सीएसके जर्सी (फोटो-सोशल मीडिया)
CSK New Jersey: आईपीएल की शुरुआत मार्च के आखिरी सप्ताह से होगी। इस टूर्नामेंट के लिए लगभग सभी टीमें तैयारियों पर जुटी हुई है। ऐसे में आगामी सीजन से पहले पांच बार आईपीएल खिताब जीत चुकी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने अपनी नई जर्सी का ऐलान कर दिया गया है। सीएसके ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए एक नई जर्सी लॉन्च की है
सीएसके ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला था, जिसमें रविवार सुबह 7:07 बजे एक बड़ी घोषणा की बात की गई थी। यह समय और नंबर फ्रेंचाइजी एमएस धोनी से गहराई से जुड़ा हुआ है। सीएसके ने एक शानदार वीडियो जारी किया जिसने फैंस को चौंकाया।वीडियो ने नए सीजन से पहले सीएसके कैंप में धोनी के आने की पुष्टि की और फ्रेंचाइजी की आईपीएल 2026 जर्सी की पहली झलक भी दिखाई गई।
DENCOMING
CHAPTER 7⃣: THE JERSEY HEIST 📹- The 1 March-ing us all into the Summer of 2026… 💛🦁#WhistlePodu #Yellove #Dencoming pic.twitter.com/Zni64h58Lt — Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 1, 2026
2026 की जर्सी ने सीएसके की पहचान बनाए रखी है। साथ ही इसमें हल्के डिजाइन अपडेट भी किए गए हैं। सीएसके के क्रेस्ट के ऊपर पांच स्टार हैं, जो फ्रेंचाइजी के पांच इंडियन प्रीमियर लीग खिताब (2010, 2011, 2018, 2021 और 2023) को दिखाते हैं।
पिछले सीजन सीएसके का प्रदर्शन खराब रहा था। टीम 14 मैचों में, 10 हार और 4 जीत के साथ अंक तालिका में सबसे नीचे रही थी। 2026 सीजन से पहले, सीएसके ने टीम में कुछ बड़े बदलाव किए हैं। रवींद्र जडेजा और सैम कुरेन अब टीम का हिस्सा नहीं हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को टीम से जोड़ा गया है।
यह भी पढ़ें: IPL 2026 की शुरुआत में होगी देरी, अब 26 मार्च की जगह इस दिन होगा टूर्नामेंट का आगाज
सीएसके ने प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा जैसे युवाओं को भी टीम में शामिल किया है। रुतुराज गायकवाड़ कप्तानी करेंगे। सीएसके टीम का हिस्सा संजू सैमसन और शिवम दुबे फिलहाल टीम इंडिया का हिस्सा हैं और टी20 विश्व कप खेल रहे हैं। लीग की शुरुआत होने वाली है, इसलिए सीएसके तैयारी मोड में है। चेन्नई में फ्रेंचाइजी के हाई-परफॉर्मेंस सेंटर में होने वाले तैयारी कैंप में शामिल होने की उम्मीद है। एक रिपोर्ट के मुताबित एमएस धोनी इस सीजन में टीम के लिए सभी मैचो में उपलब्ध नहीं होंगे।
एमएस धोनी, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, जेमी ओवरटन, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, नूर अहमद, रामकृष्ण घोष, संजू सैमसन, रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, श्रेयस गोपाल, खलील अहमद, आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, अकिल होसेन, मैट हेनरी, मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान, अमन खान, राहुल चाहर और जैक फाउल्क्स।