आखिर क्यों पहले ओवर में हार्दिक पांड्या को आई Jasprit Bumrah की याद, कप्तान ने राज से उठाया पर्दा

Jasprit Bumrah: गुजरात टाइटंस के खिलाफ जसप्रीत बुमराह को इस सीजन की पहली सफलता मिली। जसप्रीत बुमराह ने गुजरात टाइटंस के ओपनर बल्लेबाज साई सुदर्शन का विकेट लिया।
Jasprit Bumrah in IPL 2026
जसप्रीत बुमराह (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Jasprit Bumrah in IPL 2026: आईपीएल 2026 का 30वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। जिसमें मुंबई इंडियंस को 99 रनों से जीत मिली। इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह को इस सीजन का पहला विकेट मिला। आईपीएल 2026 में बुमराह को पहला विकेट साई सुदर्शन का मिला।

सोमवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेले गए मैच में एमआई के लिए गेंदबाजी की शुरुआत करते हुए बुमराह ने पहली ही गेंद पर विकेट ली। इस सीजन में पहली बार बुमराह ने पहला ओवर फेंका। बुमराह को पहला ओवर फेंकवाने को लेकर हार्दिक पांड्या ने बड़ा खुलासा किया।

जसप्रीत बुमराह को लेकर हार्दिक पांड्या ने क्या कहा?

इस पर हार्दिक पांड्या ने कहा कि मैंने बहुत से लोगों को यह कहते हुए देखा है कि जस्सी ने पहले ओवर में गेंदबाजी क्यों नहीं की। अगर आप देखें, तो 151 मैचों में जसप्रीत ने 8 या 9 बार ही पहला ओवर किया है। इसलिए मुझे नहीं लगता कि यह हार्दिक पांड्या की समस्या है। बात बस इतनी है कि जसप्रीत बुमराह इतने स्पेशल हैं कि आप उनका इस्तेमाल टीम के लिए तभी करते हैं जहां जरूरत होती है, न कि तब जब आप शुरुआत करते हैं। जीटी के खिलाफ हमें महसूस हुआ कि हम सच में नई गेंद से प्रभाव डालना चाहते हैं, और उनसे बेहतर कोई नहीं है।

जसप्रीत बुमराह ने विकेटों का सूखा किया खत्म

जसप्रीत बुमराह ने सीजन के पहले 5 मैचों में मुंबई इंडियंस के लिए गेंदबाजी की शुरुआत नहीं की थी। इसका असर उनकी गेंदबाजी पर दिख रहा था। बुमराह पिछले 5 मैचों में 1 भी विकेट नहीं ले पाए थे। साथ ही रन भी उनकी गेंदों पर बन रहे थे। जीटी के खिलाफ गेंदबाजी की शुरुआत करने आए बुमराह ने पहली गेंद पर ही विकेट लेते हुए अपनी विकेटों का सूखा खत्म किया और एमआई को दमदार शुरुआत दिलायी जो बाद में जीत में बदली। बुमराह ने 3 ओवर में 15 रन देकर 1 विकेट लिए।

मुंबई ने जीता मुकाबला

एमआई ने तिलक की 101 रन की नाबाद पारी की बदौलत 5 विकेट पर 199 रन बनाए थे और जीटी को 100 रन पर समेटकर 99 रन से जीत हासिल की। तिलक प्लेयर ऑफ द मैच रहे। एमआई के लिए अश्वनी कुमार ने 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट लिए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com