‘तिलक वर्मा को स्पिन के खिलाफ…’, शतकीय पारी के बाद Cheteshwar Pujara ने दी अहम सलाह
Cheteshwar Pujara ने तिलक वर्मा की शतकीय पारी की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें स्पिनरों के खिलाफ ज्यादा सकारात्मक इरादा अपनाना चाहिए ताकि टी20 में वो और प्रभावी बन सकें।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
तिलक वर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)
Cheteshwar Pujara On Tilak Varma: आईपीएल 2026 का 30वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मुकाबले में तिलक वर्मा ने शतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी। मुंबई इंडियंस ने इस मुकाबले को 99 रनों से जीता। इस जीत के भारत के पूर्व खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा ने तिलक वर्मा की तरीफ की और साथ ही साथ एक खास सलाह भी दी।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने तिलक वर्मा से स्पिनरों के खिलाफ ज्यादा ज्यादा सकारात्मक रवैया अपनाने की अपील की है। पुजारा ने कहा कि टी20 क्रिकेट में सफल होने के लिए सिर्फ शॉट चुनने के बजाय इरादा जरूरी है। उन्होंने कहा कि शतकीय पारी खेलने के बाद भी उनमें सुधार की अभी भी गुंजाइश है।
तिलक वर्मा को लेकर पुजारा ने क्या कहा?
जियोहॉटस्टार की ‘चैंपियंस वाली कमेंट्री’ पर जियोस्टार एक्सपर्ट चेतेश्वर पुजारा ने कहा, “गुजरात टाइटंस के खिलाफ शतक लगाने वाले तिलक की बल्लेबाजी में सुधार की अभी भी गुंजाइश है। उन्हें स्पिनरों के खिलाफ थोड़ा और सकारात्मक रहने की जरूरत है। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि उन्हें सिर्फ बड़े शॉट खेलने चाहिए। जब आप इरादे से खेलते हैं और सकारात्मक रहने की कोशिश करते हैं, तो स्पिनर को अपनी लेंथ बदलने के लिए मजबूर होना पड़ता है। इससे उन पर दबाव पड़ता है। तिलक की कोशिश सिर्फ बाउंड्री लगाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि स्पिनर की लय को लगातार बिगाड़ने पर होना चाहिए।”
सम्बंधित ख़बरें
Tilak Varma: देश के लिए खेल रहा हूं, स्ट्राइक रेट के लिए नहीं; आलोचनाओं पर तिलक वर्मा का करारा जवाब
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
BCCI की तरफ से बड़ा ऐलान, टीम इंडिया के स्क्वॉड में बड़ा बदलाव करते हुए इस खिलाड़ी की हुई एंट्री
तिलक को अपनी ताकत समझनी होगी
पूर्व बल्लेबाज ने कहा, “तिलक क्रीज से बाहर निकलकर स्वीप या रिवर्स स्वीप का इस्तेमाल कर सकते हैं। उनके पास कई विकल्प हैं, लेकिन पहले उन्हें अपनी ताकत समझनी होगी। जब मैं खेलता था, तो बाहर निकलना मेरी ताकत थी। अगर कोई गेंदबाज शॉर्ट गेंद फेंकने की कोशिश करता, तो मैं बैकफुट पर कट या पुल खेलता था। तिलक को भी बाहर निकलकर अपने स्ट्रोक खेलने चाहिए। इससे स्पिनर पर दबाव पड़ेगा। उनका स्वीप शॉट भी अच्छा है, इसलिए यह एक और विकल्प है। सिर्फ स्ट्राइक रोटेट करने से स्पिनरों को सबसे छोटे फॉर्मेट में लय में आने का मौका मिल सकता है।”
यह भी पढ़ें: आखिर क्यों पहले ओवर में हार्दिक पांड्या को आई Jasprit Bumrah की याद, कप्तान ने राज से उठाया पर्दा
मुकाबले का हाल
गुजरात टाइटंस के खिलाफ सोमवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में 45 गेंदों पर नाबाद 101 रनों की पारी खेलकर तिलक ने मुंबई इंडियंस को 99 रन से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। यह शतक मुंबई इंडियंस और तिलक दोनों के लिए बेहद अहम था। बता दें कि इस शतक की बदौलत मुंबई इंडियंस ने लगातार 4 हार के सिलसिले को तोड़ा।
