पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए भारत सरकार की हरी झंडी, बाइलैटरल सीरीज को लेकर भी हुआ फैसला

Sports Ministry on IND vs PAK Series: एशिया कप से पहले भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर भारत सरकार ने अपना फैसला दे दिया है। उन्होंने कहा कि वो दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सीरीज नहीं होगी।
एशिया कप 2025 से पहले वसीम अगर ने फैंस को लाइन क्रॉस न करने की मांग की
भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Sports Ministry on IND vs PAK Series: एशिया कप 9 सितंबर से खेला जाएगा। इससे पहले खेल मंत्रालय ने एक बड़ा फैसला किया है। खेल मंत्रालय ने साफ कह दिया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच कोई बाइलैटरल (द्विपक्षीय) सीरीज नहीं खेली जाएगी। लेकिन मल्टी टीम टूर्नामेंट फॉर्मेट में भारत को खेलने से रोका भी नहींं जाएगा।

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का सामना 14 सितंबर को होना है। इस मुकाबले से पहले खेल मंत्रालय ने कहा कि वो पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से नहीं रोकेगी। मंत्रालय ने भारत की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के संबंध में नयी नीति का अनावरण किया जिसे पाकिस्तान पर विशेष ध्यान रखकर बनाया गया है। सूत्रों ने बताया कि यह नीति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

खेल मंत्रालय के सूत्र ने कहा कि हम भारतीय क्रिकेट टीम को एशिया कप में खेलने से नहीं रोकेंगे क्योंकि यह कई देशों का टूर्नामेंट है। लेकिन पाकिस्तान को द्विपक्षीय प्रतियोगिताओं के लिए भारतीय सरजमीं पर आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। लेकिन हम उन्हें बहुपक्षीय टूर्नामेंट में खेलने से नहीं रोकेंगे क्योंकि हम ओलंपिक चार्टर का पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि वैसे भी हमारे नहीं खेलने से पाकिस्तान को ही फायदा होगा। हमें उसे हराना है सीमा पर भी और खेल के मैदान पर भी।

यह पूछने पर कि क्या भारतीय टीम को कई देशों के टूर्नामेंट में पाकिस्तान में खेलने भेजा जायेगा, सूत्र ने कहा कि ऐसे हालात में हम फैसला लेंगे कि हमें जाना है या नहीं । जिस देश का मंत्री यह कहता कि हो कि हमारा ट्रक पत्थर से भरा है और भारत मर्सीडीज है और टकराने से नुकसान किसे होगा, ऐसे देश में हम अपने खिलाड़ियों को कैसे भेज सकते हैं।

बिहार में अगले सप्ताह से होने वाले एशिया कप हॉकी से ओमान के भी नाम वापिस लेने के पीछे सुरक्षा कारणों के होने से इनकार करते हुए सूत्र ने कहा कि यह कोई वजह नहीं है। ओमान सुरक्षा कारणों से पीछे नहीं हटा है। (भाषा इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com