली को जीत के लिए 48 गेंद में 55 रन की जरूरत है।
Match 40. WICKET! 11.5: Abishek Porel 51(36) ct David Miller b Aiden Markram, Delhi Capitals 105/2 https://t.co/nqIO9maALU #LSGvDC #TATAIPL #IPL2025
— IndianPremierLeague (@IPL) April 22, 2025
22 Apr 2025 09:39 PM (IST)
दिल्ली कैपिटल्स को मुकाबले में पहला झटका लग चुका है। दिल्ली के खिलाफ पहली सफलता एडन मार्करन ने ली। एडन ने बल्लेबाज करुण नायर को अपना शिकार बनाया। इसके बाद केएल राहुल बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आए हैं। इस वक्त दिल्ली को जीत के लिए 3 ओवर के बाद 37-1 विकेट है।
22 Apr 2025 09:23 PM (IST)
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के सामने कुल 159 रन बनाए। टीम के लिए सबसे ज्यादा 52 रन एडन मार्करम ने बनाए। इसके अलावा मिचेल मार्श ने 45 तो अंत में आयुष बढोनी ने 36 रन का योगदान दिया। दिल्ली के लिए मुकेश कुमार ने 4 विकेट लिए।
Innings Break!
Excellent comeback from the #DC pacers helps them restrict #LSG to 1️⃣5️⃣9️⃣
Who's taking away 2️⃣ important points tonight?
Updates ▶️ https://t.co/nqIO9mb8Bs#TATAIPL | #LSGvDC | @LucknowIPL | @DelhiCapitals pic.twitter.com/MVY74cXm8I
— IndianPremierLeague (@IPL) April 22, 2025
22 Apr 2025 08:43 PM (IST)
दिल्ली कैपिटल्स को तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने चौथी सफलता दिला दी है। इसके साथ ही मुकेश के लिए ये मैच का दूसरा विकेट साबित हुआ। उन्होंने मिचेल मार्श को 45 के स्कोर पर आउट किया। उनके बाद आयुष बढोनी बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं।
22 Apr 2025 08:33 PM (IST)
लखनऊ को मुकाबले में अब्दुल समद के रूप मे तीसरा झटका लग चुका है। उन्हें मुकेश कुमार ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद डेविड मिलर बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आए हैं। इस वक्त टीम का स्कोर 13.3 ओवर के बाद 108-3 विकेट है।
Match 40. WICKET! 13.2: Abdul Samad 2(8) ct & b Mukesh Kumar, Lucknow Super Giants 107/3 https://t.co/nqIO9maALU #LSGvDC #TATAIPL #IPL2025
— IndianPremierLeague (@IPL) April 22, 2025
22 Apr 2025 08:21 PM (IST)
दिल्ली को इस मैच में दो ओवर के अंदर दो सफलता मिल चुकी हैं। एडन मार्करम के बाद निकोलस पूरन भी आउट हो चुके हैं। आज वो सस्ते में मिचेल स्टार्क का शिकार बने। इसके बाद अब्दुल समद बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आए हैं। इस वक्त लखनऊ का स्कोर 11.3 ओवर नें 99-2 विकेट है।
22 Apr 2025 08:18 PM (IST)
मुकाबले में 10वें ओवर में दिल्ली कैपटिल्स को पहली सफलता मिली। लखनऊ ने पहले विकेट के रूप में एडन मार्करम का विकेट गंवाया। उनको स्पिन गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। मार्करम ने इस पारी में 52 रन बनाए। दूसरे छोर पर मिचेल मार्श 37 रन के स्कोर पर खेल रहे हैं। इस वक्त दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 11 ओवर के बाद 98-1 विकेट है।
Match 40. WICKET! 9.6: Aiden Markram 52(33) ct Tristan Stubbs b Dushmantha Chameera, Lucknow Super Giants 87/1 https://t.co/nqIO9maALU #LSGvDC #TATAIPL #IPL2025
— IndianPremierLeague (@IPL) April 22, 2025
22 Apr 2025 07:56 PM (IST)
पहले पवारप्ले तक लखनऊ सुपर जायंट्स ने 51-0 स्कोर खड़ा कर दिया है। इस वक्त मार्करम 30 को मिचेल मार्श 22 रन के स्कोर पर क्रीज में मौजूद हैं। वहीं, अब तक दिल्ली के गेंदबाज विकेट लेने में कामयाब नहीं हो पाए हैं।
Muscle & Magic from M&M 🔥
The opening duo power #LSG to 51/0 at the end of powerplay.
Updates ▶️ https://t.co/nqIO9mb8Bs#TATAIPL | #LSGvDC | @LucknowIPL pic.twitter.com/DIHgldubSi
— IndianPremierLeague (@IPL) April 22, 2025
22 Apr 2025 07:14 PM (IST)
लखनऊ सुपर जायंट्स: एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, डेविड मिलर, शार्दुल ठाकुर, दिग्वेश सिंह राठी, रवि बिश्नोई, आवेश खान, प्रिंस यादव।
Match 40.LSG XI: M.Marsh, A.Markram, N.Pooran, R.Pant (c & wk), A.Samad, D.Miller, D.S.Rathi, R.Bishnoi, A.Khan, S.Thakur, P.Yadav.https://t.co/nqIO9mb8Bs #LSGvDC #TATAIPL #IPL2025
— IndianPremierLeague (@IPL) April 22, 2025
दिल्ली कैपिटल्स: अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा, मुकेश कुमार।
Match 40. DC XI: A.Porel, K.Nair, K.L.Rahul (wk), A.Patel (c), T.Stubbs, A.Sharma, V.Nigam, M.Starc, D.Chameera, M.Kumar, K.Yadav https://t.co/nqIO9mb8Bs #LSGvDC #TATAIPL #IPL2025
— IndianPremierLeague (@IPL) April 22, 2025
22 Apr 2025 07:11 PM (IST)
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने मुकाबले में टॉस जीत लिया है। टॉस जीतकर उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। अब दिल्ली की टीम लखनऊ को कम से कम स्कोर पर रोकना चाहेगी। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अपने विस्फोटक बल्लोबाजों के दम पर स्कोर बोर्ड पर बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगी।
🚨 Toss 🚨@DelhiCapitals won the toss and opted to bowl first against @LucknowIPL.
Updates ▶️ https://t.co/nqIO9mb8Bs#TATAIPL | #LSGvDC pic.twitter.com/cJtkQgliTi
— IndianPremierLeague (@IPL) April 22, 2025
22 Apr 2025 07:07 PM (IST)
दिल्ली और लखनऊ के बीच अब तक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान तीन मुकाबलों में लखनऊ को तीन में दिल्ली को जीत मिली है। इस हिसाब से अब तक दोनों टीमों हेड टू हेड रिकॉर्ड के मामले में बराबरी पर खड़ी होती हुई दिखाई दे रही हैं।
22 Apr 2025 07:03 PM (IST)
इकाना स्टेडियम की पिच लाल मिट्टी वाली है। इस मैदान पर लखनऊ ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच खेला है। लखनऊ इस मुकाबले में आठ विकेट के अंतर से जीती थी। इसके बाद एसएसजी के मेंटर जहीर खान ने कहा था कि पंजाब के क्यूरेटर ने इस पिच को तैयार किया है।