-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Chris Gayle Selected Best Ipl Playing Xi Team Did Not Give Rohit Place In Team
क्रिस गेल ने रोहित शर्मा को हटाकर की भयंकर बेइज्जती, चहल को रखा और ‘हिटमैन’ को दिखाया बाहर का रास्ता
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
रोहित शर्मा को क्रिकेट की दुनिया में हिटमैन के रूप में जाना जाता है, लेकिन क्रिस गेल को ऐसा नहीं लगता है।

क्रिस गेल और रोहित शर्मा (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 में रोहित शर्मा हर साल की तरह मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं। इसके अलावा पिछले सालों से भारत के लिए वनडे और टेस्ट फॉर्मेट के लिए कप्तानी भी कर रहे हैं। रोहित शर्मा को दुनिया उनके ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करने के लिए जानती है। पूरी दुनियाभर में रोहित की बल्लेबाजी की तारीफ होती है। दुनिया उन्हे ‘हिटमैन’ के रूप में जानती है। फैंस और पूर्व क्रिकेटर रोहित के बारे में कहते है कि उनके पास शॉट मारने के लिए एक्सट्रा टाइम है। वो जब शॉट खेलते हैं तो उसमें ताकत नहीं बल्कि टाइमिंग ज्यादा होती है। रोहित के नाम वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड है। उन्होने श्रीलंका के खिलाफ 264 रन बनाए हैं।
ऐसे में हर आईपीएल हो या फिर किसी भी लीग की टीम रोहित को हर कोई अपनी टीम में रखना चाहता है। लेकिन वेस्टइंडीज के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल का ऐसा नहीं लगता है। क्रिस गेल का भी क्रिकेट की दुनिया में अलग ही जलवा रहा है। उन्होंने कई बार ताबड़तोड़ पारियां खेली है। वो आईपीएल में भी अपनी बल्लेबाजी का जौहर दिखा चुके हैं। इसी दौरान उन्होंने आईपीएल 2025 के बीच में अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन टीम को चुना है। इस टीम में उन्होंने रोहित शर्मा को नहीं रखा है।
क्रिस गेल की बेस्ट आईपीएल प्लेइंग इलेवन टीम
क्रिस गेल ने अपनी बेस्ट आईपीएल टीम में सबसे पहले खुद को रखा है। इसके बाद उन्होंने ओपन बल्लेबाज के रूप में विराट कोहली को स्थान दिया है। तीसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को तवज्जो दी है। फिर चौथे, पांचवें और छठे नंबर पर सुरेश रैना, विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी को जगह दी है। ये तीनों बल्लेबाजों को मध्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
रोहित-कोहली को बाहर करना नामुमकिन, अश्विन का बड़ा बयान, बोले- उनके खिलाफ फैसला…
जिस मैदान पर रिटायर होने की थी चर्चा…वहीं से हिटमैन ने दिया जवाब! रोहित ने लॉर्ड्स में ठोका ऐतिहासिक शतक
रोहित शर्मा का लॉर्ड्स में संन्यास तय! आखिरी मुकाबले से पहले माता-पिता पहुंचे लंदन, हिटमैन होंगे रिटायर?
यह खिलाड़ी बनेगा टीम इंडिया का नया हिटमैन? रोहित शर्मा की जगह वर्ल्ड कप 2027 में गिल के साथ मचाएगा धमाल
इसके बाद उन्होंने अपने ही देश के एक हरफनमौला खिलाड़ी को जगह दी है। डेवन ब्रावो को गेल ने बेस्ट आईपीएल टीम स्थान देते हुए 7वें नंबर पर रखा है। फिर एक और केरेबियन खिलाड़ी और तीन भारतीय गेंदबाजों को गेल ने अपनी टीम में रखा है। गेल की टीम में स्पिनर्स के रूप में युजवेंद्र चहल और सुनिल नारायण हैं। तेज गेंदबाज के रूप में गेल की टीम में भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह मौजूद हैं।
क्रिस गेल की बेस्ट आईपीएल टीम इस प्रकार है-
- क्रिस गेल
- विराट कोहली
- एबी डिविलियर्स
- सुरेश रैना
- रवींद्र जडेजा
- महेंद्र सिंह धोनी
- डेवन ब्रावो
- युजवेंद्र चहल
- सुनिल नारायण
- भुवनेश्वर कुमार
- जसप्रीत बुमराह
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इस टीम में उन्होंने भारत के धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा को जगह नहीं दी है। बता दें कि आजकल कई पूर्व खिलाड़ियों से उनकी बेस्ट प्लेइंग इलेवन के बारे में पूछा जाता है। ऐसे में अपने हिसाब से खिलाड़ियों की टीम में रखते हैं। इसी कड़ी में पूर्व केरेबियन बल्लेबाज ने बीते 2 मार्च के दिन अपनी बेस्ट आईपीएल प्लेइंग इलेवन टीम के बारे में जानकारी दी।
Chris gayle selected best ipl playing xi team did not give rohit place in team
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दिल्ली से महाराष्ट्र तक गरमाई राजनीति: NEET प्रदर्शन के दौरान नागपुर विदर्भ के सांसदों-विधायकों की गिरफ्तारी
Jul 22, 2026 | 09:47 AMट्विशा शर्मा मौत मामला: गिरिबाला सिंह की जमानत अर्जी पर सुनवाई टली, 100 वर्षीय मां की देखभाल का दिया हवाला
Jul 22, 2026 | 09:44 AMनागालैंड में कांग्रेस का पत्ता साफ! मोकोकचुंग के कई नेताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा, नेतृत्व पर लगाए गंभीर आरोप
Jul 22, 2026 | 09:42 AMराहुल गांधी के खिलाफ धरने पर बैठेगी BJP, कांग्रेस मुख्यालय का करेगी घेराव, आज देशव्यापी प्रदर्शन की तैयारी
Jul 22, 2026 | 09:38 AM2026 की मोस्ट अवेटेड एक्ट्रेसेज़, रकुल प्रीत से रश्मिका तक हर किरदार करेगा सरप्राइज
Jul 22, 2026 | 09:27 AMराम मंदिर चंदा चोरी पर हाईकोर्ट का प्रहार, ‘भ्रष्टाचारियों को मिले फांसी की सजा’, समाज की चुप्पी पर उठाए सवाल
Jul 22, 2026 | 09:26 AMधर्मेंद्र प्रधान तुरंत इस्तीफा दें, 5 बार CM रहे दिग्गज नेता ने बोला धावा; किसने बढ़ाई शिक्षा मंत्री की टेंशन?
Jul 22, 2026 | 09:24 AMवीडियो गैलरी

Banke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PM
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:53 PM
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:48 PM
CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:38 PM
जब सड़कों पर उतरी जनता, हिल गईं सरकारें…जानें देश का राजनीतिक नक्शा बदलने वाले वो 5 ऐतिहासिक आंदोलन- VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:19 PM
लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:55 PM














