MI vs CSK: मुंबई के खिलाफ मैच से पहले चेन्नई की टीम टूटा दुखों का पहाड़ा, स्टार गेंदबाज की मां का हुआ निधन
Mukesh Choudhary: CSK गेंदबाज मुकेश चौधरी की मां का लंबी बीमारी के बाद निधन। भीलवाड़ा में हुआ अंतिम संस्कार। दुख की इस घड़ी में एमएस धोनी ने फोन पर बढ़ाया हौसला। टीम अगले मुकाबले की तैयारी में।
- Written By: अर्पित शुक्ला
चेन्नई की टीम (Image- Social Media)
Mukesh Choudhary Mother Death: चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी के लिए IPL 2026 के बीच एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। उनकी माता प्रेम देवी का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह पिछले करीब एक साल से अस्वस्थ थीं और टाटा मेमोरियल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
आईपीएल के चलते मुकेश अपनी टीम के साथ मुंबई में थे, लेकिन मां के निधन की खबर मिलते ही वे तुरंत भीलवाड़ा के लिए रवाना हो गए। वे अपने ननिहाल गढ़वालों का खेड़ा पहुंचे, जहां बड़े भाई के साथ मिलकर उन्होंने अंतिम संस्कार की रस्में पूरी कीं और अपनी मां को मुखाग्नि दी।
सीएसके का कैंप छोड़ घर गए थे मुकेश
हालांकि परिवार लंबे समय से महाराष्ट्र में रह रहा है, लेकिन उनका पैतृक संबंध भीलवाड़ा जिले के परड़ोदास गांव से है, जो उनके अपने जड़ों से गहरे जुड़ाव को दर्शाता है। इस कठिन समय में महेंद्र सिंह धोनी ने उनका हौसला बढ़ाया। बताया जा रहा है कि धोनी लगातार उनके संपर्क में रहे और मानसिक रूप से उनका समर्थन किया।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा बदलाव! फ्लेमिंग के बाद अब इन कोचों की भी हो सकती है छुट्टी
5 IPL ट्रॉफियां और 18 साल का सफर… चेन्नई सुपर किंग्स से अलग हुए हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग, फैंस को लगा झटका
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
प्रदर्शन की बात करें तो इस सीजन मुकेश को ज्यादा मौके नहीं मिले हैं। उन्होंने अब तक सिर्फ एक मैच खेला है, जिसमें 2 विकेट लिए। चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 30 लाख रुपये में टीम में शामिल किया था। गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला जाना है।
मुकेश चौधरी ने अपनी मां को दी मुखाग्नि
चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी ने अपनी मां के निधन के बाद बेहद भावुक माहौल में अंतिम संस्कार की रस्में पूरी कीं। खबरों के अनुसार, उन्होंने खुद अपनी मां की चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान उनके बड़े भाई डॉ. राजेश भी मौजूद रहे, जो उन्हें सीएसके कैंप से भीलवाड़ा लेकर पहुंचे थे। अंतिम संस्कार उनके ननिहाल ‘गढ़वालों का खेड़ा’ में किया गया।
यह भी पढ़ें- CSK के खिलाफ मैच से पहले रोहित शर्मा की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट, जानें मुकाबला खेलेंगे या फिर नहीं?
यह घटना उनके लिए व्यक्तिगत तौर पर बड़ा झटका है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि इस दुखद समय का असर उनके प्रदर्शन पर भी पड़ सकता है। हालांकि IPL जैसे बड़े मंच पर खिलाड़ी अक्सर मानसिक मजबूती के साथ वापसी करते हैं, इसलिए आगे उनके प्रदर्शन पर नजर रहेगी।
