Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चौथे अंपायर की वजह से CSK को मिली पहली जीत? अंपायर से भिड़े दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी, देखें VIDEO

Tristan Stubbs IPL 2026: संजू सैमसन के नाबाद 115 रनों की बदौलत चेन्नई ने दिल्ली को 23 रनों से हराया। 19वें ओवर में ट्रिस्टन स्टब्स को ग्लव्स न बदलने देने पर अंपायर से हुआ विवाद।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Apr 12, 2026 | 09:39 AM

csk vs dc मैच में बवाल (Image- Social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Tristan Stubbs Gloves Controversy: एमए चिदंबरम स्टेडियम में शनिवार को खेले गए IPL 2026 के 18वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ चेन्नई ने इस सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की। चेन्नई की ओर से बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और गेंदबाजों ने भी बेहतरीन खेल दिखाया।

चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट पर 212 रन बनाए। टीम की ओर से संजू सैमसन ने 56 गेंदों पर नाबाद 115 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 15 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।

आयुष म्हात्रे ने की अच्छी बल्लेबाजी

युवा आयुष म्हात्रे ने भी 36 गेंदों में 59 रन बनाए। दोनों के बीच 100 से ज्यादा रनों की अहम साझेदारी हुई। अंत में शिवम दुबे ने 10 गेंदों पर नाबाद 20 रन जोड़े। दिल्ली की ओर से केवल अक्षर पटेल को एक सफलता मिली।

सम्बंधित ख़बरें

IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स ने दर्ज की पहली जीत, DC को 23 रन से हराया, संजू सैमसन ने ठोका यादगार शतक

CSK vs DC: कोहली-रोहित के खास क्लब में शामिल हुए संजू, T20 में यह कमाल करने वाले सिर्फ चौथे भारतीय

CSK vs DC: चेन्नई ने दिल्ली के सामने खड़ा किया 212 रन का स्कोर, संजू सैमसन ने खेली 115 रन की शतकीय पारी

Sanju Samson Century: संजू सैमसन की शतकीय पारी ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, MS Dhoni को इस मामले में पीछे छोड़ा

दिल्ली की पारी लड़खड़ाई

213 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत ठीक रही, लेकिन बीच के ओवरों में टीम दबाव में आ गई। पूरी टीम 20 ओवर में 189 रन पर ऑलआउट हो गई।ट्रिस्टन स्टब्स ने 38 गेंदों पर 60 रन बनाकर संघर्ष किया, लेकिन बाकी बल्लेबाज बड़ा योगदान नहीं दे सके। चेन्नई की ओर से जेमी ओवरटन ने 4 विकेट झटके।

19वें ओवर में विवाद

मैच का सबसे चर्चा वाला पल 19वें ओवर में देखने को मिला, जब ट्रिस्टन स्टब्स (Tristan Stubbs) ग्लव्स बदलना चाहते थे, लेकिन फोर्थ अंपायर ने इसकी अनुमति नहीं दी। इसी ओवर में स्टब्स(Tristan Stubbs) आउट हो गए, जिसके बाद दिल्ली की उम्मीदें लगभग खत्म हो गईं। इस फैसले को लेकर दिल्ली खेमे में नाराजगी भी देखने को मिली और खिलाड़ी व कोच अंपायर से बहस करते नजर आए।

🚨 Heated argument between 3rd umpire and Nitish Rana 🚨 3rd umpire didn’t allowed Nitish to give the new pair of gloves to Stubbs in between the overs. Later Tristian Stubbs got Out and in anger he threw his helmet inside the dressing room. 🤯pic.twitter.com/NBNpukvq2O — Rahul (blue tick) 🧖🏻‍♂️ (@merii_mrziii) April 12, 2026

यह भी पढ़ें- वर्ल्ड कप राइफल/पिस्टल ग्रेनाडा: वर्ल्ड कप में सैन्याम का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

नियम क्या कहता है?

क्रिकेट नियमों के मुताबिक, बीच ओवर में आमतौर पर ग्लव्स बदलने की अनुमति नहीं होती। यह बदलाव ओवर खत्म होने के बाद ही किया जा सकता है। हालांकि, यदि ग्लव्स फट जाएं, तभी अंपायर विशेष स्थिति में अनुमति दे सकते हैं। इस मामले में फैसला फोर्थ अंपायर के विवेक पर निर्भर था, और उन्होंने इजाजत नहीं दी, जिससे विवाद खड़ा हो गया।

Csk vs dc ipl 2026 highlights tristan stubbs gloves controversy umpire

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 12, 2026 | 09:39 AM

Topics:  

  • Chennai Super Kings
  • Delhi Capitals
  • IPL 2026
  • Tristan Stubbs

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.