मुल्लांपुर में आया प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली के नाम का तूफान, लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रच दिया इतिहास
Connolly-Priyansh Inning: प्रियांश आर्या-कूपर कोनोली की विस्फोटक पारियों की बदौलत पंजाब किंग्स ने एलएसजी के खिलाफ 254 रन बनाकर इतिहास रच दिया। यह आईपीएल 2026 का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर साबित हुआ हुआ।
- Written By: संजय बिष्ट
प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली (फोटो- सोशल मीडिया)
Cooper Connolly and Priyansh Arya Make History agaisnt LSG: मुल्लांपुर में खेले गए आईपीएल 2026 के 29वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने ऐसा धमाका किया, जिसने पूरे मैच का रुख ही बदल दिया। प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली की विस्फोटक पारियों ने लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया। पंजाब ने इस मैच में 250 से अधिक रन बनाकर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की और लखनऊ के खिलाफ ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई।
प्रियांश और कूपर की धमाकेदार साझेदारी
पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद आक्रामक रही। प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली ने दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 80 गेंदों में 182 रनों की विस्फोटक साझेदारी कर दी। दोनों बल्लेबाजों ने लखनऊ के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। प्रियांश ने 37 गेंदों में 93 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि कूपर कोनोली ने 46 गेंदों में 87 रन बनाए। दोनों ने मिलकर 16 छक्के और 12 चौके जड़े और लगभग पूरे मैच को एकतरफा बना दिया। हालांकि दोनों खिलाड़ी अपने शतक से थोड़े दूर रह गए।
स्टोइनिस का फिनिश और 254 का विशाल स्कोर
पारी के अंत में मार्कस स्टोइनिस ने तेजतर्रार बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत फिनिश दिया। उन्होंने 16 गेंदों में 29 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। नेहाल वढेरा और शशांक सिंह ने भी उपयोगी योगदान दिया। इसी के साथ पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 254 रन बना दिए। यह स्कोर न केवल लखनऊ के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर बन गया, बल्कि आईपीएल 2026 का अब तक का सबसे बड़ा टीम स्कोर भी साबित हुआ। इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 250 रन बनाए थे।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 में LSG ने 2.60 करोड़ देकर किया था शामिल, अब इसी पैसे से घर का पुराना कर्ज चुकाएगा ये युवा खिलाड़ी
MPL 2026: इंदौर में आज से एमपीएल का तीसरा सीजन, आवेश और आशुतोष पर रहेंगी नजरें, इस बार शामिल हैं 10 टीमें
पहली बार किसी भारतीय क्रिकेटर पर होने जा रही है ऐसी अनोखी रिसर्च! IIM इंदौर की रिसर्च में खुलेगा राज- VIDEO
IPL चैंपियन बनते ही प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे विराट कोहली, साथ में अनुष्का शर्मा भी रही मौजूद- VIDEO
Innings Break! #PBKS notch up the highest total of the season, scoring 254/7 🔥 Can #LSG scale this monumental task? 🤔 Scorecard ▶️ https://t.co/u5eUR1dSo2#TATAIPL | #KhelBindaas | #PBKSvLSG pic.twitter.com/7YUJeYWVep — IndianPremierLeague (@IPL) April 19, 2026
रिकॉर्ड्स की झड़ी, पंजाब का इतिहास में दूसरा बड़ा स्कोर
254/7 का यह स्कोर पंजाब किंग्स के आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले टीम ने 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 262/2 रन बनाए थे। इस पारी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि पंजाब किंग्स का बल्लेबाजी क्रम इस सीजन में बेहद खतरनाक फॉर्म में है।
ये भी पढ़ें: 6,6,6,6,6…, प्रियांश-कोनोली ने मारक्रम को बनाया निशाना, एक ही ओवर में कूट डाले रिकॉर्ड तोड़ रन
IPL में LSG के खिलाफ सबसे बड़े स्कोर
- 254/7 – पंजाब किंग्स, 2026
- 236/5 – पंजाब किंग्स, 2025
- 235/6 – कोलकाता नाइट राइडर्स, 2024
- 234/7 – कोलकाता नाइट राइडर्स, 2025
- 230/4 – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 2025
