-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Mohsin Naqvi Claims Psl Will Beat Ipl Become Worlds Number 1 League
PSL बहुत जल्द ही IPL को भी छोड़ देगी पीछे, PCB अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने BCCI को दी खुली चुनौती
- Written By: उज्जवल सिन्हा
PSL Will Beat IPL: PCB अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने कहा PSL तेजी से बढ़ रही है और भविष्य में IPL को टक्कर दे सकती है। हालांकि, मौजूदा समय में IPL आर्थिक और लोकप्रियता में PSL से बहुत आगे है।

मोहसिन नकवी पीएसएल की बैठक में (फोटो-सोशल मीडिया)
Mohsin Naqvi Claims PSL Will Beat IPL: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) को लेकर एक बड़ा दावा किया है। नकवी ने कहा कि पीएसएल तेजी से विकसित हो रहा है। आने वाले समय में यह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को टक्कर देगी और दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग बन सकती है।
नकवी ने यह बयान ऐसे समय में दिया है जब पीएसएल का 11वां सीजन अफगानिस्तान के साथ तनाव की वजह से सिर्फ दो वेन्यू पर खेला जा रहा है, जबकि आईपीएल का आयोजन बिना किसी भी रुकावट तय शेड्यूल के मुताबिक हो रहा है।
पीसीबी बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक में नकवी ने कहा कि पीएसएल में निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी इसकी तेजी से बढ़ती लोकप्रियता और ग्रोथ को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि पीएसएल अब निवेश के लिए सबसे आकर्षक मार्केट बन गया है। वह समय दूर नहीं जब पीएसएल दुनिया की नंबर वन लीग बन जाएगी। नकवी ने कहा कि पीएसएल 2026 के फ्रेंचाइजी से जुड़े प्रक्रिया में मजबूत भागीदारी पाकिस्तान के क्रिकेट इकोसिस्टम में भरोसे की बढ़ती स्थिति को दिखाती है।
सम्बंधित ख़बरें
क्या 25 करोड़ की ट्रेड डील में KKR जाएंगे हार्दिक पांड्या? कप्तानी मिलने की भी चर्चा तेज!
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव, खराब बल्लेबाजी के बीच विदेशी दिग्गज को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
हार्दिक पांड्या के बदले 2 खिलाड़ी और ₹10 करोड़ का ऑफर, CSK के ये प्लेयर्स को मुंबई इंडियंस में जाएंगे!
BCCI और ललित मोदी को बड़ी राहत, ट्रिब्यूनल ने पलटा ED का फैसला; IPL 2009 से जुड़ा है मामला
PSL का कॉन्ट्रैक्ट छोड़कर आईपीएल में आए कई खिलाड़ी
मोहसिन नकवी ने बेशक भविष्य में पीएसएल के आईपीएल के समकक्ष आने की संभावना जताई है, लेकिन वास्तविकता में पीएसएल और आईपीएल में कोई तुलना नहीं है। पीएसएल में वही खिलाड़ी शामिल होते हैं जिन्हें आईपीएल का कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिलता, कई खिलाड़ी पीएसएल का मिला हुआ कॉन्ट्रैक्ट भी छोड़कर आईपीएल में आ जाते हैं।
PSL को नहीं मिलते ढंग के ब्रॉडकास्टर
इस साल दासुन शनाका, ब्लेसिंग मुजरबानी ने ऐसा ही किया है। इसकी वजह आईपीएल में मिलने वाला पैसा है जो पीएसएल से कई गुणा ज्यादा है। इसके अलावा आईपीएल क्रिकेट के स्तर में, फैन इंगेजमेंट में, ब्रॉडकास्टिंग राइट्स के मामले में, प्रसारण क्वालिटी के मामले में पीएसएल से बहुत आगे है। पीएसएल को ढंग के ब्रॉडकास्टर भी नहीं मिल पाते।
यह भी पढ़ें: IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की नजरें इस बड़े रिकॉर्ड पर, ऐसा करते ही CSK को भी छोड़ेगी पीछे
PSL से बहुत आगे है IPL
आईपीएल के मीडिया राइट्स की कीमत लगभग 6 बिलियन डॉलर है, जबकि पीएसएल की कीमत लगभग 93 मिलियन डॉलर है। आईपीएल का सालाना राजस्व 1 बिलियन डॉलर से अधिक है, जबकि पीएसएल का करीब 60 मिलियन डॉलर है। वर्ल्ड क्रिकेटर्स एसोसिएशन की हालिया रैंकिंग में पीएसएल मौजूदा समय में खेली जाने वाली लीग में 48 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है, जबकि आईपीएल 62.2 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। द हंड्रेड (75.2) और एसए 20 (68) क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर हैं। आईपीएल और पीएसएल के बीच मौजूदा समय में जमीन आसमान का अंतर है।
Mohsin naqvi claims psl will beat ipl become worlds number 1 league
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Maruti Brezza की बढ़ी टेंशन, Tata Nexon Camo Edition हुआ लॉन्च, 9.99 लाख में मिलेगा दमदार लुक
Aug 08, 2026 | 06:00 AM8 अगस्त 1942 की वह रात, जब मुंबई के गोवालिया टैंक मैदान से गांधी ने फूंका ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ का बिगुल
Aug 08, 2026 | 05:31 AMAI ने बना दिए नए वायरस, वैज्ञानिकों की बड़ी कामयाबी या भविष्य का खतरा? जानिए क्यों बढ़ी दुनिया की चिंता
Aug 08, 2026 | 04:00 AMNew UPSIDA CEO: यूपीसीडा में नए सीईओ डॉ. बलकार सिंह ने संभाली कमान, औद्योगिक विकास में तेजी लाने पर जोर
Aug 08, 2026 | 01:40 AMश्रद्धा और सेवा भाव से मनाया गया गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश पर्व, गुरुद्वारों में गूंजा गुरबाणी कीर्तन
Aug 08, 2026 | 01:22 AMवृंदावन पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पत्नी संग बांके बिहारी मंदिर में विधि-विधान से की पूजा-अर्चना
Aug 08, 2026 | 01:05 AMPrayagraj: ‘अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह चिकित्सालय’ हो SRN अस्पताल का नाम, तीसरे दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन
Aug 08, 2026 | 12:50 AMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM














