- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Csk Vs Kkr Kolkata Knight Riders Opt To Bowl Against Chennai Super Kings
CSK vs KKR: कोलकाता ने जीता टॉस, चेन्नई पहले करेगी बल्लेबाजी; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
CSK vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते दिखेगी। कोलकाता की टीम वरुण चक्रवर्ती की वापसी हो गई है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

सीएसके बनाम केकेआर (फोटो-सोशल मीडिया)
Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders: आईपीएल 2026 का 22वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (CSK vs KKR) के बीच खेला जा रहा है। एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कोलकाता की टीम इस मुकाबले में एक बदलाव के साथ उतरी है। नवदीप सैनी की जगह पर वरुण चक्रवर्ती फिट होकर टीम में लौट आए हैं। वहीं चेन्नई की टीम में कोई बदलाव नहीं है।
CSK vs KKR मुकाबले में रहाणे ने जीता टॉस
टॉस जीतने के बाद कप्तान रहाणे ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे। मुझे लगता है कि पिछला मैच हमारे लिए काफी अच्छा रहा था। बदकिस्मती से नतीजा हमारे पक्ष में नहीं रहा। हालांकि, मुझे लगा कि जिस तरह का क्रिकेट हमने खेला, उससे खिलाड़ियों को पिछले मैच से काफी आत्मविश्वास मिला है। यह सब कुछ नए सिरे से शुरुआत करने के बारे में है। जब चीजें आपके पक्ष में न जा रही हों, तो उस विश्वास को बनाए रखना, सकारात्मक रहना और टी20 फॉर्मेट में उन छोटे-छोटे पलों का महत्व समझना बहुत जरूरी होता है। हमारी टीम में बस एक बदलाव है। वरुण चक्रवर्ती अब फिट हैं। वह नवदीप सैनी की जगह टीम में आए हैं।”
टॉस गंवाने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने क्या कहा?
हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया। टॉस हारने के बाद कप्तान ऋतुराज ने कहा, “हां, हम भी पहले गेंदबाजी ही करते। हालांकि, जैसा कि मैंने कहा कि पूरे मैच के दौरान विकेट में ज्यादा बदलाव नहीं आएगा। इसी वजह से कोई खास फर्क नहीं पड़ता। यकीनन, पहली पारी में स्कोरबोर्ड पर एक बड़ा स्कोर खड़ा करना चुनौतीपूर्ण होगा, लेकिन यह एक बहुत अच्छी पिच लग रही है। हमने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।”
सम्बंधित ख़बरें
हार से निराश ऋषभ पंत के बिगड़े बोल, LIVE इंटरव्यू में दे दी गाली, BCCI का एक्शन तय! देखें VIDEO
जयुपर में वैभव सूर्यवंशी का दिखा स्कूल बॉय क्लास, RR ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 7 विकेट हराकर टॉप-4 में की एंट्री
लखनऊ सुपर जायंट्स के नए नवाब बने मिचेल मार्श, छू लिया 500 रनों का जादुई आंकड़ा, ऐसा करने वाले इकलौते बल्लेबाज
RR vs LSG: शतक से चूके मिचेल मार्श, जयपुर में राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए बनाने होंगे 221 रन
यह भी पढ़ें: IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में घातक गेंदबाज की हुई एंट्री, चोट के कारण ब्रायडन कार्स हुए बाहर
CSK vs KKR: ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेट कीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, खलील अहमद
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेट कीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी
Csk vs kkr kolkata knight riders opt to bowl against chennai super kings
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल! देश भर में आज बंद रहेगी फार्मेसी की दुकानें, जानें कहां मिलेगी दवाएं, क्या है कारण
May 20, 2026 | 09:10 AMRubio India Visit: अमेरिकी विदेश सचिव रुबियो का भारत दौरा! 23 मई से चार दिवसीय यात्रा पर आएंगे दिल्ली
May 20, 2026 | 09:03 AMविजय को CM बने 10 दिन भी नहीं हुए पूरे, इस सहयोगी पार्टी ने दी समर्थन वापस लेने की धमकी, क्या करेंगे थलापति?
May 20, 2026 | 09:01 AMआसमान से बरस रही आग! नागपुर में तापमान 46°C पार जाने के संकेत, 25 मई तक कोई राहत नहीं
May 20, 2026 | 09:01 AMपुणे मनपा का बड़ा फैसला: सफाई व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी अब ठेकेदारों पर; हर 15 दिन में सौंपनी होगी रिपोर्ट
May 20, 2026 | 09:00 AMनर्मदापुरम का गांव बेहाल: चारखेड़ा में गंदा पानी पीने को मजबूर हैं ग्रामीण, नहीं सुन रहा प्रशासन
May 20, 2026 | 08:53 AMआज का मौसम: अगले 12 घंटों में 12 राज्यों में आईएमडी अलर्ट जारी, बारिश-तूफान की आशंका, जानिए आपके शहर का हाल
May 20, 2026 | 08:51 AMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM














