जुड़वा बच्चों का पिता बना ये क्रिकेटर, गोविंदा की प्यारी भांजी से हुई थी शादी
आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए कप्तानी कर चुके नीतीश राणा अब जुड़वा बच्चो के पिता बन चुके हैं। जिसके बाद उनके करीबी दोस्त व फैंस उन्हें सोशल मीडया पर बधाई दे रहे हैं।
- Written By: संजय बिष्ट
नीतीश राणा बने जुड़वा बच्चों के पिता (फोटो- सोशल मीडिया)
भारतीय क्रिकेटर की पत्नी ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। जिससे उनके चाहने वाले बेहद खुश नजर आ रहे हैं। जी हां, दरअसल हम कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व कप्तान व वर्तमान में राजस्थान रॉयल्स के धाकड़ बल्लेबाज नीतीश राणा बात कर रहे हैं। उन्होंने इस खुशखबरी के बारे में सोमवार को बताया।
नीतीश राणा की पत्नी का नाम साची मारवाह है। बता दें कि साची मारवाह मशहूर बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा की भंजी हैं। नीतीश राणा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर बच्चों के हाथ की फोटो शेयर की है। अब कपल को सोशल मीडिया पर लोग बधाईयां दे रहे हैं। बता दें कि साल 2019 के फरवरी महीने में ये दोनों शादी के बंधन में बंधे थे।
नीतीश राणा बने जुड़वा बच्चों के पिता
स्टार क्रिकेटर नीतीश राणा ने सोशल मीडिया में पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि “हमारे हमारे लिए टैटू से लेकर जुड़वा लड़कों तक- कहानी में ऐसा मोड़ जिसकी हमें उम्मीद नहीं थी। वहीं तारिख (14.06.25) वही हम। बस दो छोटे इंसान जुड़ गए हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 Playoff Schedule: बेंगलुरु से छीनी फाइनल की मेजबानी, अब अहमदाबाद में होगा खिताबी मुकाबला
सैमसन के ‘पावर शो’ के सामने बेबस हुई DC, पॉइंट्स टेबल में CSK की छलांग, प्लेऑफ क्वालीफाई की उम्मीदें बरकरार
ऋषभ पंत की जाएगी कप्तानी! मुंबई इंडियंस के हाथों LSG की हार के बाद फिर उठी मांग, दिग्गजों ने बताई ये बड़ी वजह
IPL 2026: रोहित-रिकल्टन के तूफान में उड़ा लखनऊ, लगातार छठा मैच गंवाया, Hitmen के लौटते ही मुंबई को मिली जीत
साछी पंत ने दी बधाई
नीतीश राणा के इस पोस्ट पर राजस्थान रॉयल्स ने लिखा कि बधाई हो नीतीश राणा। तुरंत तो छोटी जर्सियां भेज रहे हैं। वहीं, ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत ने लिखा कि हमारी नन्हीं सी खुशियों ने आने पर बधाई। मैं वादा करती हूं कि ऐसी बुवा बनूंगी जिसका हर बच्चा सपना देखता है।
पहली नजर में हुआ था प्यार
क्रिकेट जगत में नीतीश राणा और साछी मारवाह की लव स्टोरी को काफी खास बताया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये दोनों पहली बार एक पारी में मिले थे। जहां पर नीतीश राणा साची को देखकर पहली नजर में ही क्लीन बोर्ड हो गए थे। इसके बाद दोनों में एक दूसरे से मिलना शुरु किया। फिर दोस्ती हुई और कुछ समय बाद यही दोस्ती प्यार में तबदील हो गई।
इन सब के बाद नीतीश राणा और साची मारवाह ने साल 2019 में शादी करने का फैसला किया। इससे पहले साल 2018 में दोनों की सगाई हुई थी। आईपीएल मुकाबलों के दौरान जब भी नीतीश राणा मैदान पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरते हैं, तब साची स्टैंड में उन्हें स्पोर्ट करते हुए दिखाई देती हैं।
