-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Csk Asked Foreign Players To Join Team For Remaining Matches
‘जल्द से जल्द टीम के साथ जुड़ें’, CSK ने विदेशी खिलाड़ियों को भेजा बुलावा, IPL को लेकर बडा अपडेट
- Written By: उज्जवल सिन्हा
आईपीएल 2025 से सबसे पहले बाहर हुई चेन्नई सुपर किंग्स ने विदेशी खिलाड़ियों को जल्द से जल्द टीम के साथ शामिल होने को कहा है। जल्द ही आईपीएल का यह सीजन फिर से शुरू होगा।

चेन्नई सुपर किंग्स (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए आईपीएल को एक सप्ताह तक स्थगित कर दिया गया है। वहीं अब दोनों देशों ने आपस में सीजफायर के लिए सहमति जता दी है। जिसके बाद अब आईपीएल 15 या 16 मई से फिर से शुरू होगा। आईपीएल 2025 के स्थगित होने के बाद विदेशी खिलाड़ी अपने देश लौट चुके थे या लौटने लगे थे। सीजफायर की सहमति के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की फ्रेंचाइजी ने अपने विदेशी खिलाड़ियों को बुलावा भेज दिया है।
चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने विदेशी खिलाड़ियों को एक सप्ताह में टीम के साथ जुड़ने को कहा है। आईपीएल 2025 की सीजन में क्वालीफाई की रेस से बाहर होने वाली चेन्नई सुपर किंग्स पहली टीम बनी थी। हालांकि इसके बाद भी फ्रेंचाइजी ने विदेशी खिलाड़ियों को टीम के साथ जुड़ने का निर्देश दे दिया है।
एक सप्ताह में टीम के साथ जुड़ने का दिया निर्देश
क्रिकबज के अनुसार सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने कहा कि हम भले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गए हो, लेकिन हम चाहते हैं कि लीग पूरी हो। आईपीएल एक प्रतिष्ठित लीग है और हम चाहते हैं कि यह इस मामले में BCCI के साथ सहयोग करे। उन्होंने कहा कि हमारे पास केवल दो और गेम बचे हैं और हमने विदेशी खिलाड़ियों को सलाह दी है कि उन्हें एक सप्ताह में वापस लौटना पड़ सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
जेडन लेनोक्स की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से की बराबरी
IND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में आया बुमराह-प्रसिद्ध का तूफान, इंग्लैंड 258 पर ढेर, RO-KO पर सबकी नजर
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा बदलाव! फ्लेमिंग के बाद अब इन कोचों की भी हो सकती है छुट्टी
IND vs ENG 1st ODI: पहले वनडे के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन का ऐलान, जोस बटलर खेलेंगे 200वां मैच
चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन में 12 मुकाबले खेले हैं। जिसमें केवल 3 मैचों में ही जीत हासिल कर सकी है। चेन्नई 6 अंकों के साथ सबसे निचले पायदान पर है। चेन्नई को राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस से मुकाबला खेलना है। आईपीएल का मुकाबला शुक्रवार या शनिवार से फिर से शुरू हो सकता है।
आईपीएल 2025 में अभी 16 मैच है बाकी
आईपीएल में अभी 12 लीग मैच तथा कोलकाता में होने वाले फाइनल सहित चार नॉकआउट मैच खेले जाने बाकी है। इस सीजन में अभी 16 मैच और खेले जाने हैं। इस टूर्नामेंट का फाइनल 25 मई को खेला जाना था लेकिन अब शायद इसका फाइनल जून में भी हो सकता है। इसके लेकर जल्द ही बीसीसीआई नया कार्यक्रम का ऐलान करेगी।
IPL 2025 को लेकर BCCI के उपाध्यक्ष ने दिया बड़ा अपडेट, युद्धविराम के बाद अब….
आईपीएल को शुरू करने को लेकर हो रही मीटिंग
बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने शनिवार को कहा था कि रविवार को बोर्ड के अधिकारी और आईपीएल संचालन परिषद रविवार को इस निलंबित टी20 लीग के बाकी मैच कराने के लिये सर्वश्रेष्ठ संभावित कार्यक्रम पर बात करेंगे। शुक्ला ने कहा कि युद्ध थम गया है। नये हालात में बीसीसीआई पदाधिकारी, अधिकारी और आईपीएल संचालन परिषद कल फैसला लेंगे। देखते हैं कि टूर्नामेंट पूरा कराने के लिये सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रम क्या हो सकता है।
Csk asked foreign players to join team for remaining matches
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भूमि अधिग्रहण के विरोध में गडचिरोली के छात्र स्कूल लौटे, आंदोलन फिर शुरू करने की चेतावनी
Jul 15, 2026 | 03:18 PMकशेली डिपो से रफ्तार पकड़ेगी मेट्रो 5, ठाणे, भिवंडी और कल्याण-उल्हासनगर के सफर में बड़ा बदलाव
Jul 15, 2026 | 03:16 PMBMC का बड़ा फैसला: धारावी रीडेवलपमेंट के लिए अदाणी-सरकार की SPV को मिलेगी मुलुंड की 15 एकड़ जमीन
Jul 15, 2026 | 03:12 PMइंदौर : जीतू पटवारी की साइकिल यात्रा पर बीजेपी का पलटवार, मुफ्त शिक्षा की मांग को बताया ‘भाजपा की योजना’
Jul 15, 2026 | 03:06 PMGadchiroli News: चंद्रपुर से अलग हुआ गडचिरोली डाक मंडल, आज से नई प्रशासनिक व्यवस्था लागू
Jul 15, 2026 | 03:05 PMMonsoon Snack Idea: बारिश के मौसम में मिनटों में बनाएं एयर फ्रायर में तैयार होने वाले ये 6 टेस्टी स्नैक्स
Jul 15, 2026 | 03:03 PMमुंबई में मानसून के साथ डेंगू-मलेरिया का डबल अटैक; BMC ने जारी किए डराने वाले आंकड़े, डेंगू के बढ़े 204 मरीज
Jul 15, 2026 | 03:02 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM














