हॉकी एशिया कप के लिए सभी 8 टीमें पहुंची बिहार, बांग्लादेश और चीनी ताइपे ने मारी लेट एंट्री
Hockey Asia Cup 2025 in Bihar: बुधवार को हॉकी एशिया कप के लिए चीनी ताइपे और बांग्लादेश की टीम बिहार के राजगीर पहुंच चुकी है। इसके साथ ही सभी 8 टीमें आयोजन स्थल पर पहुंच गई है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
हॉकी एशिया कप (फोटो-सोशल मीडिया)
Hockey Asia Cup 2025: हॉकी एशिया कप का आगाज 29 अगस्त से बिहार के राजगीर में हो रहा है। इस टूर्नामेंट के लिए अब सभी 8 टीमें बिहार पहुंच गई है। आज बुधवार को चीनी ताइपे और बांग्लादेश की टीम बिहार पहुंच गई है। इससे पहले बाकी टीमें राजगीर पहुंच चुकी है। भारत की टीम सोमवार को ही राजगीर पहुंच गई है।
दोनों टीमों के बिहार पहुंचने के बाद सभी टीमें अब मेजबानी स्थल पर पहुंच चुकी है। हॉकी एशिया कप की शुरुआत 29 अगस्त को होगी। वहीं इस टूर्नामेंट का फाइनल 7 सितंबर को खेला जाएगा। तीन बार का विजेता भारत और गत विजेता दक्षिण कोरिया खिताब जीतने के प्रबल दावेदार हैं।
इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की टीम भाग नहीं ले रही है। वहीं उसके अलावा ओमान की टीम भी एशिया कप से हट गई है। जिसके बाद पाकिस्तान की जगह बांग्लादेश और ओमान की जगह कजाकिस्तान को शामिल किया गया है। विश्व रैंकिंग में 38वें स्थान पर काबिज चीनी ताइपे 2013 में पदार्पण के बाद सिर्फ दूसरी बार इस टूर्नामेंट में खेलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में Mumbai Indians के खिलाफ काली पट्टी पहनकर उतरे CSK के खिलाड़ी, जानिए क्या है कारण?
MI vs CSK: वानखेड़े में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
पाकिस्तान क्रिकेट में ड्रग्स का हड़कंप: T20 WC में नशा करके खेला प्लेयर? 6 महीने के लिए बैन की लटकी तलवार
साउथ अफ्रीका में टीम इंडिया का ‘सरेंडर’, तीसरे T20 में मेजबानों ने बुरी तरह रौंदा, सीरीज पर भी जमाया कब्जा
चीनी ताइपे का कार्यक्रम
चीनी ताइपे को पूल बी में कोरिया, बांग्लादेश और मलेशिया के साथ रखा गया है। चीनी ताइपे शुक्रवार को कोरिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी जिसके बाद शनिवार को बांग्लादेश और एक सितंबर को मलेशिया से भिड़ेगी।
यह भी पढ़ें: हॉकी एशिया कप का आगाज 29 अगस्त से, भारतीय टीम ने खिताब जीतने का जताया भरोसा
चीनी ताइपे के कप्तान चुन-यू चांग ने कहा कि भारत में हॉकी के प्रति इतना जुनून है जिससे यहां खेलना हम सभी के लिए एक अद्भुत अनुभव है। हमारा ध्यान इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में खेले जाने वाले हर मैच का आनंद लेने और मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर होगा। एशिया कप 2013 में चीनी ताइपे अपने सभी तीन पूल मैच हारकर ग्रुप में सबसे निचले स्थान पर रहा था।
बांग्लादेश ने लगातार इस टूर्नामेंट में लिया है हिस्सा
विश्व रैंकिंग में 29वें स्थान पर काबिज बांग्लादेश प्रतियोगिता के इतिहास में सबसे नियमित टीम में से एक है जिसने 1982 में शुरुआत के बाद से एशिया कप के हर चरण में हिस्सा लिया है। इस बार बांग्लादेश ने पाकिस्तान की जगह ली है और टीम शुक्रवार को मलेशिया के खिलाफ पूल बी मैच के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।
सभी टीमें राजगीर में ही रुकेगी
उन्होंने खिलाड़ियों की सुविधाओं को लेकर कहा कि सभी 8 टीमें राजगीर में ही रुक रही है। जहां से 10-15 मिनट की दूरी पर ही स्टेडियम है। राजगीर में दो टर्फ है, जिन्हें एफआईएच से सर्टिफिकेट मिल चुका है। ऐसे में जब मुख्य स्टेडियम में मुकाबला जारी होगा, तो आगामी मैच की तैयारी के लिए टीमें दूसरे टर्फ में अभ्यास कर सकेंगी।
