IPL 2026 CSK Update: आयुष म्हात्रे हुए बाहर, अब चेन्नई में इस खूंखार ‘सिक्सर किंग’ की हो सकती है एंट्री
Chennai Super Kings: आईपीएल 2026 के बीच सीएसके के बल्लेबाज आयुष म्हात्रे चोटिल हो गए हैं, जो टीम और फैंस के लिए झटका है, लेकिन इससे युवा सिक्सर किंग को मौका मिल सकता है।
- Written By: संजय बिष्ट
उर्विल पटेल (फोटो- सोशल मीडिया)
Ayush Mhatre Ruled Out from IPL 2026: आईपीएल 2026 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार बल्लेबाज आयुष म्हात्रे हैमस्ट्रिंग चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। पिछले एक साल से शानदार फॉर्म में चल रहे म्हात्रे ने इस सीजन में भी अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन अब उनकी गैरमौजूदगी टीम के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है। हालांकि, उनकी चोट से टीम में एक नए खिलाड़ी को मौका मिलने के दरवाजे भी खुल गए हैं।
म्हात्रे की चोट ने बढ़ाई चिंता
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान आयुष म्हात्रे को हैमस्ट्रिंग में खिंचाव महसूस हुआ था। दर्द के बावजूद उन्होंने बल्लेबाजी जारी रखी, लेकिन वह पूरी तरह फिट नजर नहीं आ रहे थे। दौड़ने में परेशानी के बावजूद उन्होंने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की और आउट हो गए। इस सीजन में उन्होंने 6 मैचों में 201 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक शामिल थे। उनकी फॉर्म को देखते हुए यह चोट CSK के लिए बड़ा नुकसान साबित हो सकती है।
उर्विल पटेल के लिए खुला मौका
म्हात्रे के बाहर होने के बाद अब युवा बल्लेबाज उर्विल पटेल के पास खुद को साबित करने का शानदार मौका है। उर्विल ने पिछले सीजन में CSK के लिए सीमित मौके मिलने के बावजूद प्रभावित किया था। घरेलू क्रिकेट में गुजरात के लिए खेलते हुए उन्होंने कई तेज पारियां खेली हैं। खास बात यह है कि वह सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ियों में गिने जाते हैं और बड़े शॉट्स खेलने में माहिर हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 में उन्होंने सिर्फ 28 गेंदों में अर्धशतक जड़कर अपनी ताकत दिखाई थी।
सम्बंधित ख़बरें
आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज से पहले BCCI ने किया कुछ ऐसा, जिससे IPL 2026 चैंपियन RCB के साथ हो गया बहुत बड़ा खेला!
IND vs AFG: गिल-पंत की जोड़ी ने रचा इतिहास, अफगानिस्तान के खिलाफ की सबसे बड़ी साझेदारी
T20 में टीम इंडिया का कप्तान बनने के बाद श्रेयस अय्यर का पहला बयान, कहा- ये सम्मान की बात, देखें वीडियो
BCCI का बड़ा फैसला, Vaibhav Sooryavanshi के साथ आयरलैंड-इंग्लैंड जाएगा परिवार, बोर्ड उठाएगा पूरा खर्च
प्लेइंग इलेवन में मिल सकती है जगह
अब तक प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना पाए उर्विल पटेल को म्हात्रे की चोट के बाद मौका मिल सकता है। टीम मैनेजमेंट उन्हें नंबर 3 पर आजमा सकती है, जहां वह आक्रामक बल्लेबाजी से टीम को मजबूती दे सकते हैं। उनकी बल्लेबाजी शैली CSK के मिडिल ऑर्डर को नई ऊर्जा दे सकती है।
ये भी पढ़ें: मुंबई इंडियंस के खिलाफ गुजरात की शिकस्त पर शुभमन गिल का चौंकाने वाला खुलासा, इस गलती को माना हार की वजह
चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन में अब तक 6 मुकाबले खेले हैं, जिनमें उसे 2 में जीत और 4 में हार मिली है। टीम का अगला मुकाबला 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि टीम म्हात्रे की जगह किस खिलाड़ी को मौका देती है और क्या वह टीम की किस्मत बदल पाता है।
